KKR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के साथ खत्म किया सफर, इस सीजन के आखिरी लीग मैच में कोलकाता को 40 रनों से हराया
KKR vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के साथ अपना सफर खत्म किया है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स का सफर हार के साथ खत्म हुआ है. ईडन गार्डन्स में खेले गए इस सीजन के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 40 रनों से हरा दिया है. दिल्ली कैपिटल्स के दिए 204 रनों के जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स 18.4 ओवरों में 163 रनों पर सिमट गई. केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 63 रनों की पारी खेली. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट चटकाए. जबकि मिचेल स्टार्क ने 2-2 विकेट लिए.
KKR की शुरुआत रही थी ठीकठाक
दिल्ली कैपिटल्स के दिए 204 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत ठीक-ठाक रही थी. कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन के बीच पहले विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर झटका लुंगी एनगिडी ने फिन एलन को आउट कर कोलकाता को झटका दिया. एलन 13 गेंद पक 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
मनीष पांडे के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरा झटका लगा है. उन्हें लुंगी एनगिडी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. मनीष पांडे 15 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कुलदीप यादव ने कैमरून ग्रीन को आउट कर कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा झटका दिया. ग्रीन सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने.
He FINNished that storm instantly! ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
Immediate impact from Lungi Ngidi ????
Updates ▶️ https://t.co/Uo07zwiknq#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvDC | @DelhiCapitals pic.twitter.com/zzOoO6UYKQ
कुलदीप यादव ने लगातार 2 विकेट लेकर ध्वस्त किया KKR की बैटिंग ऑर्डर
इसके बाद कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को लगातार 2 झटके दिए. 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप ने कप्तान अजिंक्य रहाणे को पवेलियन का रास्ता दिखाया. रहाणे ने 39 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली. इसके बाद अगले ही गेंद पर रिंकू सिंह को चलता किया. रिंकू खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद देखते ही देखते केकेआर की पूरी टीम 18.4 ओवरों में 63 रनों पर सिमट गई.
The hat-trick was right there! ????????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
So close yet so far for Kuldeep Yadav ????
Updates ▶️ https://t.co/Uo07zwiknq#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvDC | @imkuldeep18 pic.twitter.com/pJ9wOsEIb4
दिल्ली कैपिटल्स 6वें और कोलकाता ने 7वें नंबर पर खत्म किया सफर
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स 7 मैचों में जीतकर 14 अंक के साथ प्वाइंट टेबल में छठें नंबर पर अपना सफर खत्म किया है. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 13 अंक के साथ 7वें नंबर पर रही. अब 26 मई से प्लेऑफ के मुकाबले शुरू होंगे.
ऐसी रही दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट पर 203 रनों का स्कोर बनाया था. केएल राहुल ने 30 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 60 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं कप्तान अक्षर पटेल 25 गेंद पर 39 रन बनाए. डेविड मिलर (28), साहिल परख (24) और अभिषेक पोरेल (22) रनों का योगदान दिया. केकेआर के लिए सौरभ दुबे ने 2 विकेट चटकाए. जबकि अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को 1-1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी राजस्थान रॉयल्स, जानिए अब किससे होगा सामना
‘उम्रदराज औरतों को देखने की आदत डाल लो’, ऐश्वर्या के सपोर्ट में आईं कंगना रनौत, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
कंगना रनौत ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक का खुलकर सपोर्ट किया है. ऐश्वर्या के रेड कार्पेट लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बीच कंगना ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि लोगों को अब बड़ी उम्र की महिलाओं को रेड कार्पेट पर देखने की आदत डाल लेनी चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18



















