Responsive Scrollable Menu

'भारत-अमेरिका के संबंध इतने अच्छे पहले कभी नहीं रहे जितने अभी हैं ', ट्रंप ने PM मोदी की जमकर की तारीफ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिल्ली में हो रहे अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के जश्न में लाइव वीडियो कॉल पर आकर पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वे पीएम मोदी को काफी  पसंद करते हैं, मोदी उनके मित्र हैं. भारत उन पर 100 फीसदी तक भरोसा कर सकता है. अमेरिका   के स्वतंत्रता दिवस के जश्न में अमेरिका के नए राजदूत सेर्जियो गोर भी मौजूद थे. सेर्जियो गोर राष्ट्रपति   ट्रंप के करीबी माने जाते हें.

उन्होंने जश्न के वक्त सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लाइव जोड़ा.  दिल्ली में बैठे सभी लोगों ने सीधे ट्रंप से बात की. राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे पहले पीएम मोदी से बातचीत की. उन्होंने कहा, 'मैं पीएम को बहुत पसंद करता हूं. मोदी बहुत अच्छे हैं. वो मेरे दोस्त हैं.' राष्ट्रपति ट्रंप   ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध इतने अच्छे पहले कभी नहीं रहे जितने अभी हैं.

Continue reading on the app

आंध्र प्रदेश के चित्याला में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया

अमरावती, 24 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के चित्याला में रविवार को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के अनुसार, पश्चिम गोदावरी जिले के तनुकु और पलनाडु जिले के पिडुगुरल्ला में भी तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लगातार बढ़ती गर्मी ने कई जिलों में हालात गंभीर बना दिए हैं।

एसडीएमए के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने बताया कि राज्य के 13 जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं 17 जिलों के 174 मंडलों में तापमान 44 डिग्री से अधिक रहा।

उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा गर्मी एलुरु जिले के 23 मंडलों में दर्ज की गई। इसके अलावा पूर्वी गोदावरी के 21, पश्चिम गोदावरी के 17, कृष्णा के 16, बापटला के 15, एनटीआर जिले के 14, पलनाडु के 13, कोनसीमा के 12 और काकीनाडा के 11 मंडल भी भीषण गर्मी की चपेट में रहे।

प्रखर जैन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि अगले तीन दिनों तक इसी तरह की भीषण गर्मी जारी रह सकती है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच यात्रा करने से बचें। यदि जरूरी काम से बाहर निकलना पड़े तो अपने साथ पीने का पानी जरूर रखें।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार 25 मई को राज्य के 29 मंडलों में गंभीर हीटवेव और 166 मंडलों में सामान्य हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना है। वहीं मंगलवार को 50 मंडलों में गंभीर और 205 मंडलों में सामान्य हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है।

कोनसीमा, पूर्वी गोदावरी, पश्चिम गोदावरी, पोलावरम, एलुरु, एनटीआर, कृष्णा, गुंटूर, बापटला, पलनाडु और प्रकाशम जिलों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

पड़ोसी राज्य तेलंगाना में भी हीटवेव का असर जारी है। राज्य के 33 में से 16 जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। भद्राद्री कोठागुडेम जिले के दुम्मुगुडेम और जगतियाल जिले के धर्मपुरी में सबसे अधिक 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हैदराबाद में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

--आईएएनएस

वीकेयू/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

5 दिग्गज खिलाड़ी जो आईपीएल 2026 के बाद ले सकते हैं संन्यास, महेंद्र सिंह धोनी भी लिस्ट में शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन खत्म होने के बाद 10 टीमों में से 5 ऐसे खिलाड़ी हैं जो संन्यास की घोषणा कर सकते हैं. इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल है. ईशांत शर्मा का करियर भी अब खत्म ही माना जा रहा है. Sun, 24 May 2026 23:20:37 +0530

  Videos
See all

Kailasa Temple Ellora Caves | Sushant Sinha : एलोरा का कैलाश मंदिर क्यों खास ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T18:39:36+00:00

Agnimitra Paul On Falta Result: 'फाल्टा में महिलाओं की जीत' #westbengal #bengalnews #suvenduadhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T18:35:04+00:00

Marco Rubio Exclusive Interview: America-China Relations पर क्या बोले मार्को रुबियो? | Jinping-Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T18:34:46+00:00

News Ki Pathshala: आपके घर में रखी कॉफी असली है या मिलावटी, सोचा है कभी ?#shorts #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T18:32:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers