Responsive Scrollable Menu

कौन हैं कुलदीप वेदवान... जिनको हुई 5 साल की जेल, नाबालिग से छेड़छाड़ का दोषी करार

kuldeep vedwan sentenced to 5 years: सोनीपत की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने नेशनल पैरा तीरंदाजी कोच कुलदीप वेदवान को पॉक्सो एक्ट के तहत पांच साल की सजा सुनाई है.और 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया है. वेदवान को अप्रैल 2023 में भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में एक नाबालिग खिलाड़ी के यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी ठहराया गया. वे प्रसिद्ध तीरंदाज शीतल देवी और पायल नाग के कोच रहे हैं. पिछले साल जमानत मिलने के बाद, अदालत के इस फैसले के बाद उन्हें दोबारा हिरासत में ले लिया गया है.

Continue reading on the app

Summer Health Guide: शुरू हो रहा है Nautapa, जानें 9 दिनों में हेल्दी रहने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं

उत्तर भारत में 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है, जो 2 जून तक चलेगा। ये नौ दिन साल के सबसे गर्म दिन माने जाते हैं, जिसमें पूरे देश में भारी गर्मी पड़ती है। इस दौरान चलने वाली तेज लू और कड़क धूप का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। इसीलिए, इन नौ दिनों में अपनी सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

तेज गर्मी में ज्यादा पसीना निकलने के कारण शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स कम हो जाते हैं। इससे कमजोरी, सिरदर्द, डिहाइड्रेशन और पेट की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इस झुलसाने वाली गर्मी से बचने और शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए हमारी डाइट का सही होना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि नौतपा के दौरान हमें क्या खाना चाहिए और किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए।
 

इसे भी पढ़ें: आम Headache और Brain Cancer वाले सिरदर्द में क्या है फर्क? ये 5 Symptoms दिखें तो हो जाएं अलर्ट


नौतपा में क्या खाएं?

इस दौरान खुद को स्वस्थ रखने का सबसे पहला नियम यह है कि ऐसा खाना खाएं जो पचने में बिल्कुल हल्का हो और जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा हो ताकि शरीर पर ज्यादा भार न पड़े।

पानी से भरपूर फल और सब्जियां
इस मौसम में तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी और संतरा जैसी चीजें ज्यादा से ज्यादा खाएं। इनमें 90% से ऊपर पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। सब्जियों में लौकी, तोरई, कद्दू और टिंडा जैसी हल्की हरी सब्जियां खाएं, जो पेट को आराम देती हैं।

घर के बने देसी ड्रिंक्स
बाजार की कोल्ड ड्रिंक्स या पैकेट वाले जूस की जगह घर के बने पारंपरिक ड्रिंक्स पिएं। दोपहर के खाने में पुदीने और भुने जीरे वाली छाछ या दही जरूर लें, यह पेट को ठंडा रखती है। इसके अलावा कच्चे आम का पन्ना लू से बचाता है, और सत्तू का शरबत शरीर को तुरंत ताकत और ठंडक देता है। नींबू पानी और नारियल पानी भी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करते हैं।

हल्का और सादा भोजन
दोपहर और रात के खाने में भारी भोजन करने से बचें। इसकी जगह मूंग की दाल की खिचड़ी, दाल-चावल, दलिया या पतली रोटी और हरी सब्जी खाएं। यह खाना आसानी से पच जाता है।
 

इसे भी पढ़ें: Summer Heat में बढ़ जाता है कान में Infection का खतरा, Doctor से जानें बचने के सेफ उपाय


नौतपा में किन चीजों से परहेज करें?

कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो गर्मियों में हमारे शरीर का तापमान बढ़ा देती हैं और पाचन को खराब करती हैं।

ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना
तेज मिर्च-मसाले, समोसे, कचोरी और बहार का तला हुआ खाना पचाने में भारी होता है। इससे पेट में गैस और एसिडिटी बढ़ती है, जिससे आप दिनभर सुस्त महसूस कर सकते हैं।

चाय और कॉफी
चाय और कॉफी में कैफीन होता है, जिससे बार-बार पेशाब आता है और शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

ज्यादा मीठी चीजें और शराब
ज्यादा चीनी वाली सॉफ्ट ड्रिंक्स और शराब पीने से भी शरीर का पानी तेजी से सूखता है, इसलिए इनसे दूर रहें।

बासी और खुला हुआ खाना
गर्मियों में तेज तापमान की वजह से खाना बहुत जल्दी खराब हो जाता है। फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए हमेशा ताजा बना हुआ खाना ही खाएं।

सेहत के लिए एक जरूरी सलाह

नौतपा के दिनों में प्यास लगने का इंतजार न करें। हर आधे-एक घंटे में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच, जब धूप सबसे तेज होती है, बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। सही खान-पान अपनाकर आप इस भारी गर्मी में भी पूरी तरह सेहतमंद रह सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IPL Points Table 2026: खत्म हुआ लीग स्टेज का एक्शन, पॉइंट्स टेबल में ऐसी रही हर टीम की फाइनल पोजिशन

Updated IPL 19 Points Table: आईपीएल 2026 में लीग स्टेज का सफर बहुत उतार-चढ़ाव भरा रहा, जहां डिफेंडिंग चैंपियन RCB और GT-SRH जैसी टीमों ने निरंतरता दिखाई तो वहीं पंजाब भी रही जिसके हाथ से प्लेऑफ का टिकट छिन गया. Mon, 25 May 2026 00:20:01 +0530

  Videos
See all

PM Modi की Fuel बचाने की अपील पर Prashant Kishor ने क्या कहा ? | #shorts #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T22:54:17+00:00

बुंदेलखंड में शख्स ने बाइक पर बांधा 'पेड़' #banda #heatwave #shorts #desijugaad #aajtak #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T22:45:22+00:00

लाख रुपये का बैग लेकर फरार हुई डॉगी #shorts #mosqueCCTVfootage #viralvideo #blackstraydog #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T22:30:28+00:00

Falta Election Result | BJP को 1 लाख से अधिक वोटों से मिली जीत.. TMC चौथे स्थान पर खिसकी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T22:40:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers