Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी

आईपीएल 2026 के लीग चरण का रोमांच आखिरकार खत्म हो गया और अब प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली।

राजस्थान रॉयल्स की इस जीत के बाद टीम के 16 अंक हो गए, जिससे उसने अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। पंजाब किंग्स 15 अंकों के साथ पीछे रह गई, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के पास अपना आखिरी मुकाबला जीतने के बाद भी अधिकतम 15 अंक तक पहुंचने का ही मौका था।

गौरतलब है कि अब आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें पहुंच चुकी हैं।

प्लेऑफ चरण की शुरुआत 26 मई को धर्मशाला में पहले क्वालीफायर मुकाबले से होगी। इस मैच में अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे 31 मई को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में पहुंच जाएगी।

हालांकि पहले क्वालीफायर में हारने वाली टीम के लिए रास्ता थोड़ा मुश्किल रहने वाला हैं। हारने वाली टीम को धर्मशाला से न्यू चंडीगढ़ जाना होगा, जहां वह दूसरे क्वालीफायर में एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से भिड़ेगी है।

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम 29 मई को दूसरे क्वालीफायर में पहुंचेगी।

दूसरे क्वालीफायर की विजेता टीम को केवल एक दिन के भीतर अहमदाबाद पहुंचना होगा, जहां 31 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

बता दें कि इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही हैं। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे निचले स्थान पर टूर्नामेंट खत्म करने वाली टीम बनी है।

मौजूद आंकड़ों के अनुसार मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों ने 14 में से केवल चार मुकाबले ही जीते हैं। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह सीजन काफी खराब माना जा रहा है।

अब क्रिकेट प्रशंसकों की नजर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों पर टिकी हुई है, जहां चारों टीमें खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने उतरेंगी।

Continue reading on the app

Final Cut LIVE: व्हाइट हाउस हमले मामले में बड़ा खुलासा! | White House Firing | Pakistan Train Blast

Final Cut LIVE: व्हाइट हाउस हमले मामले में बड़ा खुलासा! | White House Firing | Pakistan Train Blast White House Firing: व्हाइट हाउस के पास रविवार को एक हमलावर ने गोलीबारी शुरू कर दी. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप घटना के समय व्हाइट हाउस में मौजूद थे. सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध हमलावर घायल हो गया, जबकि किसी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है. #FinalCutLive #AttackonTrump #WhiteHouseFiring #IranVsUSA #DonaldTrump #TrumpNews #IranNews #PakistanBlast #PakistanTrainBlast #QuettaBlast #Pakistan #BreakingNews #Balochistan #TrainBlast #PakistanNews #Explosion #TerrorAttack #WorldNews #Quetta #LiveNews #Blast #QuettaBlast #PakistanTrainBlast ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

हार्दिक को टीम लीड करने के लिए सबकुछ देने की कोशिश की गई लेकिन...कप्तानी को लेकर मुंबई इंडियंस की तरफ से आया बयान

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने आखिरी मैच में भी मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा. इस सीजन टीम को 10 मैच हार का सामना करना पड़ा. बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने मैच खत्म होने के बाद कहा कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. Sun, 24 May 2026 23:53:30 +0530

  Videos
See all

Marco Rubio Exclusive Interview: America-China Relations पर क्या बोले मार्को रुबियो? | Jinping-Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T18:34:46+00:00

West Bengal News: अभिषेक बनर्जी पर अग्निमित्रा का बयान वायरल ! #abhishekbanerjee #suvenduadhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T18:41:15+00:00

Kailasa Temple Ellora Caves | Sushant Sinha : एलोरा का कैलाश मंदिर क्यों खास ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T18:39:36+00:00

News Ki Pathshala: आपके घर में रखी कॉफी असली है या मिलावटी, सोचा है कभी ?#shorts #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T18:32:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers