मशहूर कॉमेडियन तन्मय भट्ट अक्सर अपने बेबाक और मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के एक वीडियो में फिल्म डॉन 3, रणवीर सिंह और डायरेक्टर फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद पर चुटकी ली है। इस वीडियो में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ-साथ कॉमेडियन रोहन जोशी, पीयूष शर्मा और जाकिर खान भी शामिल थे। बातचीत के दौरान तन्मय ने कुछ ऐसा कहा जिससे सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू हो गई है।
वरुण धवन की तारीफ और रणवीर पर निशाना साधा
वीडियो में तन्मय भट्ट, वरुण धवन से बात करते हुए कहते हैं, 'वरुण, जिस किसी ने भी आपके साथ काम किया है, उसने हमेशा यही कहा है कि बॉलीवुड का बड़ा स्टार होने के बावजूद आप प्रोफेशनल, कमिटेड और भरोसेमंद हैं।' इसके तुरंत बाद तन्मय ने मजाक करते हुए कहा, 'और इत्तेफाक से, फरहान अख्तर को अभी ऐसे ही एक्टर की तलाश है। मुझे नहीं पता, शायद आपको।' तन्मय का यह इशारा साफ तौर पर रणवीर सिंह की तरफ था, जिन्हें डॉन 3 से बाहर किए जाने की खबरें लगातार आ रही हैं।
Tanmay Bhatt exposed Ranveer Singh
Everyone in the industry is aware that Ranveer Singh is not professionally committed or reliable. He leaned on Farhan Akhtar when he was delivering flops and then ditched him after Dhurandhar’s success. Even Varun Dhawan was laughing. https://t.co/x1dWynMsLGpic.twitter.com/RVGaYFRalQ
तन्मय की यह बात सुनते ही कमरे में मौजूद वरुण धवन समेत सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। माहौल को और मजेदार बनाते हुए बाकी कॉमेडियन्स ने भी इस मजाक को आगे बढ़ाया। एक ने कहा 'डॉन नंबर 1,' तो दूसरे ने वरुण की फिल्म का नाम बदलते हुए कहा 'मैं तेरा डॉन।' इस पर वरुण धवन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और खुद 'मैं तेरा डॉन' दोहराते हुए ठहाके लगाने लगे।
इस वीडियो क्लिप के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि तन्मय भट्ट ने इशारों-इशारों में रणवीर सिंह के प्रोफेशनलिज्म और उनके भरोसेमंद होने पर सवाल उठाए हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक हल्का-फुल्का मजाक था, जिसे डॉन 3 के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
Paytm ने AI और टेक्नोलॉजी बिजनेस को मजबूत बनाने के लिए अगले 9 महीनों में 4,000 नए कर्मचारियों की भर्ती का ऐलान किया है। AI, टेक्नोलॉजी और डिजिटल फाइनेंस के बढ़ते दौर में यह कदम न केवल कंपनी के लिए बल्कि नौकरी की तलाश कर रहे हजारों युवाओं के लिए भी अच्छी खबर है।
IND A vs SL A: क्रिकेट के मैदान पर रन आउट के कई अनोखे तरीके देखने को मिलते हैं। लेकिन श्रीलंका-ए के खिलाफ ट्राई-नेशन सीरीज के मुकाबले में प्रियांश आर्य जिस तरह आउट हुए, उसने खिलाड़ियों से लेकर फैंस तक सभी को हैरान कर दिया। शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे युवा बल्लेबाज की पारी एक अजीबोगरीब रन आउट के साथ खत्म हुई।
मंगलवार को दांबुला में खेले गए मुकाबले में इंडिया-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह के जल्दी आउट होने के बाद टीम का स्कोर 16 रन पर 2 विकेट हो गया था। ऐसे मुश्किल समय में प्रियांश आर्य और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभालने की कोशिश की।
प्रियांश अजीबो-गरीब तरीके से हुए रन आउट दोनों बल्लेबाजों के बीच अच्छी साझेदारी बन रही थी। लेकिन 13वें ओवर में एक गलतफहमी ने प्रियांश की पारी का अंत कर दिया। ओवर की एक गेंद पर ऋतुराज ने डीप कवर की दिशा में शॉट खेला और दूसरे रन के लिए कॉल किया। प्रियांश ने शुरुआत में हामी भरी, लेकिन आधी पिच तक पहुंचने के बाद अचानक रुक गए। तब तक ऋतुराज दूसरे रन के लिए पूरी तरह तैयार हो चुके थे और स्ट्राइकर एंड पर सुरक्षित पहुंच गए थे। नतीजा यह हुआ कि दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पर खड़े रह गए। ऐसे में प्रियांश ने तेजी से वापस नॉन-स्ट्राइकर एंड की ओर लौटने की कोशिश की।
Priyansh Arya gave a call to Ruturaj for 2nd run then backed off but karma hit instantly, keeper blocked his bat and Arya got out ????????#INDAvsSLApic.twitter.com/pNNicubc9K
प्रियांश का बल्ला विकेटकीपर के पैर के नीचे फंसा यहीं मैच का सबसे हैरान करने वाला पल देखने को मिला। क्रीज में पहुंचने के लिए डाइव लगाते समय प्रियांश का बल्ला श्रीलंकाई विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के पैर के नीचे फंस गया। बल्ला समय पर क्रीज तक नहीं पहुंच पाया और इसी दौरान डिकवेला ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद रविंदु फर्नांडो की ओर फेंक दी। फर्नांडो ने तुरंत गिल्लियां बिखेर दीं और मामला तीसरे अंपायर के पास पहुंच गया। रिप्ले में देखा गया कि प्रियांश का बल्ला क्रीज के अंदर पहुंचने से पहले ही विकेट उड़ चुके थे। इसके बाद तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया।
प्रियांश 32 गेंदों में 32 रन बनाकर लौटे। उनकी पारी ने भारत ए को शुरुआती झटकों से उबरने में मदद की थी। हालांकि इस रन आउट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई फैंस का मानना था कि अगर डिकवेला का पैर बल्ले के रास्ते में नहीं आता तो प्रियांश आसानी से क्रीज में पहुंच सकते थे। हालांकि इस झटके के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार वापसी कराई।
दोनों ने चौथे विकेट के लिए 150 रन जोड़े। गायकवाड़ ने 101 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि तिलक ने 60 रन बनाए। अंत में आयुष बडोनी (24) और सूर्यांश शेडगे (नाबाद 26) की तेज पारियों की बदौलत भारत ए ने 50 ओवर में 276/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।