Responsive Scrollable Menu

भारत आ रही सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 3 मिनट में होगी फुल चार्ज; 252 km का मिलेगा रेंज, जानिए डिटेल्स

भारतीय ग्राहक लंबी चार्जिंग और रेंज की चिंता के कारण इलेक्ट्रिक कारों को खरीदने से कतराते हैं। इसी समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए गुरुग्राम के एक ईवी स्टार्टअप 'ब्लिंक मोबिलिटी' (Blinq Mobility) ने कमर कस ली है।

Continue reading on the app

Astrology Tips: Negative Energy को कहें Bye-Bye! घर से तुरंत हटा दें ये चीजें, Feng Shui के ये Tips हैं अचूक

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी हर कोई अपने जीवन में सुख-शांति और पॉजिटिविटी चाहता है। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी घर में आर्थिक तंगी या तनाव बना रहता है। चीनी वास्तु शास्त्र यानी फेंगशुई में माना गया है कि हमारे आसपास की वस्तुएं और दिशाएं हमारे जीवन में गहरा असर डालती हैं। लेकिन अगर आप घर में फेंगशुई के कुछ आसान और छोटे नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह तेजी से बढ़ता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि फेंगशुई के अनुसार आपके घर का सेटअप कैसा होना चाहिए।

जानें बेडरूम और बेड की सही दिशा

बेडरूम वह जगह है, जहां पर आप दिनभर की थकान को मिटाते हैं। फेंगशुई के मुताबिक आपके सोने के स्थान की व्यवस्था का असर आपकी नींद और मानसिक शांति पर पड़ता है। ऐसे में आपका पलंग हमेशा पश्चिम या दक्षिण दिशा की दीवार के सहारे टिका होना चाहिए। वहीं सोते समय आपका सिर हमेशा दक्षिण दिशा की तरफ होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 9 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 9 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन


आपका बिस्तर हमेशा व्यवस्थित होना चाहिए। जिससे कि लेटते समय आपको कमरा का मुख्य दरवाजा साफ दिखाई देता है। लेकिन पैर दरवाजे की सीध में न हों। बेडरूम में हमेशा हल्की रोशनी और हल्के व शांत रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए।

घर में पॉजिटिविटी बढ़ाने वाली चीजें

अगर आपके घर में बिना किसी कारण अक्सर ही लड़ाई-झगड़े होते हैं, तो इसके लिए फेंगशुई में कुछ असरदार चीजें रखने की सलाह दी गई है। इसमें कपूर, कछुए की मूर्ति और सुगंधित मोमबत्तियां और क्रिस्टल बॉल शामिल हैं। इन चीजों को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे घर के सदस्यों की बीच तालमेल बेहतर होता है। वहीं घर में रंग-बिरंगी मछलियों का एक्वेरियम या बहते पानी का फव्वारा रखना सौभाग्य को आकर्षित करता है। 

घर में रखें ये पौधे

फेंगशुई में सकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत पेड़-पौधों को माना गया है। ऐसे में अगर आप घर में बांस का पौधा रखते हैं, तो इससे पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ता है। इसको घर के उसी स्थान पर रखना चाहिए, जहां सभी सदस्य एक साथ बैठते हों। वहीं घर में मनी प्लांट और जेड प्लांट भी रख सकते हैं। इनको रखने के लिए घर की दक्षिण-पूर्व दिशा को सबसे अच्छा माना गया है। इन पौधों को घर में लगाने से वित्तीय स्थिरता बनी रहती है।

भूलकर भी घर में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें

जिस तरह से कुछ चीजें भाग्य को बदल सकती हैं, ठीक उसी तरह घर में रखी कुछ चीजें दुर्भाग्य की वजह बन सकती हैं। फेंगशुई के मुताबिक पाइप या नल से पानी टपकना सीधे तौर पर धन की बर्बादी को दिखाता है। इसलिए इसको फौरन ठीक करवा लेना चाहिए।

वहीं घर में चटके हुए बर्तन, टूटा आईना, टूटी हुई घड़ी या खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को भी हटा देना चाहिए। क्योंकि यह चीजें आपकी तरक्की में बाधा बन सकती है। वहीं फटे और खराब हो चुके जूतों को भी घर में जमा करके नहीं रखना चाहिए। इससे भी नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

Continue reading on the app

  Sports

IND A vs SL A: ऋतुराज गायकवाड़ ने 100वें मैच में ठोका शतक, किस्मत से मिला था मौका, 21वीं बार कर दिया ऐसा

Ruturaj Gaikwad century: श्रीलंका ए के खिलाफ वनडे ट्राएंगुलर सीरीज के पहले मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक जड़ा है. ऋतुराज ने 112 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. बड़ी बात ये है कि उन्होंने अपने 100वें मैच में शतक जड़ा है. Tue, 09 Jun 2026 13:23:46 +0530

  Videos
See all

Jaipur Bulldozer Action Update: जयपुर में आज भी बुलडोजर एक्शन जारी | Breaking News | JDA Demolition #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T08:15:03+00:00

NDA Chief Ministers Meeting Delhi : दिल्ली में कल एनडीए मुख्यमंत्रियों का महा मंथन! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T08:12:11+00:00

Akhilesh Yadav New Look : काली जींस, सफेद टी शर्ट, एयरपोर्ट पर नए लुक में नजर आए अखिलेश यादव | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T08:15:39+00:00

Ancient Treasure viral video : खेत में मिला प्राचीन खजाना, मची सनसनी | #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T08:15:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers