Responsive Scrollable Menu

'रसूख की गोली' के शोर में दबी 'मूक चीख' की दास्तान, कौन थीं डॉ. अर्चना गुप्ता जिनके केस में MLA राजू सिंह को मिलेगी सजा?

BJP MLA Raju Singh Convicted Dr Archana Gupta death case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज बिहार के मुजफ्फरपुर की साहेबगंज सीट से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह के भाग्य का फैसला होने जा रहा है. अदालत ने उन्हें 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में गैर-इरादतन हत्या (धारा 304 पार्ट-2) और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार देकर पहले ही न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आज अदालत यह तय करेगी कि उन्हें कितने वर्षों की कैद भुगतनी होगी. कानूनन, यदि उन्हें दो साल या उससे अधिक की सजा मिलती है तो उनकी विधानसभा सदस्यता भी रद्द हो जाएगी. लेकिन इस कानूनी दांवपेच और रसूख की जंग के पीछे एक ऐसी दर्दनाक कहानी छिपी है, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को जीवनभर का दर्द दे दिया.

Continue reading on the app

गांव के बच्चे भी बनेंगे डिजिटल स्टार! अलवर में शुरू ग्रीन ई-लाइब्रेरी, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा शिक्षा केंद्र

Rajgarh Milakpur Village Library: अलवर जिले के राजगढ़ क्षेत्र के मिलकपुर गांव में जल्द ही एक आधुनिक ग्रीन ई-लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी, जिससे ग्रामीण छात्रों को डिजिटल शिक्षा का बड़ा लाभ मिलेगा. इस लाइब्रेरी में कंप्यूटर और हाई-स्पीड इंटरनेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल स्किल्स को बेहतर तरीके से सीख सकें. यह परियोजना ग्रामीण शिक्षा को मजबूत करने और छात्रों को शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. ग्रीन ई-लाइब्रेरी का उद्देश्य डिजिटल डिवाइड को कम करना और ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है. स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग इस परियोजना को तेजी से पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

खत्म हुआ इंतजार! Fully Fit Hardik Pandya की वापसी, Afghanistan ODI Series के लिए तैयार

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में शुरू होने वाली तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में खेलने की मंजूरी दे दी है। बत्तीस साल के पंड्या पीठ में ऐंठन के कारण मुंबई इंडियन्स के लिए आईपीएल के कई मैच नहीं खेल पाए थे और दो जून से सीओई में हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘दो जून को सीओई में आने से पहले हार्दिक विदेश में छुट्टियां मना रहे थे। अगले पांच दिन में उन्होंने मैच जैसी कई स्थितियों में तैयारी की और 10 ओवर (पूरा कोटा) तक गेंदबाजी भी की।’’

सूत्र ने कहा, ‘‘उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई और जानकारी के मुताबिक सीओई में स्ट्रेंथ और अनुकूलन कोच ने अलग-अलग पैमानों पर उनकी फिटनेस को मंजूरी दे दी है।’’ सोमवार को भारत के सहायक कोच सितांशु कोटक ने कहा था कि भले ही उनके पास पंड्या की फिटनेस के बारे में कोई ताजा जानकारी नहीं है लेकिन उन्हें लगता है कि यह ऑलराउंडर ठीक है। पंड्या भारत की सीमित ओवरों की टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी हैं क्योंकि वह अपनी तेज गेंदबाजी और डेथ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को संतुलन देते हैं।

सबसे अच्छी बात यह है कि पंड्या ट्रेनिंग सत्र में 10 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं जिसका मतलब है कि वह 50 ओवर के क्रिकेट की चुनौतियों के लिए तैयार हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि पंड्या चंडीगढ़ में दूधिया रोशनी में होने वाले ट्रेनिंग सत्र के लिए टीम से जुड़ेंगे या सीधे धर्मशाला पहुंचेंगे जैसा कि पहले तय किया गया था। इस बीच पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी सीओई में अपने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की तकलीफ की जांच करवा रहे हैं जिसके कारण वह हाल ही में हुए आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के लिए कई मैच नहीं खेल पाए थे।

Tue, 09 Jun 2026 10:50:45 +0530

  Videos
See all

Strait Of Hormuz : होर्मुज में जहाज पर फंसे 24 भारतीय ऐसे बचाए गए ! | World News | Iran News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T05:03:46+00:00

Khan Sir Firing Case | Raushan Sir: जमानत याचिका पर खान सर के वकील का बड़ा बयान! #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T05:05:34+00:00

Mamata Banerjee | TMC Crisis | West Bengal: “ममता बनर्जी ने भौंकने के लिए छोड़...” #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T05:06:25+00:00

INDIA Alliance Meeting: 'मिशन 300+' पर काम शुरू हुआ, अगला नंबर किसका? Mamata Banerjee | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T05:04:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers