ITR Filing 2026: हेल्थ इंश्योरेंस पर कैसे मिलेगी 1 लाख रुपये तक की टैक्स छूट? नियम के साथ जानिए पूरा प्रोसेस
ITR Filing 2026: क्या आप हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भरते हैं? तो ITR दाखिल करते समय धारा 80D के तहत टैक्स बचाने का मौका मिल सकता है। जानिए किन लोगों को छूट मिलती है, कितनी मिलती है और दावा करने के लिए किन नियमों का पालन करना जरूरी है।
Bihar News: नीट परीक्षार्थियों के लिए राहत भरी खबर, सम्राट सरकार ने किया मुफ्त बस सेवा का ऐलान
Bihar News: बिहार सरकार ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में बैठने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए एक बेहद राहत भरा फैसला लिया है. राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए बिहार की सरकारी बसों में आना जाना पूरी तरह से मुफ्त रहेगा.
एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी
सीएम ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करके इस बात की जानकारी दी है. सरकार के इस फैसले से उन छात्रों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी जिन्हें अपने घरों से दूर दूसरे शहरों में बने परीक्षा केंद्रों तक जाना पड़ता है. अक्सर परीक्षा के दिनों में यातायात के साधनों की भारी कमी हो जाती है और निजी वाहन चालक मनमाना किराया वसूलते हैं. ऐसे में सरकार की यह मुफ्त बस सेवा गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के बच्चों के लिए एक बड़ा सहारा बनेगी.
दूर-दराज के छात्रों की परेशानी होगी दूर
इस महत्वपूर्ण फैसले का सबसे बड़ा उद्देश्य ग्रामीण और दूर दराज के इलाकों से आने वाले परीक्षार्थियों को समय पर और बिना किसी आर्थिक मानसिक तनाव के परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा के दौरान छात्रों और उनके माता पिता को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
परिवहन विभाग को भी जारी किए निर्देश
यातायात की समस्या के कारण कई बार छात्र समय पर केंद्र नहीं पहुंच पाते हैं जिससे उनकी सालों की मेहनत बेकार चली जाती है. इस योजना के लागू होने से हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा पहुंचेगा. अब छात्र अपने एडमिट कार्ड को दिखाकर राज्य परिवहन की बसों में बिना टिकट लिए यात्रा कर सकेंगे. सरकार ने परिवहन विभाग को भी इस संबंध में जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि परीक्षा के दिन बसों की संख्या बढ़ाई जा सके और किसी भी रूट पर छात्रों को भीड़ का सामना न करना पड़े.
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर विशेष इंतजाम
भीषण गर्मी के इस मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केवल मुफ्त बस सेवा ही नहीं बल्कि छात्रों के खाने पीने के लिए भी विशेष निर्देश दिए हैं. उन्होंने राज्य के सभी जिला प्रशासनों को मुस्तैद रहने को कहा है. इसके साथ ही उन्होंने बिहार के सभी प्रमुख मठ मंदिरों और सामाजिक संस्थाओं से भी इस नेक काम में सहयोग करने की भावुक अपील की है.
ठंडे पेयजल, सत्तू जैसी व्यवस्थाएं की जाए
मुख्यमंत्री का कहना है कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मुख्य चौराहों पर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए ठंडे पेयजल और सत्तू जैसी पारंपरिक चीजों की व्यवस्था की जाए. सत्तू गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडक देता है और भूख भी मिटाता है. सरकार चाहती है कि परीक्षा के तनाव के बीच किसी भी बच्चे या उसके माता पिता को धूप और गर्मी के कारण परेशान न होना पड़े. इसके लिए हर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
मुख्यमंत्री ने छात्रों को दी शुभकामनाएं
इस बड़े एलान के साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परीक्षा की तैयारी में जुटे सभी छात्र छात्राओं को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भी दी हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बिहार के युवाओं के भविष्य को संवारने और उन्हें हर संभव बेहतर सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है. मुख्यमंत्री ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे बिना किसी चिंता के पूरे मन से अपनी परीक्षा दें, उनकी सुरक्षा और सुविधा की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है.
हर तरफ हो रही सराहना
सरकार के इस संवेनदशील कदम की चारों तरफ खूब सराहना हो रही है. सोशल मीडिया पर भी लोग इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं. खासकर छात्र और उनके अभिभावक इस बात से बेहद खुश हैं कि सरकार ने उनकी जमीनी दिक्कतों को समझा और समय रहते एक बेहतरीन व्यवस्था सुनिश्चित की है. इस कदम से परीक्षा के दिन राज्य की सड़कों पर अव्यवस्था की स्थिति भी नहीं बनेगी.
यह भी पढ़ें: Bihar News: दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए होगा स्पेशल लो-फ्लोर बसों का संचालन, कई सुविधाओं से होंगी लैस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation






















