बॉक्स ऑफिस पर 'पेड्डी' का तूफान जारी, वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' की रफ्तार धीमी, बॉबी देओल की 'बंदर' सबसे पीछे
Box Office Collection: सिनेमाघरों में पिछले हफ्ते तीन बड़ी फिल्मों ने दस्तक दी थी. पैन इंडिया स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेड्डी', रोमांटिक कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क होना है' और अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी क्राइम थ्रिलर 'बंदर' से ट्रेड को काफी उम्मीदें थीं. तीनों फिल्मों में बड़े सितारे मौजूद हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इनका प्रदर्शन एक-दूसरे से बिल्कुल अलग नजर आ रहा है. जहां राम चरण की 'पेड्डी' रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है, वहीं वरुण धवन की फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है. दूसरी तरफ बॉबी देओल की 'बंदर' दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में संघर्ष करती दिखाई दे रही है.
'पेड्डी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
निर्देशक बुची बाबू सना की फिल्म 'पेड्डी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जबकि इसके पेड प्रीमियर 3 जून को आयोजित किए गए थे. रिलीज के साथ ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला और पहले ही वीकेंड में इसने 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म में राम चरण के अलावा जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और बोमन ईरानी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. स्पोर्ट्स ड्रामा और इमोशनल कहानी का मिश्रण दर्शकों को पसंद आ रहा है, जिसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले सोमवार को 12.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 169.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
पहले वीकेंड में किया शानदार कारोबार
फिल्म ने पहले वीकेंड में कुल 157.15 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया. खास बात ये है कि 'पेड्डी' ने कई बड़ी फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है. इनमें महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' (127.41 करोड़ रुपये), राम चरण की 'गेम चेंजर' (131.20 करोड़ रुपये) और प्रभास की 'द राजा साब' (146.04 करोड़ रुपये) शामिल हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो आने वाले दिनों में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी आसानी से पार कर सकती है.
ये भी पढ़ें: कौन थे पेप्सी शर्मा? 38 की उम्र में सिंगर के अचानक निधन से सदमे में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री
इजरायल ने ईरान पर हमले रोकने का किया एलान, नेतन्याहू ने तेहरान को दी कड़ी चेतावनी
Iran-Israel War: ईरान के चार शहरों पर मिसाइलें बरसाने के बाद इजरायल ने हमले रोकने का एलान किया है. इसके साथ ही तेहरान को चेतावनी दी है कि अगर दोबारा से हमला किया गया तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा. इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की कि इजरायल ने ईरान के खिलाफ सैन्य हमले रोक दिए हैं. दोनों देशों के बीच एक दिन की सीधी और जबरदस्त टक्कर के बाद यह तनावपूर्ण ठहराव देखने को मिला.
24 घंटे के भीतर इजरायल ने लिया हमले का बदला
बता दें कि ईरान और हिजबुल्लाह ने रविवार रात इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया था, लेकिन इजरायल ने इन हमलों का 24 घंटों के भीतर बदला ले लिया और ईरान के चार शहरों पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले कर दिए. इन हमलों के बाद दुनिया की बड़ी ताकतों को इलाके में किसी बड़ी जंग को रोकने के लिए तेज़ी से कदम उठाने पड़े. हालांकि औपचारिक रूप से युद्धविराम की घोषणा नहीं की गई, लेकिन नेतन्याहू ने जोर देकर कहा कि तेहरान द्वारा इजराइली इलाके पर मिसाइलों की बौछार बंद करने के बाद सैन्य कार्रवाई समाप्त हो गई.
עדכון חשוב אליכם אזרחי ישראל >> pic.twitter.com/Ycy3vaPWCc
— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) June 8, 2026
नेतन्याहू की ईरान को कड़ी चेतावनी
दोनों देशों के बीच हुए मिसाइल हमलों के बाद इजरायली पीएम बेन्जामिन नेतन्याहू ने कहा, "फिलहाल गोलीबारी रुक गई है, क्योंकि तेहरान में मौजूद आतंकी शासन पर हमारे हमले के बाद उसने हम पर हमला करना बंद कर दिया है. अगर ईरान का आतंकी शासन हम पर दोबारा हमला करने की गलती करता है, तो हम जोरदार जवाब देंगे."
नेतन्याहू ने खास तौर पर तेहरान की उन कोशिशों को खारिज कर दिया, जिनमें लेबनान में सैन्य अभियानों को इजरायल पर हमलों से जोड़कर एक "नया समीकरण" बनाने की कोशिश की जा रही थी. उन्होंने जोर देकर कहा, "उन्हें लगा कि वे लेबनान और ईरान की जमीन से इजरायल पर हमला कर सकते हैं और हम कोई जवाब नहीं देंगे. ऐसा नहीं हुआ और न ही ऐसा होगा. मेरे रहते तो बिल्कुल नहीं."
शर्तों के साथ हमला रोकने का एलान
इजरायली पीएम नेतन्याहू के मुताबिक, ईरान और उसके लेबनानी सहयोगी हिजबुल्लाह एक "नया समीकरण" बनाना चाहते थे, जिसके तहत लेबनान में इजरायली सैन्य अभियानों के जवाब में ईरान जवाबी कार्रवाई करता. उनका ये बयान ईरान द्वारा इजरायल के खिलाफ सैन्य अभियान रोकने की घोषणा के कुछ घंटों बाद आया. इसके साथ ही उन्होंने ईरान ने चेतावनी भी दी कि यह हमले की ये रोक शर्तों के साथ है.
लेबनान में हमलों के चलते ईरान ने की कार्रवाई
तस्नीम न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, ईरान की सेना ने कहा कि उसके हालिया हमले लेबनान के समर्थन में और इजरायली सैन्य कार्रवाइयों के जवाब में किए गए थे. तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की सेना ने एक बयान में कहा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की शक्तिशाली सेना ने लेबनान के पीड़ित लोगों के समर्थन में इस शासन को करारा जवाब दिया है."
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















