नौसेना में भर्ती का मौका: कमीशंड ऑफिसर के 60 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 29 मई से
नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। इंडियन नेवी में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। भारतीय नौसेना ने अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से स्थायी कमीशंड अधिकारी बनने के लिए विभिन्न 60 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति प्रतिष्ठित भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में चार वर्षीय बीटेक पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद 10+2 बीटेक कैडेट प्रवेश योजना के तहत तकनीकी शाखाओं में की जाएगी।
5.45 मीटर के साथ देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने रचा इतिहास, मेंस पोल वॉल्ट में बनाया नेशनल रिकॉर्ड
रांची, 24 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दो प्रतिभाशाली एथलीट्स ने 29वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में रविवार को पुरुषों की पोल वॉल्ट स्पर्धा में 5.45 मीटर की ऊंचाई पार करके एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने रांची में आयोजित प्रतियोगिता में पुरुषों की पोल वॉल्ट के पिछले नेशनल रिकॉर्ड (5.41 मीटर) को बेहतर बनाया। स्वर्ण पदक देव कुमार मीणा के नाम रहा, जबकि कुलदीप कुमार को (काउंटडाउन के आधार पर) रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




