Responsive Scrollable Menu

बॉर्डर पर बवाल के बीच भारत पहुंचे BGB चीफ, BSF के साथ बड़ी बैठक

बांग्लादेश के बीच सीमा पर लगातार बढ़ते तनाव और घुसपैठ को लेकर सवाल उठ रहे हैं और इन सबके बीच बेहद अहम बैठक दिल्ली में शुरू होने जा रही है और यह बैठक है बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश यानी बीजेपी के महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद अशरफ उजुमान सिद्दीकी जो कि अपने 15 सदस्य प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत पहुंच चुके हैं। सबसे खास बात यह रही कि उन्हें रिसीव करने के लिए खुद बीएसएफ के महानिदेशक प्रवीण कुमार इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे और यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब दोनों ही देशों के बीच सीमा पर घुसपैठ, तस्करी और अवैध प्रवासियों की वापसी को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली में 8 जून से 11 जून तक चलने वाली 97वीं डीजी लेवल बॉर्डर कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस में दोनों देशों की सीमा सुरक्षा एजेंसियां यानी बीएसएफ और बीजेपी आमने-सामने बैठकर तमाम विवादित और संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करेगी। 

इसे भी पढ़ें: Sangar Bari Border से भारत में घुस रहे थे Bangladeshi Infiltrators, BSF ने हाथोंहाथ सिखा दिया करारा सबक

बीएसएफ की ओर से सीमा पार से हो रही अवैध घुसपैठ, मवेशी तस्करी, फेंसिंग में बाधाएं और भारतीय जवानों पर होने वाले हमलों जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। लेकिन इस बैठक का सबसे बड़ा मुद्दा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की वापसी है। यानी कि पुशबैक वाली नीति। भारत लगातार उन लोगों को बांग्लादेश भेज रहा है जिनकी पहचान बांग्लादेशी नागरिक के रूप में हो रही है और वह अवैध तरीके से भारत में घुसे हैं। हालांकि कई मामलों में बांग्लादेश की तरफ से उन्हें वापस लेने से भी इंकार कर दिया जा रहा है। हाल ही में पश्चिम बंगाल के बॉर्डर पे एक ऐसा मामला सामने आया जब 17 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस लेने से बीजेपी ने मना कर दिया था। जिसके बाद सीमा पर गतिरोध की स्थिति बन गई थी और बीएसएफ और बीजीबी आमने-सामने आ गए थे। 

इसे भी पढ़ें: BSF जवानों के सामने आ गये Bangladesh Border Guards, तीखे गतिरोध के बाद जो कुछ हुआ वो देखने लायक था!

हालांकि बाद में अचानक वह सभी घुसपैठिए वहां से गायब हो गए थे। जिस पर बीएसएफ ने बताया था कि वह सभी बांग्लादेश लौट गए। बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहाउद्दीन अहमद भी पहले संकेत दे चुके हैं कि उनकी तरफ से इस बैठक में पुशीन और सीमा से जुड़े अन्य विवादित मुद्दे उठाए जाएंगे। यानी कि साफ है कि इस बातचीत में दोनों ही देशों के बीच कई अहम मुद्दे उठाए जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में जब से नई सरकार का गठन हुआ है तब से बेहद तेजी के साथ बीएसएफ बॉर्डर पर फेंसिंग के काम को आगे बढ़ा रही है और इसके साथ ही घुसपैठियों पर भी एक्शन लगातार जारी है। अवैध घुसपैठ और तस्करी रोकने के लिए बीएसएफ बेहद सतर्क है। जबकि बांग्लादेश की ओर से कई बार भारत की कारवाही पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में यह बैठक सिर्फ औपचारिक नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Continue reading on the app

लॉस एंजिलिस में मेयर के लिए चुनाव:रेस में केरल में जन्मीं नित्या रमन भी, बोलीं-शहर की पहचान बड़ी इमारतें नहीं, गरीबों से व्यवहार

