'मैं टीवी पर बंधना नहीं चाहता', धुरंधर के जमील जमाली ने 'तारक मेहता' में काम करने को लेकर कही ये बात
Rakesh Bedi on Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: रणवीर सिंह की धुरंधर (Dhurandhar) में जमील जमाली का रोल प्ले करने वाले राकेश बेदी इन दिनों सुर्खियों में हैं. एक्टर को फिल्म में काफी पसंद किया गया था. राकेश बेदी ने अपने करियर में कई शोज और फिल्मों में काम किया है, जिनमें से एक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' भी है. शो में वो तारक मेहता के बॉस बाबूराल को रोल करते हैं. अब हाल ही में उन्होंने टीवी में काम करने को लेकर बात की है.
असित मोदी को लेकर क्या बोले राकेश बेदी?
हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में राकेश बेदी ने टीवी में काम करने और कॉन्ट्रैक्ट में बंधे रहने को लेकर बात की. उन्होंने कहा- 'जब भी असित को मेरी जरूरत होती है, मैं उनसे अपने रोल के बारे में कभी सवाल नहीं करता क्योंकि मुझे पता है कि वो मुझे एक अच्छा किरदार देंगे और मेरे लिए अच्छे सीन लिखेंगे.' उन्होंने आगे कहा- 'हमारी दोस्ती की बात करें तो हम सभी इसलिए जुड़े हुए हैं क्योंकि असित ने इस शो को बनाया और हमने इसे एक टीम के रूप में मिलकर आगे बढ़ाया. असित और मैंने तारक मेहता से पहले हम सब एक हैं में साथ काम किया था.'
तारक मेहता की फीस को लेकर की बात
राकेश बेदी ने आगे कहा- 'मैं उनसे पैसों के बारे में भी कभी नहीं पूछता, वो सब कुछ खुद ही संभाल लेते हैं. भले ही मुझे बाजार के हिसाब से कमाई न हो ), मुझे कोई शिकायत नहीं है. मैं थिएटर भी करता हूं और वहां से अच्छी कमाई करता हूं, इसलिए मैं समझता हूं कि इसकी भी सीमाएं हैं और शो में हर किसी का ध्यान रखना पड़ता है. यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है क्योंकि हर एपिसोड में 20-25 लोग एक साथ काम करते हैं.'
ये भी पढ़ें- लंदन में आलीशान हवेली, दिल्ली-मुंबई में बंगला, बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं सोनम कपूर, जानें नेटवर्थ
टीवी पर बंधना नहीं चाहते राकेश बेदी
अपनी बातचीत में राकेश बेदी ने ये भी बताया कि वो टीवी पर बंधकर नहीं रहना चाहते हैं. उन्होंने कहा- 'यही मेरी सोच रही है, मैं अपने काम के वैल्यू के मुताबिक काम करता हूं. जब मैं तारक मेहता में काम करता हूं, तो मैं अपनी उपलब्धता के अनुसार काम करता हूं, अगर मेरे पास डेट्स होंगी तो मैं करूंगा. लेकिन मैं टेलीविजन के नियमित वेतनमान में फंसना नहीं चाहता. अगर मैं अपनी डेट्स किसी टीवी शो को दे दूं, तो मैं कुछ और नहीं कर पाऊंगा.'
राकेश बेदी का वर्कफ्रंट
राकेश बेदी (Rakesh Bedi) ने अपने शानदार 50 साल के करियर में फिल्मों, टीवी सीरियल्स और थियेटर में काम किया है और वो आज भी एक्टिव है. उन्होंने हाल ही में 'धुरंधर' फिल्म में जमील जमाली के रोल से काफी लोकप्रियता हासिल की. धुरंधर के बाद उन्हें हाल ही में हे जवानी तो इश्क होना है में देखा गया था. वहीं, अब एक्टर जल्द ही वेब सीरीज राख में नजर आने वाले हैं. कुछ समय पहले ही इसका टीजर जारी किया गया था. ये सीरीज 12 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.
CBSE ने बदला री-इवैल्यूएशन सिस्टम, COEMPT Eduteck को किया बाहर, जानिए अब कैसे हो रही कॉपियों की जांच
CBSE Revaluation 2026: सीबीएसई कक्षा 12वीं की रिजल्ट की घोषणा के बाद री-इवैल्यूएशन पोर्टल को लेकर विवाद रुकने का नाम नहीं से रहा है. इस बीच बोर्ड ने परीक्षा की आंसर शीट की चल रही री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया के लिए COEMPT Eduteck का इस्तेमाल न करने का फैसला लिया है. पिछले कुछ दिनों से चल रहे हैं तकनीकी दिक्कतों से अटके पड़े सीबीएसई के री-इवैल्युएशन पोर्टल को आखिरकार क्लीयरेंस मिल गई है. इस घटना के बीच IIT पैनल के एक सदस्य ने बताया कि सीबीएसई ने पुनर्मूल्यांकन के लिए कंपनी की सेवाएं बंद करने का फैसला लिया है. सीबीएसई के नए अपडेट के अनुसार, मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग में शामिल COEMPT Eduteck अब पुनर्मूल्यांकन के काम में हिस्सा नहीं लेगी. हालांकि बोर्ड ने अभी तक इस फैसले के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया है. चलिए जानते हैं COEMPT Eduteck को बाहर करने के बाद कॉपियों की जांच कैसे हो रही है.
1.6 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने किया आवेदन
बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर करते हुए कहा कि परिणाम आने के बाद 1.6 लाख से अधिक छात्रों ने अपने अंकों के सत्यापन और 3.8 लाख से अधिक छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया. पुनर्मूल्यांकन पोर्टल 03 जून की सुबह खोला गया जहां छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी देखने और अपने अंकों को दोबारा चेक करने का मौका मिला. यह प्रकिया कुछ दिनों तक चली और 07 जून को खत्म हो गई.
विवादों के बीच बोर्ड ने कही ये बात
सीबीएसई ने कहा कि सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन विंडो 02 जून से 07 जून तक सरकारी तकनीकी एजेंसियों और आईआईटी की टीमों की देखरेख में पूरी तरह से चालू रही. इस दौरान 1.6 लाख से अधिक छात्रों ने 3.8 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं से संबंधित अनुरोध सफलतापूर्वक आवेदन किया. बोर्ड ने आगे बताया कि सिस्टम को साइबर सुरक्षा टीम लगातार सुरक्षित रखने की कोशिश में लगी हुई ताकि किसी भी तरह की गलत गतिविधि को रोका जा सके. साथ ही सीबीएसई की टीमें हेल्पडेस्क और शिकायत निवारण के जरिए छात्रों की मदद कर रही है.
The Application Window for Verification and Re-evaluation remained fully functional throughout the notified period from 2 June 2026 to 7 June 2026 under the supervision and management of government technical agencies and teams from the IITs. During the above application period,…
— CBSE HQ (@cbseindia29) June 8, 2026
बोर्ड ने छात्रों से की अपील
CBSE ने साफ कहा कि रोल नंबर नहीं मिला मैसेज केवल उन्हीं छात्रों को दिख रहा है जिन्होंने पहले चरण में अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन नहीं किया था. बोर्ड ने पहले एक प्रक्रिया बनाई थी जिसमें छात्र पहले अपनी उत्तर पुस्तिका की कॉपी देख सकते हैं और फिर पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. पुनर्मूल्यांकन और आवेदन की समय सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है. छात्रों और अभिभावकों से कहा गया है कि वे जानकारी के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. बोर्ड उम्मीद कर रहा है कि आने वाले हफ्तों में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और अगर अंकों में कोई बदलाव होता है तो वह अंतिम रिकॉर्ड में अपडेट कर दिया जाएगा.
क्या है मामला?
बता दें कि CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का इवैल्यूएशन OSM ने किया था. इसके लिए COEMPT Eduteck को टेंडर दिया गया था. इस दौरान रिजल्ट में आ रही परेशानियों के कारण कई विवाद देखने को मिला. कई छात्र अपने नंबर से खुश नहीं थे तो कुछ की कॉपियां धुंधली होने की खबर सामने आई थी, कुछ छात्रों के पेपर से तो पेज मिसिंग होने की घटनाएं भी समाने आई. इसके बाद से ही कंपनी के टेंडर को लेकर कई सवाल उठने लगे.
IIT की कंपनी ने दी मंजूरी
सीबीएसई OSM पर जारी बवाल और स्कैन कॉपी पोर्टल में आ रही परेशानियों को देखते हुए सरकार ने IIT मद्रास और IIT कानपुर के एक्सपर्ट का रिव्यू पैनल बनाया गया. इस रिव्यू पैनल ने COEMPT Eduteck पोर्टल पर कई खामियां पाई हैं. जिसके बाद सीबीएसई को 12वीं की कॉपियों का री-इवैल्यूएशन करने के लिए पोर्टल शुरू करने की मंजूरी दी गई. सुरक्षा चिंताओं और साइबर हमलों की कोशिशों के बाद IIT के एक्सपर्ट रिव्यू पैनल ने CBSE के री-इवैल्यूएशन पोर्टल को मंजूरी दे दी है.
यह भी पढ़ें: NEET-UG 2026 री-टेस्ट पेपर पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, 21 जून तक आइसोलेशन में रहेंगे सभी एक्सपर्ट्स
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















.jpg)



