"प्रेस कॉन्फ्रेंस करें, बताएं 12 साल में क्या किया": Sanjay Raut ने PM Modi को घेरा
इसे भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री HD Deve Gowda ने आलेख लिख कर बताया PM Modi की सफलता का राज, नेहरू और मोदी की तुलना करते हुए कह गये बड़ी बात
इसे भी पढ़ें: INDIA गठबंधन की बैठक पर Sambit Patra का तंज: अब स्टेडियम नहीं, एक कमरे का 'ड्रामा'!
TMC में टूट की अटकलें: ममता की पार्टी ने दावों को किया खारिज, BJP को बताया 'झूठ फैलाने का मास्टर'
TMC Split Speculation: तृणमूल कांग्रेस (TMC) में टूट की अटकलों के बीच पार्टी ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर थी कि पार्टी के 20 सांसद बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA को समर्थन देने की तैयारी में हैं और उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भी लिखा है। हालांकि, ममता बनर्जी की पार्टी ने इसे विपक्ष द्वारा फैलाया गया "फर्जी एजेंडा" बताया है।
कीर्ति आजाद का कड़ा प्रहार
टीएमसी नेता कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया पर इस वायरल सूची को "फर्जी और मनगढ़ंत" करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस लिस्ट में जिन सांसदों के नाम हैं, उनमें से कई ने किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से साफ इनकार कर दिया है। कीर्ति आजाद ने सीधे तौर पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "यह फर्जी लिस्ट बीजेपी द्वारा फैलाई गई है। 'ऑपरेशन लोटस' पूरी तरह फेल हो चुका है।"
सांसद कल्याण बनर्जी ने बगावतियों को घेरा
टीएमसी के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने बागी तेवर अपनाने वाले नेताओं पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर लोकसभा अध्यक्ष को कोई पत्र लिखा गया था, तो वह 24 घंटे बाद भी सार्वजनिक क्यों नहीं हुआ? बनर्जी ने दावा किया कि स्पीकर कार्यालय ने भी ऐसी किसी सूचना या संवाद से इनकार किया है।
'खुलकर बीजेपी में शामिल हों, टिकट लेकर चुनाव लड़ें'
बगावत की चर्चाओं पर कल्याण बनर्जी ने उन नेताओं को चेतावनी दी जो पार्टी छोड़कर जाने की जुगत में हैं। उन्होंने दो टूक कहा, "अगर ये नेता ममता बनर्जी के साथ काम नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें बीजेपी में जाना है, तो खुलकर जाएं। बीजेपी का टिकट लें और चुनाव लड़ें। पार्टी के साथ विश्वासघात करने वाले सभी गद्दार हैं।"
उन्होंने दल-बदल विरोधी कानून (10वीं अनुसूची) का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी छोड़ने की स्थिति में इन नेताओं को कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi
























