PoK में पाक आर्मी ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग, 400-500 लोगों की मौत का दावा, JAAC पर बैन का हो रहा था विरोध
Pakistan Army: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में पाकिस्तान ने फिर एक बार बर्बरता दिखाई है। नागरिक संगठन जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) पर बैन लगाने की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तान आर्मी ने गोलियां बरसाईं। वहां के नागरिकों ने 400 से 500 लोगों की मौत का दावा किया है। अगर ये सच होता है तो इतिहास की सबसे दर्दनाक घटना होगी।
दरअसल, पीओके में पाकिस्तान सरकार के अत्याचार के खिलाफ कई दिनों से प्रदर्शन चल रहे हैं। बीच बीच में कई बार हिंसक झड़पें भी हुई हैं। लेकिन अब पाकिस्तान ने मानवता को शर्मसार करने वाला कदम उठाया है। 9 जून को रावलकोट में पाकिस्तान आर्मी के रेंजर्स ने प्रदर्शनकारियों पर भीषण फायरिंग की। प्रदर्शनकारी पीओके में एक्टिव नागरिक संगठन जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी पर बैन लगाए जाने का विरोध कर रहे थे। 9 जून को बंद का आह्वान किया गया था।
An unarmed civilian shot multiple time by @POTUS favorite field marshal’s Army rangers in Kashmir Pakistan. pic.twitter.com/2BIAvVxnb8
— Wani’ Ijaz A. (@Ijazwani) June 9, 2026
दुनिया का सबसे खतरनाक रेलवे ट्रैक, जहां बैक गियर में पहाड़ चढ़ती है ट्रेन, बनाने में हुई थी 2000 लोगों की मौत!
इक्वाडोर के एंडीज पहाड़ों को चीरकर बनाया गया 'डेविल्स नोज' रेलवे ट्रैक इंजीनियरिंग का एक ऐसा अजूबा है, जिसका इतिहास बेहद खौफनाक है. इसे बनाने की जिद में मुख्य इंजीनियर समेत 2,000 से अधिक मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18




















