Responsive Scrollable Menu

देवगौड़ा के राज्यसभा नामांकन विवाद पर विजयेंद्र का कांग्रेस पर पलटवार, नैतिक अधिकार पर उठाए सवाल

बेंगलुरु, 8 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और विधायक बीवाई विजयेंद्र ने पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा को कथित तौर पर राज्यसभा उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना का जवाब देते हुए पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गठबंधन राजनीति पर टिप्पणी करने का कांग्रेस के पास कोई "नैतिक अधिकार" नहीं है।

Continue reading on the app

555 दिन के FD पर मिलेगा 7.40% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 8 जून से नए रेट लागू

आरबीआई मौद्रिक नीति समिति ने जून में भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन इसके बावजूद कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में संशोधन कर दिया है। इस सूची में प्राइवेट सेक्टर का कर्नाटक बैंक भी शामिल है। नई दरें 8 जून 2026 से लागू हो चुकी हैं। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 40 आधार अंक अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। हालांकि यह सुविधा एक साल से अधिक के टेन्योर पर मिल रही है।

बदलाव के बाद बैंक 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को न्यूनतम 3.50% से लेकर 7% ब्याज दे रहा है। भारतीय वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.75% से लेकर 7.40% है। सभी बैंक विभिन्न वित्तीय कारणों को देखते हुए एफडी के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इतने दिन के एफडी पर मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न 

बैंक सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 555 दिन के स्पेशल टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को 7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.40% इंटरेस्ट मिल रहा है। पहले बैंक इस टेन्योर पर 6.75% ब्याज ऑफर करता था। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.15% था। लेकिन अब दरों में वृद्धि की गई है।

एक साल से लेकर 554 दिन के मैच्योरिटी स्लैब पर 6.50% रिटर्न मिल रहा है। 60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग के लिए 7% ब्याज मिल रहा है। 556 दिन से लेकर 2 साल तक के एफडी पर 6.40% इंटरेस्ट मिल रहा है। एक साल से अधिक और 5 साल तक के सभी टेन्योर पर 6% से अधिक ब्याज मिल रहा है।

यहाँ जानें टेन्योर वाइज एफडी की ब्याज दरें 

  • 7 दिन से 45 दिन- 3.50%
  • 46 दिन के 90 दिन- 4%
  • 91 दिन से लेकर 179 दिन- 4.75%
  • 180 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.75%
  • 1 साल से लेकर 554 दिन- 6.50%
  • 555 दिन- 7%
  • 556 दिन से लेकर 2 साल तक- 6.40%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.15%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6.15%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 5.50%
  • वरिष्ठ नागरिक- 0.40% अतिरिक्त ब्याज

यहाँ चेक करें एफडी की नई ब्याज दरें 

Continue reading on the app

  Sports

दोस्ती टूट गई ... हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव के बीच दरार, खत्म किए सारे रिश्ते!

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या के बीच मनमुटाव अब सबके सामने आ चुका है. टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस में साथ खेलने वाले इन दोनों खिलाड़ियों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ी अपने हैंडल पर से सभी पोस्ट को हटा लिया था. Tue, 9 Jun 2026 06:59:30 +0530

  Videos
See all

Pakistan In Crisis: पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत | PoK Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T02:32:25+00:00

Iran Israel War: ईरान पर फ्रांस के इजरायली राजदूत ने लगाया आरोप Middle East War | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T02:31:32+00:00

Iran America War Update: फिर बंद हो गया होर्मुज, महंगा होगा पेट्रोल डीजल! | Strait Of Hormuz Closed #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T02:30:32+00:00

लद्दाख के भालुओं के बढ़ते हमले [Why Himalayan bears are sleeping less] #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-09T02:30:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers