Responsive Scrollable Menu

सड़क हादसे में नेवी कमांडो 88 फीसदी दिव्यांग हुआ,टिब्‍यूनल ने कहा- जवान का कॅरियर खत्‍म, मुआवजा दो

Road Accident News- विशाखापत्तनम में हुए सड़क हादसे में नेवी मरीन कमांडो लखपत सिंह 88 फीसदी दिव्यांग हो गए. मोटर एक्‍सीडेंट क्‍लेम ट्रिब्‍यूनल ने कार चालक को दोषी मानकर ब्‍याज सहित 2.6 करोड़ मुआवजा देने का आदेश दिया है. मामला 25 दिसंबर 2018 का है.

Continue reading on the app

शेयर बाजार में लौटी रौनक! वैश्विक संकेतों और क्रूड में नरमी से सेंसेक्स 350 अंक उछला, निफ्टी 23,200 के पार

सोमवार की भारी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार वापसी की है। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और मध्य पूर्व में इजराइल-ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव में थोड़ी नरमी आने से घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक—सेंसेक्स और निफ्टी—मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 350.57 अंक की बढ़त के साथ 73,874.83 अंक पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 114.50 अंक चढ़कर 23,237.50 अंक पर ट्रेंड कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: TMC में ऐतिहासिक बगावत! संसद तक पहुंची विद्रोह की आग, 20 सांसदों का दावा, क्या गिर जाएगी ममता बनर्जी की पकड़?

 

सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व बढ़त के साथ कारोबार कर रही थीं। हालांकि आईटी और कुछ अन्य क्षेत्रों के शेयरों पर दबाव देखा गया। एनटीपीसी, टाटा स्टील, इन्फोसिस, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा प्रमुख रूप से गिरावट में थे। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखी गई। ब्रेंट क्रूड 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.17 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार मध्य पूर्व में तनाव में कुछ नरमी के संकेतों से कच्चे तेल की कीमतों को समर्थन मिला है। हालांकि कीमतें अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।

ऑनलाइन ट्रेडिंग मंच एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पोनमुडी आर. ने कहा, “कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता आई है, लेकिन यह अभी भी ऊंचे स्तर पर है, जिससे महंगाई, आयात लागत और व्यापक आर्थिक दृष्टिकोण पर चिंता बनी हुई है।” एशिया के अन्य बाजारों में भी सुधार देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक बढ़त में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग मामूली गिरावट में रहा।

इसे भी पढ़ें: Ukraine Targets Russian Fuel | रूस की 'इकोनॉमिक लाइफलाइन' पर यूक्रेन का प्रहार! क्रीमिया के तेल प्रतिष्ठानों में आग लगी | Ukraine Russia War

अमेरिकी बाजार सोमवार को ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए थे। आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 5,555.67 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की। इससे पहले सोमवार को बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 719.08 अंक टूटकर 73,524.26 अंक पर और निफ्टी 243.70 अंक गिरकर 23,123 अंक पर बंद हुए थे।

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की जगहंसाई, दुनिया में हो रही थू-थू, जोश इंग्लिस क्या बोले?

josh inglis statement: 21 साल बाद बांग्लादेश ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराया. ढाका में खेले गए सीरीज के पहले वनडे मैच में कंगारू टीम को 86 रन से शिकस्त मिली. इस करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जोश इंग्लिस ने टीम के खराब प्रदर्शन पर निराशा जताई. उन्होंने माना कि मैदान पर 4-5 कैच छोड़ना और बल्लेबाजों द्वारा बड़ी साझेदारी न बना पाना हार की मुख्य वजह रहे. हालांकि, इस शर्मनाक हार के बावजूद इंग्लिस ने अगले मैच में मजबूत वापसी की उम्मीद जताई है. Tue, 9 Jun 2026 23:11:14 +0530

  Videos
See all

What we know about the Belfast knife attack so far | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T23:00:08+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका युद्ध पर बहुत बड़ी खबर | Netanahu | Trump | Khamenei | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T22:30:34+00:00

12 Years of Modi Govt | Film Director Subhash Ghai ने मोदी सरकार के कामकाज पर क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T22:55:33+00:00

Weather Update: इस बार मानसून मचाएगा तबाही |Weather News |Monsoon | Weather Report Today | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T23:00:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers