Hardik pandya Fitness: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और उन्हें बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की स्पोर्ट्स साइंस टीम ने रविवार से धर्मशाला में अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में खेलने की मंज़ूरी दे दी। 32 साल के पंड्या, जो पीठ में ऐंठन के कारण मुंबई इंडियंस के लिए कई आईपीएल मैच नहीं खेल पाए थे, 2 जून से बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, '2 जून को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आने से पहले हार्दिक विदेश में छुट्टियां मना रहे थे। अगले 5 दिनों में उन्होंने कई मैच सिमुलेशन किए और 10 ओवर (पूरा कोटा) गेंदबाज़ी भी की।'
हार्दिक अफगानिस्तान सीरीज के लिए हुए फिट सूत्र ने आगे कहा, 'उन्हें कोई तकलीफ़ नहीं हुई और जानकारी के मुताबिक, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच ने अलग-अलग पैमानों पर उनकी फ़िटनेस को मंज़ूरी दे दी है।'
सोमवार को भारत के असिस्टेंट कोच सितांशु कोटक ने कहा था कि भले ही उनके पास पंड्या की फ़िटनेस के बारे में कोई ताज़ा जानकारी नहीं है। लेकिन उन्हें लगता है कि ऑलराउंडर ठीक हैं। पंड्या भारत के व्हाइट-बॉल सेटअप का एक अहम हिस्सा हैं, क्योंकि वह अपनी तेज़ गेंदबाज़ी और डेथ ओवर में ज़ोरदार हिटिंग से टीम को संतुलन देते हैं।
पंड्या ने ट्रेनिंग में पूरे 10 ओवर गेंदबाजी की सबसे अच्छी बात यह है कि पंड्या ट्रेनिंग सेशन में 10 ओवर गेंदबाज़ी कर रहे हैं, जिसका मतलब है कि वह 50 ओवर के क्रिकेट की चुनौतियों के लिए तैयार हैं। हालांकि, यह साफ़ नहीं है कि पंड्या लाइट्स में ट्रेनिंग सेशन के लिए चंडीगढ़ में टीम के साथ जुड़ेंगे या सीधे धर्मशाला पहुंचेंगे, जैसा कि पहले तय किया गया था।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि रोहित शर्मा, जिन्हें फिटनेस क्लीयरेंस की ज़रूरत थी, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंच गए हैं। लेकिन, उन्हें अभी तक क्लीयरेंस नहीं मिला। हैमस्ट्रिंग की जिस समस्या के कारण उन्हें आईपीएल 2026 में 5 मैच छोड़ने पड़े थे, उसी के लिए उनकी जांच हो रही।
रोहित सीज़न के आखिरी हिस्से में वापसी कर चुके थे और मुंबई इंडियंस के टीम मैनेजमेंट ने उन्हें 100 फीसदी फिट माना था, फिर भी उन्हें लेकर कुछ संदेह बना हुआ है। हालांकि, उम्मीद की किरण भी है क्योंकि भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने सोमवार को कहा था कि उन्हें भरोसा है कि रोहित वनडे सीरीज़ के लिए वापसी करेंगे।
बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से तीन वनडे की सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला धर्मशाला, दूसरा लखनऊ और तीसरा चेन्नई में खेला जाएगा। विराट कोहली चोट की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।