बिग बॉस 17 फेम सोनिया बंसल का शानदार आउटफिट सामने आया, कान्स के रेड कार्पेट पर लहंगे-साड़ी का फ्यूजन दिखा
बिग बॉस 17 से चर्चा में आने वाली एक्ट्रेस सोनिया बंसल ने 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया. उन्होंने रेड कार्पेट पर एक खास और सांस्कृतिक रूप में सामने रखा. इस दौरान उन्होंने अपनी आगामी पर्यावरण आधारित फिल्म The Last Breath का प्रचार किया. सोनिया ने प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक सौंदर्य को काफी खूबसूरती से पेश किया. उनका यह लुक सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं बल्कि भारतीय परंपरा और भावनाओं का प्रतीक तरह देखा जा रहा है.
डेब्यू लुक को लेकर अभिनेत्री ने मशूहर डिजाइनर डॉली जे की ओर से तैयार किया गया खास आउटफिट पहना हुआ था. पेस्टल पिंक रंगर के इस लहंगे-साड़ी फ्यूजन आउटफिट पर सफेद फूलों की बारीक कढ़ाई और गोल्ड डिटेलिंग को दिखाया गया है. सिर पर खास खूबसूरती तरह से ओढ़ा गया शीयर दुपट्टा उनके पूरे लुक को खास बनाता है.
मोरपंख भारतीय पौराणिकता दर्शाता है
सोनिया के लुक को एमरल्ड और अनकट डायमंड ज्वेलरी, पारंपरिक चूड़ियों और हाथों पर लगाए गए हल्के आलता ने खास बनाया है. सॉफ्ट डेवी मेकअप, डिफाइंड आईज और छोटी बिंदी ने खूबसूरती में चार चांद लगाए. वहीं उनके बालों में लगाया मोरपंख भारतीय पौराणिकता दर्शाता है.
अपने कान्स डेब्यू को लेकर सोनिया बंसल ने कहा, “पहली बार कान्स के रेड कार्पेट पर चलना उनके लिए किसी सपने की तरह है. वे चाहती थी कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारतीय संस्कृति से जुड़ी रहें. कुछ ऐसा पेश किया जाए जो काफी समय तक याद रखा जाए.”
फिल्म The Last Breath में सोनिया बंसल ने अभिनय के साथ फिल्म के क्रिएटिव पहलुओं पर भी काम किया है. यह फिल्म वनों की कटाई जैसे गंभीर पर्यावरणीय मामलों को सामने लाती है. फिल्म में उनके साथ अभिनेता शिव ठाकरे भी दिखे हैं.
MP News: गंगा दशहरा से जल गंगा संवर्धन तक, जल संरक्षण को जन आंदोलन बना रही सरकार
गंगा दशहरा के अवसर पर जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की जल योजनाओं और मध्यप्रदेश के जल गंगा संवर्धन अभियान पर जोर दिया गया। जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर भविष्य के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य हो रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews





















