Responsive Scrollable Menu

खत्म हुआ इंतजार! Fully Fit Hardik Pandya की वापसी, Afghanistan ODI Series के लिए तैयार

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में शुरू होने वाली तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में खेलने की मंजूरी दे दी है। बत्तीस साल के पंड्या पीठ में ऐंठन के कारण मुंबई इंडियन्स के लिए आईपीएल के कई मैच नहीं खेल पाए थे और दो जून से सीओई में हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘दो जून को सीओई में आने से पहले हार्दिक विदेश में छुट्टियां मना रहे थे। अगले पांच दिन में उन्होंने मैच जैसी कई स्थितियों में तैयारी की और 10 ओवर (पूरा कोटा) तक गेंदबाजी भी की।’’

सूत्र ने कहा, ‘‘उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई और जानकारी के मुताबिक सीओई में स्ट्रेंथ और अनुकूलन कोच ने अलग-अलग पैमानों पर उनकी फिटनेस को मंजूरी दे दी है।’’ सोमवार को भारत के सहायक कोच सितांशु कोटक ने कहा था कि भले ही उनके पास पंड्या की फिटनेस के बारे में कोई ताजा जानकारी नहीं है लेकिन उन्हें लगता है कि यह ऑलराउंडर ठीक है। पंड्या भारत की सीमित ओवरों की टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी हैं क्योंकि वह अपनी तेज गेंदबाजी और डेथ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को संतुलन देते हैं।

सबसे अच्छी बात यह है कि पंड्या ट्रेनिंग सत्र में 10 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं जिसका मतलब है कि वह 50 ओवर के क्रिकेट की चुनौतियों के लिए तैयार हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि पंड्या चंडीगढ़ में दूधिया रोशनी में होने वाले ट्रेनिंग सत्र के लिए टीम से जुड़ेंगे या सीधे धर्मशाला पहुंचेंगे जैसा कि पहले तय किया गया था। इस बीच पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी सीओई में अपने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की तकलीफ की जांच करवा रहे हैं जिसके कारण वह हाल ही में हुए आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के लिए कई मैच नहीं खेल पाए थे।

Continue reading on the app

फिलीपीन में आए भूकंप में 37 लोगों की मौत, 20,000 लोग विस्थापित

फिलीपीन में आए भूकंप में 37 लोगों की मौत, 20,000 लोग विस्थापित

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया से सूर्यकुमार यादव की हुई छुट्टी, लेकिन हार्दिक पंड्या करेंगे वापसी, BCCI से मिला ग्रीन सिग्नल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हार्दिक को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तरफ से ग्रीन सिग्नल मिल गया है. हार्दिक आईपीएल 2026 के दौरान चोटिल हुए और वह मुंबई इंडियंस के लिए कुछ मैचों में बाहर भी बैठे थे, लेकिन अब उनकी वापसी तय हो गई है. Tue, 9 Jun 2026 11:58:24 +0530

  Videos
See all

Khan Sir Arrest latest News: खान सिर के कोचिंग में गड़बड़ी? अब क्या होगा ? | Top News | Patna Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T06:00:28+00:00

Narsinghpur Bulldozer Controversy: किसान के घर पर बुलडोजर कार्रवाई का वीडियो वायरल | #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T06:00:30+00:00

Balen Shah On India : नेपाल ने भारत पर किया बड़ा ऐलान, चीन को क्यों लगी मिर्ची? | PM Modi | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T06:15:10+00:00

#shorts: Pookie Baba ‘मेरे फेवरेट हैं’ | #aniruddhacharya | #laxminarayantripathi #kinnarakhada #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T06:00:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers