Viral Video: सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गोलगप्पा खाने के उसके अनोखे अंदाज ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। मीठे और तीखे स्वाद को एक साथ लेने की उसकी ट्रिक इंटरनेट यूजर्स को इतनी पसंद आई कि कमेंट सेक्शन तारीफों और मजेदार प्रतिक्रियाओं से भर गया
Market cues :निफ्टी के एक दायरे में ही रहने की उम्मीद है। निफ्टी के लिए 23,000 का लेवल तत्काल अहम सपोर्ट का काम करेगा। अगर यह इस लेवल से नीचे गिरता है तो इंडेक्स 22,700 की ओर जा सकता है। ऊपर की तरफ,23,300 तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है
तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ़ होने वाली टी20 सीरीज़ के लिए भारत की टीम से हटा दिया गया। बीसीसीआई मेडिकल टीम और मैनेजमेंट के बीच बातचीत के बाद, सिराज को उनके वर्कलोड मैनेजमेंट प्रोग्राम के तहत आराम करने की सलाह दी गई। यह फ़ैसला एक लंबे इंटरनेशनल सीज़न से पहले एहतियातन लिया गया।
सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने दोनों टी20 सीरीज़ के लिए सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को चुना है। मोहम्मद सिराज अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए इकलौते टेस्ट में भारतीय प्लेइंग-11 का हिस्सा थे। उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 13 ओवर गेंदबाजी की थी। वहीं, आईपीएल में सिराज गुजरात टाइटंस के पूरे सीजन का हिस्सा रहे थे। भारत को इस महीने केे आखिर में आयरलैंड जाना है, जहां दोनों देशों के बीच 2 टी20 की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर जाना है। जहां दोनों देशों के बीच 5 टी20 की सीरीज के साथ ही 3 वनडे भी खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने अभी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के अगले 6 महीने का शेड्यूल काफी व्यस्त है। इंग्लैंड-आयरलैंड टूर के बाद भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। फिर घर में वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है। अक्टूबर के आखिर में टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20, इतने ही वनडे और 2 टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई सिराज और बुमराह का सही इस्तेमाल करना चाहता है। क्योंकि ये दोनों ही गेंदबाज भारत के मौजूदा WTC अभियान का अहम हिस्सा हैं। भारत को अगले साल की शुरुआत में 5 टेस्ट की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है और अगर टीम इंडिया को WTC Final में पहुंचना है तो इस सीरीज की अहमियत काफी ज्यादा है। इसलिए ही बुमराह और सिराज भारत के लिए काफी अहम हैं।
India’s updated squad for Ireland and England T20Is: श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन (WK), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (VC), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्ण।