Responsive Scrollable Menu

IND A vs SL A: वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका में भी पहली गेंद पर मारी बाउंड्री, 12 गेंदों पर ठोके इतने रन

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका दौरे की शुरुआत भी बाउंड्री के साथ की. इंडिया ए की ओर से खेलते हुए उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ पहले वनडे में अपनी इनिंग की पहली ही गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया.

Continue reading on the app

रणवीर सिंह के साथ अपने नए आशियाने को निहारती नजर आईं दीपिका पादुकोण, तस्वीरों में बेबी बंप देख खिले फैंस के चेहरे

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस बीच यह कपल अपने नए आशियाने को लेकर चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में इन दोनों के कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसमें यह नए घर की बालकनी में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीरों से ये जाहिर है कि कपल अपने घर में चल रहे कामकाज को देखने के लिए पहुंचा था। दोनों आपस में बात कर रहे थे और इस दौरान जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच वह दीपिका का बेबी बंप था। नए घर में इन्हें देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

दीपिका रणवीर की तस्वीर वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में दीपिका और रणवीर अपने नए घर के इंटीरियर का जायजा लेते दिखाई दे रहे हैं। एक्टर लाल रंग की टीशर्ट में ब्लैक कैप और गॉगल्स लगाए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दीपिका ने सफेद रंग का को-ऑर्ड सेट पहना है। ये कपल जहां अपने नए घर के बारे में बातचीत करने में व्यस्त था। दूसरी तरफ फैंस की नजर एक्ट्रेस के बेबी बंप पर थी। जो साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।

 

कैसा है नया घर

रणवीर और दीपिका ने साल 2022 में मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड में आलीशान घर खरीदा था। मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी कीमत 119 करोड रुपए बताई जा रही है। नागपाल डेवलपर की सागर रेशम हाउसिंग सोसाइटी में मौजूद ये आलीशान अपार्टमेंट 16, 17, 18 और 19 वें फ्लोर तक फैला हुआ है। 11266 स्क्वायर फीट में बने इस घर में 1300 स्क्वायर फीट का टेरेस भी है। जहां से अरब सागर और मुंबई का खूबसूरत नजारा दिखता है।

 

यहां भी है प्रॉपर्टी

बता दें कि साल 2024 में दीपिका को इसी बिल्डिंग के 15वें फ्लोर पर एक और अपार्टमेंट खरीदते हुए देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी कीमत 17.8 करोड रुपए बताई गई है। सलमान खान के गैलेक्सी और शाहरुख खान के मन्नत से कुछ ही दूर पर कपल का यह घर मौजूद है। इसके अलावा मुंबई के प्रभादेवी में भी उनके कुछ फ्लैट हैं। अलीबाग में 5 बीएचके का बंगला है, जो 21 से 22 करोड़ का होने का दावा किया जाता है।

दोबारा बनने वाले हैं पेरेंट्स

दीपिका और रणवीर को अप्रैल 2026 में दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए देखा गया था। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें दुआ के हाथों में प्रेग्नेंसी किट नजर आ रही थी। 8 सितंबर 2024 को ये दोनों दुआ के पेरेंट्स बने थे और अब दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Sri Lanka A के खिलाफ पहले वनडे में फ्लॉप रहे Vaibhav Sooryavanshi, युवा खिलाड़ी महज 14 रन पर लौटे

श्रीलंका 'ए' और अफगानिस्तान 'ए' के खिलाफ आयोजित त्रिकोणीय (ट्राई-सीरीज) वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इंडिया 'ए' की शुरुआत बेहद खराब रही है। डंबुला के रंगिरी डंबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार, 9 जून को खेले जा रहे इस मैच में इंडिया 'ए' के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी के फैसले के बाद मैदान पर मौजूद तमाम फैंस और क्रिकेट पंडितों की नजरें 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी थीं। हालांकि, आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए रनों का अंबार लगाने वाले वैभव इस मैच में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे और बेहद सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए।
 

इसे भी पढ़ें: Jalandhar में AAP के करीबी ठेकेदार पर ED की रेड, Kejriwal बोले- हिंदू व्यापारियों को डरा रही BJP


कई लोग उम्मीद कर रहे थे कि वह इंडिया A के लिए भी बड़ा स्कोर बनाएंगे, लेकिन फैंस को निराशा हुई क्योंकि वैभव आक्रामक खेलने की कोशिश में 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव को मोहम्मद शिराज़ ने आउट किया और सहन अराचिगे ने आसान कैच पकड़ा।

इंडिया ने 16 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया, जिसमें वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद स्थिति और खराब हो गई जब प्रभसिमरन सिंह, जिनका IPL सीज़न उतार-चढ़ाव भरा रहा था, दो रन पर आउट हो गए और इंडिया A का स्कोर बहुत जल्दी 16-2 हो गया।

इसे भी पढ़ें: 'भाजपा ने फैलाई फर्जी लिस्ट, फेल हुआ अमित शाह का ऑपरेशन लोटस', TMC ने सांसदों की बगावत की खबरों को नकारा, कल्याण बनर्जी बोले- सब गद्दार हैं

 

वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में शानदार रहे
वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो, 15 साल के इस खिलाड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना पहला पूरा IPL सीज़न खेला। यह युवा खिलाड़ी दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया, क्योंकि वह टूर्नामेंट के इतिहास में IPL ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।

RR के लिए खेली गई 16 पारियों में वैभव ने 776 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 48.5 और स्ट्राइक रेट 237.3 रहा। उन्होंने पांच अर्धशतक और एक शतक भी लगाया। एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ़ उनका प्रदर्शन शानदार रहा।

SRH के खिलाफ़ 97 रन बनाकर वैभव ने RR को टूर्नामेंट के क्वालिफायर 2 में पहुँचाया। क्वालिफ़ायर 2 में GT के ख़िलाफ़ खेलते हुए वैभव ने 96 रन बनाए, लेकिन उनकी इस पारी के बावजूद रॉयल्स मैच हार गए और टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
Tue, 09 Jun 2026 12:12:13 +0530

  Videos
See all

Balen Shah On India : नेपाल ने भारत पर किया बड़ा ऐलान, चीन को क्यों लगी मिर्ची? | PM Modi | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T06:15:10+00:00

Narsinghpur Bulldozer Controversy: किसान के घर पर बुलडोजर कार्रवाई का वीडियो वायरल | #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T06:00:30+00:00

#shorts: Pookie Baba ‘मेरे फेवरेट हैं’ | #aniruddhacharya | #laxminarayantripathi #kinnarakhada #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T06:00:02+00:00

Shivraj Singh Chauhan’s Heartwarming viral Moment:छोटी बच्ची पर शिवराज सिंह चौहान का प्यार |#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T06:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers