ईरान बोला- न युद्ध से पीछे हटेंगे, न बातचीत से:धमकियों के आगे नहीं झुकेंगे, अपने लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा है कि उनके देश की सबसे बड़ी प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा और लोगों की शांति है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि ईरान अपने अधिकारों की रक्षा मजबूती से करेगा और किसी भी धमकी के सामने पीछे नहीं हटेगा। पजशकियान ने कहा कि देश की ताकत सिर्फ रक्षा में नहीं, बल्कि बातचीत में भी है। उनके मुताबिक, ईरान ने न तो अपनी रक्षा की तैयारी छोड़ी है और न ही बातचीत का रास्ता बंद किया है। इससे पहले ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इजराइल अपनी कार्रवाई जारी रखता है या दक्षिणी लेबनान में फिर हमले करता है, तो उसे पहले से कहीं ज्यादा सख्त जवाब दिया जाएगा। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान-इजराइल में 2 महीने बाद फिर जंग: अप्रैल में हुए सीजफायर के बाद ईरान ने इजराइल पर 30 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। जवाब में इजराइल ने ईरान के सैन्य ठिकानों, एयर डिफेंस सिस्टम और पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमले किए। 2. भारत ने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी: बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर भारतीयों से ईरान की यात्रा टालने और वहां मौजूद लोगों से जल्द देश छोड़ने को कहा। 3. हूती विद्रोहियों ने रेड सी में इजराइली जहाजों की नाकाबंदी का ऐलान किया: यमन के हूती विद्रोहियों ने इजराइल से जुड़े जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी दी। इससे वैश्विक समुद्री व्यापार और तेल सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। 4. ईरान-इजराइल टकराव से तेल 3% से ज्यादा महंगा: तनाव बढ़ने के बाद ब्रेंट क्रूड 96.75 डॉलर प्रति बैरल और WTI 93.89 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। बाजार को होर्मुज जलडमरूमध्य में सप्लाई बाधित होने का डर है। 5. ट्रम्प-नेतन्याहू में मतभेद की खबरें: रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रम्प ने नेतन्याहू से ईरान पर पलटवार न करने को कहा। अमेरिकी और इजराइली रुख में मतभेद की चर्चाएं तेज हुईं, जबकि ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ जो भी डील होगी, नेतन्याहू को माननी पड़ेगी। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
दोस्ती टूट गई ... हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव के बीच दरार, खत्म किए सारे रिश्ते!
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या के बीच मनमुटाव अब सबके सामने आ चुका है. टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस में साथ खेलने वाले इन दोनों खिलाड़ियों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ी अपने हैंडल पर से सभी पोस्ट को हटा लिया था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)








