Responsive Scrollable Menu

आंध्र प्रदेश के चित्याला में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया

अमरावती, 24 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के चित्याला में रविवार को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के अनुसार, पश्चिम गोदावरी जिले के तनुकु और पलनाडु जिले के पिडुगुरल्ला में भी तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लगातार बढ़ती गर्मी ने कई जिलों में हालात गंभीर बना दिए हैं।

एसडीएमए के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने बताया कि राज्य के 13 जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं 17 जिलों के 174 मंडलों में तापमान 44 डिग्री से अधिक रहा।

उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा गर्मी एलुरु जिले के 23 मंडलों में दर्ज की गई। इसके अलावा पूर्वी गोदावरी के 21, पश्चिम गोदावरी के 17, कृष्णा के 16, बापटला के 15, एनटीआर जिले के 14, पलनाडु के 13, कोनसीमा के 12 और काकीनाडा के 11 मंडल भी भीषण गर्मी की चपेट में रहे।

प्रखर जैन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि अगले तीन दिनों तक इसी तरह की भीषण गर्मी जारी रह सकती है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच यात्रा करने से बचें। यदि जरूरी काम से बाहर निकलना पड़े तो अपने साथ पीने का पानी जरूर रखें।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार 25 मई को राज्य के 29 मंडलों में गंभीर हीटवेव और 166 मंडलों में सामान्य हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना है। वहीं मंगलवार को 50 मंडलों में गंभीर और 205 मंडलों में सामान्य हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है।

कोनसीमा, पूर्वी गोदावरी, पश्चिम गोदावरी, पोलावरम, एलुरु, एनटीआर, कृष्णा, गुंटूर, बापटला, पलनाडु और प्रकाशम जिलों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

पड़ोसी राज्य तेलंगाना में भी हीटवेव का असर जारी है। राज्य के 33 में से 16 जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। भद्राद्री कोठागुडेम जिले के दुम्मुगुडेम और जगतियाल जिले के धर्मपुरी में सबसे अधिक 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हैदराबाद में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

--आईएएनएस

वीकेयू/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Ragda Thandai Recipe In Summer: गर्मी में मूड को फ्रेश कर देगी ड्राई फ्रूट वाली रगड़ा ठंडाई, बनाना भी है आसान; नोट करें स्पेशल विधि

Dry Fruit Thandai Drink Recipe: गर्मियों में शरीर को ठंडक और एनर्जी देने के लिए ठंडाई से बेहतर शायद ही कोई ड्रिंक हो। अगर आप इस बार कुछ नया और रिच टेस्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो ड्राई फ्रूट वाली रगड़ा ठंडाई जरूर बनाएं। इसका स्वाद बेहद मलाईदार और शाही होता है। इसे घर पर बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है। यह ठंडाई शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ दिनभर फ्रेश महसूस कराने में भी मदद करती है।

Continue reading on the app

  Sports

हार्दिक को टीम लीड करने के लिए सबकुछ देने की कोशिश की गई लेकिन...कप्तानी को लेकर मुंबई इंडियंस की तरफ से आया बयान

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने आखिरी मैच में भी मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा. इस सीजन टीम को 10 मैच हार का सामना करना पड़ा. बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने मैच खत्म होने के बाद कहा कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. Sun, 24 May 2026 23:53:30 +0530

  Videos
See all

Falta Election Result : फाल्टा में जीत के बाज जश्न के बीच क्या बोले BJP Candidate Debangshu Panda ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T19:09:41+00:00

Akhilesh Yadav के बयान पर Om Prakash Rajbhar का करारा जवाब! लखनऊ की सड़कों पर चलाया ऑटो! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T19:30:21+00:00

Sunil Shetty: बांद्रा में स्पॉट हुए सुनील शेट्टी #sunilshetty #shorts #shortvideo #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T19:00:16+00:00

अर्जुन तेंदुलकर के IPL 2026 में डेब्यू पर बहन सारा हुईं भावुक #arjuntendulkar #saratendulkar #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T19:00:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers