Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च: 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और AI फीचर्स के साथ आया बजट स्मार्टफोन
Infinix Smart 20 Launched: Infinix ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन स्टाइलिश डिजाइन, AI फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है। 7.7mm की स्लिम बॉडी वाले इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, MediaTek Helio G81 Ultimate प्रोसेसर और 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। देखिए इसकी कीमत , कैमरा-बैटरी फीचर्स और अन्य पूरी डिटेल्स।
कीमत और उपलब्धता
भारत में Infinix Smart 20 की शुरुआती कीमत 12,499 रुपये रखी गई है। इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है, जबकि 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल 13,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
यह स्मार्टफोन Cloudline Blue, Polaris Titanium, Shadow Black और Sunlike Orange रंगों में पेश किया गया है। फोन की बिक्री 12 जून से Flipkart पर शुरू होगी। कंपनी बैंक ऑफर्स के तहत 500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी दे सकती है।
डिस्प्ले और डिजाइन
Infinix Smart 20 में 6.78 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्क्रीन में Always-On Display, Dynamic Bar और Wet & Oily Touch सपोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे गीले हाथों से भी फोन का इस्तेमाल किया जा सकता है।
फोन का डिजाइन काफी स्लिम है और इसकी मोटाई केवल 7.7mm है। साथ ही इसमें 3D टेक्सचर कंपोजिट रियर पैनल दिया गया है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
स्मार्टफोन में MediaTek Helio G81 Ultimate चिपसेट दिया गया है, जिसे Mali-G52 GPU के साथ जोड़ा गया है। डिवाइस में 4GB LPDDR4X RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
यह फोन Android 16 आधारित XOS 16 पर काम करता है। कंपनी का दावा है कि डिवाइस को 48 महीने तक स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है।
AI फीचर्स की भरमार
Infinix Smart 20 में Folax Voice Assistant आधारित One-Tap Infinix AI फीचर दिया गया है। यह हिंदी, तमिल, तेलुगु, गुजराती और मराठी समेत कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
फोन में AI Writing, AI Studio, AI Eraser, AI Extender, AI Wallpaper Generator, Document Scanning, Song Recognition और Scheduling Tools जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Infinix Smart 20 में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो ऑटोफोकस और f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
कैमरा ऐप में Super Night Mode, Portrait Mode, Dual Video, Vlog Mode, Panorama, Time-Lapse और AI Camera जैसे फीचर्स दिए गए हैं। रियर कैमरा सेटअप में डुअल LED फ्लैश भी मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, यह स्मार्टफोन 4G नेटवर्क पर 933 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 25 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। बॉक्स में चार्जर भी दिया जाएगा।
कनेक्टिविटी और खास फीचर्स
Infinix Smart 20 में 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.2, GPS, USB Type-C और IR Blaster जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
फोन की सबसे खास बात इसका Ultra Link फीचर है, जिसकी मदद से यूजर्स बिना मोबाइल नेटवर्क के करीब 1 किलोमीटर की दूरी तक कॉलिंग, मैसेजिंग, वॉयस नोट्स और फोटो शेयरिंग कर सकते हैं।
Infinix Smart 20 को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 1.5 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रह सकता है और इसे 25,000 से ज्यादा ड्यूरेबिलिटी टेस्ट से गुजारा गया है।
Apple WWDC 2026: SIRI का नया AI अवतार, iOS में बड़े फीचर्स, टिम कुक की भावुक विदाई... एपल पार्क से NDTV का पूरा विश्लेषण
Apple WWDC 2026 Analysis: एप्पल इवेंट का पूरा विश्लेषण आसान भाषा में
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
NDTV















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

.jpg)



