राहुल गांधी के ‘सरकार गिराने’ वाले बयान पर CM फडणवीस का तंज, बोले – ‘उनकी बातें मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसी’
देश की सियासत में इन दिनों ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ खूब चर्चा में हैं। दरअसल इसका कारण है कांग्रेस नेता राहुल गांधी। राहुल गांधी ने हाल ही में यह दावा कर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी कि केंद्र की NDA सरकार एक साल के भीतर ही गिर जाएगी। वहीं इस बयान को देवेंद्र फडणवीस ने न सिर्फ खारिज किया, बल्कि बड़े ही मजेदार अंदाज में इसे दिन में देखे गए सपने जैसा करार दिया है।
दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि मंगलवार को कांग्रेस माइनॉरिटी डिपार्टमेंट की एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में राहुल गांधी ने यह बात कही है। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार अब ज्यादा समय तक टिकने वाली नहीं है और अगले एक साल के भीतर ही इसका पतन हो सकता है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब लोकसभा चुनाव के बाद से ही विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश में लगा है और भाजपा लगातार उस पर पलटवार कर रही है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया पलटवार
वहीं राहुल गांधी के इस कथित बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। दरअसल नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता पर शब्दों के बाण चलाए। फडणवीस ने तंज कसते हुए मशहूर टीवी शो ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘एक बहुत लोकप्रिय टीवी सीरियल आता था, जिसका नाम ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ था। राहुल गांधी की बातें ठीक उसी तरह की हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं।’ फडणवीस के इस बयान ने साफ कर दिया कि भाजपा राहुल गांधी के दावों को कितनी गंभीरता से ले रही है या यूँ कहें कि नहीं ले रही है।
बड़े लॉजिस्टिक्स हब के रूप में तेजी से उभर रहा महाराष्ट्र
दरअसल यह तीखी टिप्पणी देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में एक नए गोदाम लॉजिस्टिक्स पार्क के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। राजनीतिक बयानबाजी के बीच फडणवीस ने इस पार्क के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह लॉजिस्टिक्स पार्क नागपुर और आसपास के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि महाराष्ट्र सरकार की नई लॉजिस्टिक्स पॉलिसी के चलते नागपुर देश के एक बड़े लॉजिस्टिक्स हब के रूप में तेजी से उभर रहा है, जो राज्य के विकास के लिए एक शुभ संकेत है।
लॉजिस्टिक्स लागत को कम करना अत्यंत आवश्यक: CM फडणवीस
वही CM फडणवीस ने इस बात पर भी जोर दिया कि नए लॉजिस्टिक्स पार्क के निर्माण से सामान ढुलाई की लागत में उल्लेखनीय कमी आएगी, जिससे उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘अगर भारत को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत प्रतिस्पर्धी बनना है और अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन में अपनी स्थिति को और मजबूत करना है, तो लॉजिस्टिक्स लागत को कम करना अत्यंत आवश्यक है।’ सरकार इसी दिशा में निरंतर काम कर रही है ताकि उद्योगों को बेहतर सुविधाएं मिलें और व्यापार करना और भी आसान हो सके। एक तरफ जहां विकास की बातें हो रही थीं, वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी के बयान ने सियासी माहौल में गर्माहट बनाए रखी।
राहुल गांधी के कथित बयान के बाद से भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी और भी तेज हो गई है। भाजपा के नेता लगातार राहुल गांधी पर हमलावर हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से इस पूरे मामले पर अभी तक कोई विस्तृत या आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे यह मामला और भी दिलचस्प हो गया है। देखना होगा कि यह ‘सपनों’ की लड़ाई आगे चलकर क्या मोड़ लेती है।
1 फ्लॉप ने बिगाड़ दिया था परमसुंदरी का करियर, फिर शाहिद कपूर संग रोमांस कर बनी टॉप एक्ट्रेस, पति भी है धांसू एक्टर
कभी एक फ्लॉप फिल्म भी एक्टर के करियर पर सवाल खड़े कर कर देती हैं. ऐसा ही इस जानी मानी एक्ट्रेस के साथ हुआ था. लोग कहने लगे थे कि शायद वह बॉलीवुड में ज्यादा लंबा सफर तय नहीं कर पाएंगी. लेकिन एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी. फिर शाहिद कपूर संग ऐसा रोमांस किया कि रातोंरात स्टार बन गईं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







