अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी कब है? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और धार्मिक महत्व
Adhik Ram Lakshman Dwadashi 2026: अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी का पावन पर्व 12 जून 2026 को मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यता है कि जो भक्त इस व्रत को श्रद्धा और सच्चे मन से करता है, उसके जीवन के कष्ट, दुख और बाधाएं दूर होती हैं. साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि, खुशहाली और रिश्तों में प्रेम व मधुरता का संचार होता है.
The post अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी कब है? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और धार्मिक महत्व appeared first on Prabhat Khabar.
Bada Mangal 2026 Upay: ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगल पर करें ये खास उपाय, शनि दोष से मिलेगी मुक्ति, बरसेगी बजरंगबली की कृपा
Bada Mangal Ke Upay: आज यानी 09 जून , मंगलवार को अधिकमास का छठवां बड़ा मंगल है. धर्म शास्त्रों में ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. मंगलवार का दिन और बड़ा मंगल भगवान श्रीराम के भक्त हनुमान जी को समर्पित किया गया है. बड़ा मंगल को बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है. बड़ा मंगल पर हनुमान जी की कृपा पाने का सबसे शुभ अवसर होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पूजा व व्रत करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और जीवन के सारे कष्ट दूर कर देते हैं. साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि देते हैं. बड़े मंगल का दिन पूजा-पाठ और व्रत के साथ-साथ शनि के साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभावों से मुक्ति पाने के लिए भी बहुत खास माना जाता है. अगर आप भी शनि दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आज छठे बड़े मंगल पर कुछ खास उपाय करने से छुटकारा पा सकते हैं. चलिए जानते हैं कौन से हैं वो उपाय.
छठवां बड़ा मंगल पर करें ये खास उपाय (Bada Mangal Ke Upay)
हनुमान चालीस और बजरंग बाण का पाठ करें
आज छठवां बड़ा मंगल पर हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करें. ऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिल जाती है.
पीपल के पेड़ पर दीया जलाएं
मान्यता है कि बड़े मंगल पर पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है. शनि द्वारा दिए जाने वाले कष्टों से मुक्ति पाने के लिए यह उपाय बेहद खास है.
लोहे की वस्तुएं दान करें
बड़े मंगल के दिन बूंदी का प्रसाद बनाकर लोगों में जरूर बांटे. इस दिन काले तिल, उड़द की दाल, काला कपड़ा या लोहे की वस्तुएं दान करें. लोहा शनि से संबंधित माना जाता है इसलिए इस दिन लोहे की चीजें जरूर दान करें. ऐसा करने से शनि की कृपा प्राप्त होती है.
चने और गुड़ का भोग लगाएं
बड़े मंगल के दिन बजरंगबली को चने और गुड़ा का भोग लगाएं और मंदिर में लाल रंग का झंडा दान करें. ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है साथ ही हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है.
बड़ा मंगल का महत्व (Bada Mangal Significance)
पंचाग के अनुसार, ज्येष्ठ महीने के हर मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहने के पीछे पौराणिक कथाएं मिलती हैं. कथाओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास के मंगलवार को भगवान राम का मिलन हनुमान जी से हुआ था. अन्य कथा के अनुसार, ज्येष्ठ मास के मंगलवार को हनुमान जी ने बुढ़े वानर का रूप धारण कर पांडवों में सबसे शक्तिशाली कहे जाने वाले भीम का घंमड़ दूर किया था. इसीलिए ज्येष्ठ मास के मंगलवार को बूढ़वा मंगल कहा जाता है. मान्यता है कि ज्येष्ठ मास के बड़ा मंगल को हनुमान जी की पूजा करने से भगवत भक्ति प्राप्त होती है. जीवन के सभी संकट और कष्टों से छुटकारा मिल जाता है. इसके साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. हनुमान जी की कृपा से जीवन में सुख-शांति आती है. घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है. कुंडली के अशुभ ग्रह शांत होते हैं. करियर और व्यापार की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है.
यह भी पढ़ें: Jyeshtha Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल आज, जानें बजरंगबली की पूजा का मुहूर्त और विधि और महत्व
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















