केरल में कांग्रेस के नेतृ्त्व वाले यूडीएफ गठबंधन की जीत लगभग तय है। अब केरल में सबसे बड़ा सवाल सामने आ रहा है वो है कि कांग्रेस किसे मुख्यमंत्री बनाएगी। इसमें 4 नाम सबसे आगे चल रहे हैं।
केरल में कांग्रेस गठबंधन की जीत पर राहुल गांधी का रिएक्शन सामने आया है। राहुल गांधी ने केरल के लोगों, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देने के साथ ही उन्हें धन्यवाद कहा है।
IND-A vs SL-A: ऋतुराज गायकवाड़ ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने के बाद बल्ले से जोरदार जवाब दिया। इंडिया-ए के अनुभवी बल्लेबाज ने श्रीलंका-ए के खिलाफ ट्राई-नेशन सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतक जड़ते हुए टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला।
दांबुला के रंगीरी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंडिया-ए की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की थी। लेकिन वह सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह भी 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। शुरुआती झटकों के बाद भारत दबाव में आ गया था।
Ruturaj Gaikwad brings up his half-century with a maximum. ????????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 9, 2026
ऋतुराज ने ठोका शतक ऐसे मुश्किल समय में ऋतुराज क्रीज पर डटे रहे। पांचवें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए गायकवाड़ ने शुरुआत में संयम दिखाया और स्ट्राइक रोटेट करते रहे। उन्होंने जल्दबाजी नहीं दिखाई और पारी को संभालने पर पूरा ध्यान दिया। जैसे-जैसे उनकी साझेदारी कप्तान तिलक वर्मा के साथ मजबूत होती गई, गायकवाड़ ने अपने शॉट्स भी खोलने शुरू कर दिए। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए और नियमित अंतराल पर बाउंड्री हासिल कर रनगति को बनाए रखा।
Sublime. ✨
Ruturaj Gaikwad bringing effortless grace to the crease. ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 9, 2026
गायकवाड़ और तिलक के बीच बड़ी साझेदारी गायकवाड़ और तिलक के बीच चौथे विकेट के लिए 150 रनों की शानदार साझेदारी हुई, जिसने मैच का पूरा रुख बदल दिया। दोनों बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को लंबे समय तक सफलता से दूर रखा। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान गायकवाड़ ने 44वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने वानुजा साहन की गेंद पर 112 गेंदों में शतक पूरा किया। यह उनके लिस्ट-ए करियर का 21वां शतक रहा। गायकवाड़ आखिरकार 114 गेंदों में 101 रन बनाकर आउट हुए।
वहीं कप्तान तिलक वर्मा ने भी जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 97 गेंदों में 60 रन बनाए। दोनों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर इंडिया ए ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। गायकवाड़ के लिए यह शतक बेहद खास माना जा रहा। आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा था। चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी थी। पूरे सीजन में उन्होंने 14 मैचों में सिर्फ 337 रन बनाए थे। उनका औसत 28.08 रहा, जबकि स्ट्राइक रेट भी 125 से कम था।
हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि चोटिल विराट कोहली की जगह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में गायकवाड़ को मौका मिल सकता। लेकिन सेलेक्टर्स ने उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया। ऐसे में यह शतक गायकवाड़ के लिए सिर्फ एक बड़ी पारी नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सेलेक्टर्स को दिया गया मजबूत संदेश भी माना जा रहा।