केरल में जन्मीं नित्या रमन (44) लॉस एंजिलिस के मेयर पद के प्राथमिक चुनाव में दूसरे स्थान पर पहुंच गईं। वे अब नवंबर में होने वाले चुनाव में मेयर करेन बैस को चुनौती देती दिख रही हैं। 72 वर्षीय करेन 34.7% वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं। नित्या को 27.1% वोट मिले। मेयर पद का उम्मीदवार प्राथमिक चुनाव में 50% से अधिक वोट हासिल कर सीधे जीत सकता है। नहीं तो टॉप-2 उम्मीदवार रनऑफ चुनाव में आमने-सामने होते हैं। लॉस एंजिलिस न्यूयॉर्क के बाद अमेरिका का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। हॉलीवुड भी यहीं है। नित्या कहती हैं कि लोगों की मदद के लिए राजनीतिक सोच बनाने में भारत का अहम योगदान है। कैसे, जानिए उन्हीं की जुबानी... मैं 6 साल की उम्र में अमेरिका आ गई थी। स्कूल में प्रवासी और रंग दोनों के आधार पर भेदभाव झेला। इस अनुभव ने सामाजिक न्याय के प्रति मुझमें गहरी संवेदना पैदा की। हार्वर्ड में पॉलिटिकल थ्योरी पढ़ी। एमआईटी से अर्बन प्लानिंग की डिग्री ली। 2020 में पहली बार लॉस एंजिलिस सिटी काउंसिल में जीती तो ये ‘राजनीतिक भूकंप’ कहा गया। लोग मानते हैं कि मेरी राजनीति यहीं से शुरू हुई। पर, इसकी जड़ें दिल्ली और चेन्नई की झुग्गियों में हैं। दिल्ली ने सवाल दिए, चेन्नई ने जवाब पढ़ाई के बाद मैं भारत लौटी। दिल्ली में एक दिन देखा कि एक विशाल झुग्गी बस्ती तोड़ दी गई। एक लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए। इस पर कहीं कोई चर्चा नहीं हुई। समझ आया कि गरीबों की समस्या सिर्फ गरीबी नहीं, बल्कि उन्हें अदृश्य बना दिया जाना है। दिल्ली ने सवाल दिए, तो चेन्नई ने जवाब। वहां ‘ट्रांसपेरेंट चेन्नई’ पहल के तहत झुग्गी बस्तियों का नक्शा बनाया। पानी, शौचालय, ड्रेनेज और बुनियादी सुविधाओं का डेटा जुटाया। बदलाव के लिए संवेदना के साथ आंकड़े भी जरूरी हैं। शहरी समस्याएं व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सिस्टम की नाकामी होती हैं। भारत में झुग्गी, अमेरिका में फुटपाथ 2013 में लॉस एंजिलिस पहुंची। यहां झुग्गियों की जगह बेघर लोग फुटपाथ पर थे। प्रशासनिक कार्यालय में नौकरी के दौरान बेघरों पर होने वाले खर्च पर शोध की जिम्मेदारी मिली। इन पर हर साल 10 करोड़ डॉलर खर्च हो रहे हैं। लेकिन, 90% खर्च इन्हें जेल भेजने जैसे कामों पर था। आवास, पुनर्वास और स्थायी समाधान पर खर्च बहुत कम था। बदलाव के लिए राजनीति में उतरी। राजनीति करियर नहीं, सिर्फ काम का जरिया जब मैंने मेयर का चुनाव लड़ने की सोची तो लोगों ने कहा कि यह सही समय नहीं है। मैंने कहा कि संकट कभी समय देखकर नहीं आते। मैं यहां करियर बनाने या 20 साल तक कुर्सी पर चिपके रहने के लिए नहीं आई हूं। मैं अर्बन प्लानर हूं। राजनीति मेरा पेशा नहीं, अपना काम पूरा करने का जरिया है। बदलाव का कोई बेहतर तरीका राजनीति के बाहर भी दिखा तो मैं उसे अपनाने में संकोच नहीं करूंगी। किसी शहर की महानता उसकी चमकदार इमारतों से नहीं, बल्कि इससे तय होती है कि वह अपने सबसे कमजोर नागरिकों के साथ कैसा व्यवहार करता है। अगर एक शहर हर व्यक्ति को सम्मानजनक आवास, सुरक्षित जीवन और अवसर नहीं दे सकता, तो उसकी समृद्धि अधूरी है।

Continue reading on the app

  Sports

IND A vs SL A: ऋतुराज गायकवाड़- तिलक वर्मा ने श्रीलंका का प्लान किया चौपट, 50 ओवर में भारत ने बनाए इतने रन

Ruturaj Gaikwad- Tilak Varma: एक तरफ से कप्तान तो दूसरे छोर से उप-कप्तान बरसे. कप्तान तिलक वर्मा ने अर्धशतक जड़ा तो उप-कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से शतक निकला. नतीजा ये हुआ कि इंडिया ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ 50 ओवर में अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया. Tue, 09 Jun 2026 13:51:12 +0530

  Videos
See all

Violence Breakout in PoK Against Pakistan LIVE: पीओके में आजादी की जंग! | Shehbaz | Munir | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T08:36:27+00:00

Jaipur Bulldozer Action Update:पिंक सिटी में जेडीए का सबसे बड़ा प्रहार! | Breaking | JDA Demolition #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T08:32:08+00:00

IND vs AFG Test :टीम इंडिया को मिला नया स्पिन स्टार, मानव सुथार ने डेब्यू में रिकॉर्ड्स की बारिश #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T08:45:16+00:00

#shorts: कॉकरोच जताना पार्टी को मेरा फुल सपोर्ट | #cockroachparty #viralvideo #politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T08:44:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers