ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की गेंद पर CM सैनी ने जड़ा छक्का,VIDEO:ओवर में 2 सिक्स हिट किए; क्लार्क बोले- अब गेंदबाजी छोड़नी पड़ेगी
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क के बीच देर रात क्रिकेट मैच खेला गया। सीएम सैनी ने क्लार्क की स्पिन गेंदबाजी पर 2 सिक्स लगाए। क्लार्क ने उन्हें एक ओवर गेंदबाजी की, इस दौरान सीएम ने 2 हिटिंग सिक्स के साथ 4 बॉल डिफेंड की। सीएम के सिक्स लगाते ही माइकल क्लार्क ने कहा- मुझे लगता है, अब गेंदबाजी बंद कर देनी चाहिए। इसके बाद दोनों के बीच प्रदेश में क्रिकेट की स्थिति को लेकर काफी बातचीत हुई। क्लार्क न्यू चंडीगढ़ में हुए भारत और अफगानिस्तान टेस्ट मैच में कमेंट्री करने आए थे। इस दौरान सोमवार रात चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास में फ्रैंडली मैच का आयोजन हुआ। मैच के दौरान क्लार्क ने उन्हें अपने ऑटोग्राफ कर एक बैट भी गिफ्ट किया। पहले जानिए माइकल क्लार्क की अहम बातें…. CM हाउस में क्या एक्टिविटी हुई…. टेस्ट मैच के बाद सोमवार देर शाम माइकल क्लार्क सीएम हाउस पहुंचे। यहां सीएम ने उन्हें एक क्रिकेट बैट गिफ्ट किया। इसके बाद क्लार्क ने भी एक बैट पर अपने ऑटोग्राफ किए और सीएम को ये बेट दिया। दोनों बल्लों पर सीएम सैनी और क्लार्क के फोटो भी छपे थे। इसके बाद ग्राउंड में पेड़ का विकेट बनाकर क्लार्क ने उन्हें एक ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान सीएम सैनी ने इस ओवर में 2 सिक्स लगाए। इसके बाद दोनों के बीच हरियाणा में क्रिकेट को लेकर लंबी बातचीत हुई। कौन हैं क्लार्क, सीएम हाउस कैसे पहुंचे न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में 6 से 8 जून तक भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट क्रिकेट मैच खेला गया। ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लार्क इस मैच में कमेंट्री करने आए थे। सोमवार को मैच खत्म होने के बाद क्लार्क सीएम से मिलने उनके आवास पहुंचे। जहां क्रिकेट की बाचतीच के बाद मैच खेला गया। माइकल क्लार्क ने 2011 से 2015 तक ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की और उनकी अगुआई में ऑस्ट्रेलिया ने 2015 क्रिकेट वर्ल्क कप का खिताब जीता था। विश्व कप फाइनल में क्लार्क ने 74 रन की अहम पारी खेली थी। वर्ल्ड कप जीतने के बाद ही क्लार्क ने संयास की घोषणा की थी।
स्ट्रीट डॉग की मौत पर रो पड़ीं मंजरी फडनिस:एक्ट्रेस ने कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या का दावा किया, न्याय की मांग की
एक्ट्रेस मंजरी फडनिस ने एक स्ट्रीट कुत्ते की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले पर गहरा दुख जताया है। माइकी की देखभाल मंजरी और उनकी सोसायटी के अन्य निवासी पिछले सात सालों से कर रहे थे। मंजरी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर कर बताया कि माइकी नाम का लंबे बालों वाला स्ट्रीट कुत्ता था, जिसे उसके परिवार ने छोड़ दिया था। वह 2019-20 से सोसायटी में रह रहा था। कुछ समय पहले उसके अचानक लापता होने के बाद निवासी उसकी तलाश में जुट गए थे। उन्होंने बताया कि माइकी को खोजने के लिए पोस्टर लगाए गए, सुरक्षा गार्डों और स्टाफ से पूछताछ की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मंजरी ने दावा किया- माइकी पर हमला हुआ मंजरी के अनुसार, बाद में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि माइकी पर उस समय हमला किया गया जब वह बिल्डिंग के बेसमेंट क्षेत्र के पास सो रहा था। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि उसके सिर पर किसी बड़े डंडे या लोहे की रॉड से वार किया गया, जिसके बाद उसे सीढ़ियों के पास घसीटकर और मारा गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि घायल कुत्ते को बाद में एक बोरे में डालकर बिल्डिंग के पीछे स्थित खाड़ी क्षेत्र में फेंक दिया गया। मंजरी ने कहा कि फिलहाल उसके शव की तलाश की जा रही है। मंजरी ने माइकी के लिए न्याय मांगा वीडियो में इमोशनल होते हुए मंजरी ने स्ट्रीट एनिमल की सुरक्षा पर सवाल उठाए और इस मामले में न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि माइकी बेहद शांत स्वभाव का कुत्ता था और सोसायटी के लोग उसकी देखभाल करते थे। वे उसे घर ले जाकर नहलाते, ग्रूमिंग करते और उसके बाल सुलझाते थे। कई फिल्मों में भी बना चुकी हैं पहचान मंजरी फडनिस पशु प्रेमी हैं और सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी पोस्ट शेयर करती हैं। करियर की बात करें तो उन्हें इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा के साथ फिल्म ‘जाने तू... या जाने ना’ से पहचान मिली। वह ‘ग्रैंड मस्ती’, ‘वार्निंग’, ‘किस किसको प्यार करूं’, ‘होटल मिलन’ समेत हिंदी और क्षेत्रीय सिनेमा के कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others