मासूम 'माइकी' की हत्या से टूटीं मंजरी फडनिस, रोते हुए बोलीं- उसे मारा, सीढ़ियों में घसीटा और नाले में फेंक दिया
सोसायटी के कम्युनिटी डॉग ‘माइकी’ की दर्दनाक हत्या से अभिनेत्री मंजरी फडणीस गहरे सदमे में हैं. एक भावुक बयान में उन्होंने इस घटना को बेहद क्रूर और झकझोर देने वाला बताया. मंजरी ने बताया कि माइकी पिछले कई वर्षों से सोसायटी का हिस्सा था और सभी का प्रिय था, लेकिन अचानक वह गायब हो गया और बाद में उसकी निर्मम हत्या की जानकारी सामने आई. एक्ट्रेस ने रोते हुए कहा कि उसे बेसमेंट के पास सोते समय बेरहमी से पीटा गया, फिर सीढ़ियों से घसीटकर ले जाया गया और अंत में नाले में फेंक दिया गया. उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है. यह मामला सामने आने के बाद पशु सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं.




BBC News



















