Market cues : दायरे में मंडराता रहेगा निफ्टी, 23000 का लेवल तत्काल सपोर्ट का करेगा काम
Market cues :निफ्टी के एक दायरे में ही रहने की उम्मीद है। निफ्टी के लिए 23,000 का लेवल तत्काल अहम सपोर्ट का काम करेगा। अगर यह इस लेवल से नीचे गिरता है तो इंडेक्स 22,700 की ओर जा सकता है। ऊपर की तरफ,23,300 तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है
लंदन में आलीशान हवेली, दिल्ली-मुंबई में बंगला, बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं सोनम कपूर, जानें नेटवर्थ
Sonam Kapoor Net Worth: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में स्टारकिड एक ऐसे है, जो कैमरे में आने से पहले ही सुर्खियों में बन जाते हैं. आज हम बात करने जा रहे हैं, अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की जिन्होंने इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है. हालांकि, शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली थी. अब एक्ट्रेस अपना घर-परिवार संभाल रही है. 9 जून को सोनम अपना 41वां बर्थडे (Sonam Kapoor Birthday) मना रही हैं. ऐसे में जानते हैं, उनकी नेटवर्थ के बारे में-
सोनम कपूर का करियर
ये बहुत कम लोग जानते हैं कि सोनम कपूर फिल्मों में आने से पहले निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुकी हैं. फिर साल 2007 में उन्होंने रणवीर कपूर के साथ 'सांवरिया' से डेब्यू किया था, लेकिन ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. . इसके बाद सोनम कपूर ने 'दिल्ली 6', 'आई हेट लव स्टोरीज', 'आयशा', 'थैंक यू', 'मौसम' और 'प्लेयर्स' जैसी फिल्मों में काम किया. लेकिन सोनम की कोई भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.
सोनम कपूर की हिट फिल्में
सोनम कपूर ने अपने करियर में ज्यादा फिल्में फ्लॉप दी है. लेकिन इनमें से कुछ ऐसी भी रही जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. एक्ट्रेस की फिल्म रांझणा, भाग मिल्खा भाग, संजू, वीरे दी वेडिंग, नीरजा, प्रेम रतन धन पायो और पैडमैन जैसी फिल्मों को काफी पंसद किया गया था. वहीं, साल 2023 में सोनम ने क्राइम थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' से ओटीटी डेब्यू भी किया था, लेकिन ये फिल्म नहीं चल पाई थी. भले ही सोनम एक्टिंग में जलवा नहीं दिखा पाई हो. लेकिन उन्होंने फैशन में अपना नाम कमाया.
सोनम कपूर की लग्जरी लाइफस्टाइल
बता दें, सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहुजा से शादी की थी. ये कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहता है. सोनम के पति का बिजनेस भारत से लेकर लंदन में फैला है. उनकी संपत्ती 173 करोड़ के करीब है. वहीं, एक्ट्रेस की बात करे तो वो भी बेहद आलीशान लाइफस्टाइल जीती हैं. एक्ट्रेस के पास लंदन में करीब 270 करोड़ का बंगला है.
सोनम कपूर का घर और संपत्तियां
सोनम अपने पति और दोनों बेटों के साथ लंदन के करोड़ों के बंगले में रहती है. इसके अलावा इंडिया में भी उनके पास ढेर सारी प्रोपर्टीज हैं. एक्ट्रेस का दिल्ली के पॉश इलाके पृथ्वीराज रोड पर 'शेरमुखी' बंगला है, जिसकी कीमत करीब 173 करोड़ है और ये 3170 वर्ग फीट में फैला है. वहीं, मुंबई में भी सोनम के पास बेहद खूबसूरत और ट्रेडिशनल आर्किटेक्चर से सजा घर है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है.
कितनी है सोनम की नेटवर्थ?
सोनम कपूर करोड़ों की मालकिन हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस की नेटवर्थ 115 करोड़ रुपये है. वो साल में 12 करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेती हैं. सोनम फिल्म के अलावा प्रीमियम ब्रांडों के साथ एंडोर्समेंट से भी 1 से 1.5 करोड़ की कमाई कर लेती हैं. सोनम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और मॉडलिंग शोज करके भी तगड़ी कमाई करती हैं.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: रणवीर-दीपिका नए घर की बालकनी में आए नजर, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation






















