Responsive Scrollable Menu

रेलवे के पुराने टिकटों में दोनों तरफ क्यों होते थे छोटे छेद? जीनियस हैं तो बताइए, बेहद दिलचस्प है वजह

Why Old Indian Railway Tickets Had Holes : क्यों होते थे पुराने भारतीय रेल टिकटों में छेद? जानें 'स्प्रॉकेट होल्स' और डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर का वह दिलचस्प कनेक्शन, जिसने सालों तक बिना किसी गलती के लाखों रेल यात्रियों के टिकट छापने में मदद की.

Continue reading on the app

Vivo Y31s 5G लॉन्च: Snapdragonचिप, 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ मचाएगा धमाल, जानें कीमत 

Vivo Y31s 5G Launched: Vivo ने मलेशिया में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo Y31s 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है और बड़ी 6500mAh बैटरी के साथ आता है। फोन में 6.74 इंच का फुल-HD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह डिवाइस Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। जानिए इसकी कीमत, कैमरा-बैटरी और अन्य फीचर्स के बारें में विस्तार से। 

Vivo Y31s 5G की कीमत और उपलब्धता
मलेशिया में Vivo Y31s 5G की कीमत RM 1,499 (लगभग ₹35,200) रखी गई है। यह फोन 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। ग्राहक इसे Black और Purple कलर ऑप्शन में Vivo Malaysia की आधिकारिक वेबसाइट और पार्टनर रिटेलर्स से खरीद सकते हैं।

Vivo Y31s 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Y31s 5G में 6.74 इंच का फुल-HD डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स तक है। कंपनी ने इसे Sunlight Display नाम दिया है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन स्पष्ट दिखाई देती है।

ये भी पढ़े-ः Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च: 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और AI फीचर्स के साथ आया बजट स्मार्टफोन

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP बोकेह सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और अन्य फीचर्स
फोन में 6500mAh BlueVolt बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में कॉल रिकॉर्डिंग और ऑडियो रिकॉर्डिंग जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इसमें Hi-Fi ऑडियो सपोर्ट नहीं मिलता।

मजबूती और डिजाइन
Vivo Y31s 5G का वजन लगभग 209 ग्राम है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68, IP69 और IP69K+ रेटिंग मिली है, जो इसे बेहद मजबूत और टिकाऊ बनाती है। Vivo Y31s 5G उन यूजर्स के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, दमदार कैमरा और 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IND-A vs SL-A: आईपीएल के बाद पहली पारी में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला, 12 गेंद में ही खेल खत्म

आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबका दिल जीतने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का इंडिया-ए के लिए पहला बड़ा इम्तिहान उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। श्रीलंका-ए के खिलाफ ट्राई-नेशन सीरीज के ओपनिंग मैच में सभी की नजरें 15 साल के वैभव पर थीं, लेकिन उनकी पारी सिर्फ 14 रन पर सिमट गई।

रंगीरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में इंडिया-ए के कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनिंग करने उतरे वैभव ने शुरुआत तो बेहद शानदार की और पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए।

वैभव श्रीलंका-ए के खिलाफ जल्दी आउट
श्रीलंका-ए के तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज के पहले ओवर में वैभव ने ऑफ साइड पर 2 बेहतरीन चौके लगाए। इसके बाद उन्होंने चमिका करुणारत्ने के खिलाफ भी एक शानदार बाउंड्री लगाई। शुरुआती कुछ गेंदों में ऐसा लग रहा था कि आईपीएल वाला आक्रामक अंदाज यहां भी देखने को मिलेगा। हालांकि, श्रीलंकाई गेंदबाजों ने जल्द ही अपनी लाइन और लेंथ में सुधार किया। जैसे ही गेंदबाजों ने सही एरिया में गेंदबाजी शुरू की, वैभव को रन बनाने में थोड़ी परेशानी होने लगी।

उनकी पारी चौथे ओवर की चौथी गेंद पर खत्म हुई। मोहम्मद शिराज ने फुल लेंथ गेंद फेंकी, जिस पर वैभव बड़ा शॉट खेलने के की कोशिश में थे। लेकिन बल्ला सही तरीके से गेंद पर नहीं आ सका और गेंद सीधी मिड-ऑफ की दिशा में हवा में चली गई।

वैभव अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए
श्रीलंका ए के कप्तान साहन अरच्चिगे ने शानदार डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लपका और वैभव की पारी का अंत कर दिया। विकेट मिलते ही शिराज का उत्साह देखते ही बन रहा था। शुरुआती ओवर में दो चौके खाने वाले इस गेंदबाज ने आखिरकार युवा बल्लेबाज से बदला ले लिया।

वैभव 12 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में तीन चौके शामिल रहे और खास बात यह रही कि सभी बाउंड्री ऑफ साइड पर आईं। आउट होने के बाद उनके चेहरे पर निराशा साफ दिखाई दी। वैभव के आउट होने के कुछ देर बाद भारत को एक और झटका लगा। दूसरे ओपनर प्रभसिमरन सिंह भी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें चमिका करुणारत्ने ने अपना शिकार बनाया।

इस मैच में वैभव बड़ी पारी नहीं खेल सके। लेकिन क्रिकेट जगत की नजरें अब भी उन पर टिकी हुई हैं। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 776 रन बनाए थे और सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्हें पांच अवॉर्ड भी मिले थे।

इसी प्रदर्शन के दम पर वैभव ने इतिहास रचते हुए आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई। उन्होंने 36 साल पुराना सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ा और भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। इसके अलावा उन्हें एशियाई खेलों की टीम में भी शामिल किया गया है

Tue, 09 Jun 2026 11:48:01 +0530

  Videos
See all

Narsinghpur Bulldozer Controversy: किसान के घर पर बुलडोजर कार्रवाई का वीडियो वायरल | #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T06:00:30+00:00

Khan Sir Arrest latest News: खान सिर के कोचिंग में गड़बड़ी? अब क्या होगा ? | Top News | Patna Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T06:00:28+00:00

Balen Shah On India : नेपाल ने भारत पर किया बड़ा ऐलान, चीन को क्यों लगी मिर्ची? | PM Modi | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T06:15:10+00:00

Shivraj Singh Chauhan’s Heartwarming viral Moment:छोटी बच्ची पर शिवराज सिंह चौहान का प्यार |#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T06:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers