Responsive Scrollable Menu

CM Yogi ने बिजली व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश, बोले-'गांव हो या शहर, बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें'

सीएम योगी ने बिजली व्यवस्था पर सख्त निर्देश दिए हैं. गांव हो या शहर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें. सीएम ने कहा है फीडर वाइज मॉनिटरिंग से तय होगी. जवाबदेही और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश मुख्यमंत्री की तरफ से दिए गए हैं. बैठक में अधिकारियों से सीएम ने कहा है कि बेहतर और भरोसेमंद बिजली सरकार की प्राथमिकता है. स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सही बिल दिए जाए. यह मुख्यमंत्री ने कहा है ट्रांसमिशन नेटवर्क मजबूत करने के लिए सीएम ने निर्देश दिए हैं और आंधी तूफान  में त्वरित रिस्पांस सिस्टम सक्रिय रखने के भी निर्देश दिए गए हैं. 

भरोसेमंद बिजली सरकार की प्राथमिकता

बता दें कि हेल्पलाइन व्यवस्था की जांच हो यह भी मुख्यमंत्री ने कहा है और ऊर्जा मंत्री को सीएम ने कॉल सेंटर निरीक्षण के निर्देश दिए हैं. बिजली शिकायतों का जल्द समाधान हो यह मुख्यमंत्री की तरफ से कहा गया है और बेहतर और भरोसेमंद बिजली सरकार की प्राथमिकता है. योगी आदित्यनाथ ने निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. न्यूज नेशन के संवाददाता निखिल ने बताया कि सरकार ने उन अधिकारियों से साफ कहा कि उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था को किसी भी स्थिति में जो है वह पटरी पर लाना होगा. इसके लिए जो भी कदम उठाए जाने हैं उसे तत्काल उठाया जाए. 

24 घंटे बिजली हर हाल में पहुंचे

उन्होंने यह भी कहा कि जो बढ़ती मांग है और जो हमारी जो आपूर्ति है उसके बीच के डिफरेंस को कम किया जाए. गांव में 18 घंटे बिजली और शहरों में 24 घंटे बिजली हर हाल में पहुंचे. लाइनें हैं जो क्षतिग्रस्त है उनको तत्काल दुरुस्त कराया जाए और इसके साथ ही आंधी तूफान के पहले इस बात का आकलन कर लिया जाए कि कि क्या होगा इस पे कितना दबाव बनेगा. 

Continue reading on the app

KKR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के साथ खत्म किया सफर, इस सीजन के आखिरी लीग मैच में कोलकाता को 40 रनों से हराया

KKR vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के साथ अपना सफर खत्म किया है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स का सफर हार के साथ खत्म हुआ है. ईडन गार्डन्स में खेले गए इस सीजन के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 40 रनों से हरा दिया है. दिल्ली कैपिटल्स के दिए 204 रनों के जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स 18.4 ओवरों में 163 रनों पर सिमट गई. केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 63 रनों की पारी खेली. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट चटकाए. जबकि मिचेल स्टार्क ने 2-2 विकेट लिए. 

KKR की शुरुआत रही थी ठीकठाक

दिल्ली कैपिटल्स के दिए 204 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत ठीक-ठाक रही थी. कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन के बीच पहले विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर झटका लुंगी एनगिडी ने फिन एलन को आउट कर कोलकाता को झटका दिया. एलन 13 गेंद पक 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे.  

मनीष पांडे के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरा झटका लगा है. उन्हें लुंगी एनगिडी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. मनीष पांडे 15 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कुलदीप यादव ने कैमरून ग्रीन को आउट कर कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा झटका दिया. ग्रीन सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने. 

कुलदीप यादव ने लगातार 2 विकेट लेकर ध्वस्त किया KKR की बैटिंग ऑर्डर

इसके बाद कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को लगातार 2 झटके दिए. 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप ने कप्तान अजिंक्य रहाणे को पवेलियन का रास्ता दिखाया. रहाणे ने 39 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली. इसके बाद अगले ही गेंद पर रिंकू सिंह को चलता किया. रिंकू खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद देखते ही देखते केकेआर की पूरी टीम 18.4 ओवरों में 63 रनों पर सिमट गई.

दिल्ली कैपिटल्स 6वें और कोलकाता ने 7वें नंबर पर खत्म किया सफर

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स 7 मैचों में जीतकर 14 अंक के साथ प्वाइंट टेबल में छठें नंबर पर अपना सफर खत्म किया है. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 13 अंक के साथ 7वें नंबर पर रही. अब 26 मई से प्लेऑफ के मुकाबले शुरू होंगे.

ऐसी रही दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट पर 203 रनों का स्कोर बनाया था. केएल राहुल ने 30 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 60 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं कप्तान अक्षर पटेल 25 गेंद पर 39 रन बनाए. डेविड मिलर (28), साहिल परख (24) और अभिषेक पोरेल (22) रनों का योगदान दिया. केकेआर के लिए सौरभ दुबे ने 2 विकेट चटकाए. जबकि अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को 1-1 सफलता मिली. 

यह भी पढ़ें:  IPL 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी राजस्थान रॉयल्स, जानिए अब किससे होगा सामना

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: कुलदीप यादव को हैट्रिक लेने से किसने रोका? KKR के खिलाफ मैच में कमाल होते-होते रह गया

इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लय में नजर नहीं आए और बुरी तरह फ्लॉप रहे. मगर आखिरी मैच में उनकी वापसी हुई और वो रंग में नजर आए. इसका ही असर था कि वो हैट्रिक लेने के करीब थे लेकिन वो मौका भी फिसल गया. Sun, 24 May 2026 23:55:20 +0530

  Videos
See all

Falta Election Result : फाल्टा में जीत के बाज जश्न के बीच क्या बोले BJP Candidate Debangshu Panda ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T19:09:41+00:00

Sunil Shetty: बांद्रा में स्पॉट हुए सुनील शेट्टी #sunilshetty #shorts #shortvideo #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T19:00:16+00:00

अर्जुन तेंदुलकर के IPL 2026 में डेब्यू पर बहन सारा हुईं भावुक #arjuntendulkar #saratendulkar #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T19:00:39+00:00

UP Power Cut News: CM योगी का बड़ा एक्शन, बिजली कटौती पर ऊर्जा मंत्री को दिए कड़े निर्देश! CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T19:00:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers