IND-A vs SL-A: आईपीएल के बाद पहली पारी में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला, 12 गेंद में ही खेल खत्म
आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबका दिल जीतने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का इंडिया-ए के लिए पहला बड़ा इम्तिहान उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। श्रीलंका-ए के खिलाफ ट्राई-नेशन सीरीज के ओपनिंग मैच में सभी की नजरें 15 साल के वैभव पर थीं, लेकिन उनकी पारी सिर्फ 14 रन पर सिमट गई।
रंगीरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में इंडिया-ए के कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनिंग करने उतरे वैभव ने शुरुआत तो बेहद शानदार की और पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए।
वैभव श्रीलंका-ए के खिलाफ जल्दी आउट
श्रीलंका-ए के तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज के पहले ओवर में वैभव ने ऑफ साइड पर 2 बेहतरीन चौके लगाए। इसके बाद उन्होंने चमिका करुणारत्ने के खिलाफ भी एक शानदार बाउंड्री लगाई। शुरुआती कुछ गेंदों में ऐसा लग रहा था कि आईपीएल वाला आक्रामक अंदाज यहां भी देखने को मिलेगा। हालांकि, श्रीलंकाई गेंदबाजों ने जल्द ही अपनी लाइन और लेंथ में सुधार किया। जैसे ही गेंदबाजों ने सही एरिया में गेंदबाजी शुरू की, वैभव को रन बनाने में थोड़ी परेशानी होने लगी।
उनकी पारी चौथे ओवर की चौथी गेंद पर खत्म हुई। मोहम्मद शिराज ने फुल लेंथ गेंद फेंकी, जिस पर वैभव बड़ा शॉट खेलने के की कोशिश में थे। लेकिन बल्ला सही तरीके से गेंद पर नहीं आ सका और गेंद सीधी मिड-ऑफ की दिशा में हवा में चली गई।
वैभव अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए
श्रीलंका ए के कप्तान साहन अरच्चिगे ने शानदार डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लपका और वैभव की पारी का अंत कर दिया। विकेट मिलते ही शिराज का उत्साह देखते ही बन रहा था। शुरुआती ओवर में दो चौके खाने वाले इस गेंदबाज ने आखिरकार युवा बल्लेबाज से बदला ले लिया।
वैभव 12 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में तीन चौके शामिल रहे और खास बात यह रही कि सभी बाउंड्री ऑफ साइड पर आईं। आउट होने के बाद उनके चेहरे पर निराशा साफ दिखाई दी। वैभव के आउट होने के कुछ देर बाद भारत को एक और झटका लगा। दूसरे ओपनर प्रभसिमरन सिंह भी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें चमिका करुणारत्ने ने अपना शिकार बनाया।
इस मैच में वैभव बड़ी पारी नहीं खेल सके। लेकिन क्रिकेट जगत की नजरें अब भी उन पर टिकी हुई हैं। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 776 रन बनाए थे और सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्हें पांच अवॉर्ड भी मिले थे।
इसी प्रदर्शन के दम पर वैभव ने इतिहास रचते हुए आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई। उन्होंने 36 साल पुराना सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ा और भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। इसके अलावा उन्हें एशियाई खेलों की टीम में भी शामिल किया गया है
Manjari Fadnnis: डॉग माइकी को याद कर फूट-फूटकर रोईं मंजरी फडणीस, बोलीं- उसके साथ बहुत बेरहमी हुई!
Manjari Fadnnis: फिल्म और टीवी अभिनेत्री मंजरी फडणीस इन दिनों अपने पालतू डॉग माइकी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रोते हुए माइकी के साथ हुई कथित बेरहमी की कहानी बता रही हैं। वीडियो देखने के बाद उनके फैंस भी भावुक हो गए हैं।
परिवार का हिस्सा था माइकी
मंजरी ने बताया कि माइकी पिछले कई सालों से उनकी सोसायटी का हिस्सा था। उन्होंने उसे अपनाया था और वह परिवार के सदस्य की तरह उनके साथ रहता था।अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर माइकी के साथ तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती थी।
अचानक गायब हो गया डॉग
मंजरी ने वीडियो में बताया कि माइकी अचानक गायब हो गया था। इसके बाद उन्होंने और सोसायटी के लोगों ने उसे हर जगह तलाशा। पोस्टर लगवाए गए और गार्ड्स से भी पूछताछ की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
मारपीट का लगाया आरोप
अभिनेत्री ने दावा किया कि बाद में एक व्यक्ति ने उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी। मंजरी के मुताबिक, माइकी बेसमेंट में आराम से बैठा हुआ था, तभी किसी ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉग को लोहे की रॉड या डंडे से बुरी तरह पीटा गया।
मंजरी ने कहा कि माइकी को बेसमेंट और लॉबी में दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया। उसके सिर से खून निकलने लगा था और उसकी हालत बेहद खराब हो गई थी।
बोरी में बंद कर फेंकने का दावा
वीडियो में रोते हुए मंजरी ने बताया कि हमलावर ने अधमरे माइकी को बोरी में बंद कर खाड़ी इलाके में फेंक दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें अब तक माइकी का कोई सुराग नहीं मिला है और यह भी साफ नहीं हो पाया कि वह जिंदा है या नहीं।
वीडियो में छलका दर्द
मंजरी वीडियो में कई बार भावुक होकर रोती नजर आईं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ माइकी की कहानी नहीं है, बल्कि उन बेजुबान जानवरों की आवाज है जो रोज अत्याचार सहते हैं। उन्होंने बताया कि माइकी बहुत खुशमिजाज डॉग था। परिवार उसका खास ध्यान रखता था, उसे नहलाता और ग्रूमिंग भी करता था।
सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट
मंजरी ने अपने पोस्ट में लिखा, “हमारे माइकी की बेरहमी से हत्या कर दी गई और हम उसके लिए लड़ेंगे। ऐसा किसी भी डॉग के साथ कभी नहीं होना चाहिए। हमें जानवरों के खिलाफ क्रूरता रोकने के लिए सख्त कानून चाहिए।” उन्होंने उन लोगों का भी धन्यवाद किया जो इस मामले में उनका साथ दे रहे हैं।
यह भी पढ़े- 'भारत ने पहले कभी ऐसी फिल्म नहीं देखी...' मंदोदरी बनीं काजल अग्रवाल ने की 'रामायण' की तारीफ!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















