Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का 'परफेक्ट यॉर्कर', बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मुकाबलों के बीच अर्जुन तेंदुलकर ने आखिरकार अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच लिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए अर्जुन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का यादगार डेब्यू किया।

मौजूद जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को इस मुकाबले में पहली बार मौका मिला था। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 36 रन देकर एक विकेट हासिल किया और टीम के सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए।

गौरतलब है कि अर्जुन ने अपना पहला आईपीएल विकेट पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के रूप में लिया। उन्होंने शानदार यॉर्कर गेंद पर प्रभसिमरन को बोल्ड किया, जिसे मैच के अहम पलों में से एक माना जा रहा हैं।

हालांकि प्रभसिमरन सिंह ने इससे पहले 69 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। बताया जा रहा है कि अर्जुन की गेंद पर कप्तान ऋषभ पंत ने शुरुआती समय में एक आसान कैच छोड़ दिया था, जिसका फायदा प्रभसिमरन को मिला।

इसके बावजूद अर्जुन तेंदुलकर ने अपना आत्मविश्वास नहीं खोया और लगातार अनुशासित गेंदबाजी करते रहे। उन्होंने पावरप्ले खत्म होने के तुरंत बाद गेंदबाजी शुरू की और अपनी तेज बाउंसर तथा सटीक लाइन लेंथ से बल्लेबाजों को परेशान किया।

मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा सचिन तेंदुलकर के भावुक संदेश की रही। बता दें कि सचिन आमतौर पर अर्जुन के क्रिकेट करियर को लेकर सार्वजनिक रूप से ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं देते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने सामाजिक माध्यम पर बेटे के लिए खास संदेश साझा किया।

सचिन तेंदुलकर ने लिखा कि अर्जुन ने पूरे सत्र में धैर्य बनाए रखा, अपनी क्षमता पर भरोसा रखा और मौके का इंतजार करते हुए लगातार मेहनत की हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट केवल कौशल ही नहीं बल्कि धैर्य की भी परीक्षा लेता है और अर्जुन ने दोनों चीजों को शानदार तरीके से संभाला।

सचिन ने अपने संदेश में अर्जुन को जमीन से जुड़े रहने और खेल के प्रति अपना प्यार बनाए रखने की सलाह भी दी हैं। उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और प्रशंसकों ने पिता-पुत्र के इस भावुक पल की जमकर सराहना की है।

हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स यह मुकाबला जीत नहीं सकी, लेकिन टीम के लिए अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन सबसे सकारात्मक पहलुओं में से एक माना जा रहा हैं। क्रिकेट जानकारो का मानना है कि अगर अर्जुन को लगातार मौके मिलते हैं तो वह आने वाले समय में अपनी गेंदबाजी से और बेहतर प्रदर्शन कर सकते है।

Continue reading on the app

रोहित IPL में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट:वानखेड़े पर इस सीजन 10वीं बार 200+ स्कोर बना, 20 हजार बच्चे मैच देखने पहुंचे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 70वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रन से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में रोहित शर्मा शून्य पर आउट हुए। वे IPL में सबसे ज्यादा बार शून्य आउट होनेवाले खिलाड़ियों में ग्लेन मैक्सवेल के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। वानखेड़े स्टेडियम दूसरा ऐसा मैदान बना है, जहां IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रन का टीम टोटल बना है। मैच में मुंबई को सपोर्ट करने के लिए 20 हजार बच्चे मैदान पर पहुंचे थे। सूर्या ने उनके लिए कागज का प्लेन बनाकर उड़ाया। मुंबई-राजस्थान मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स 1. रोहित IPL में 19वीं बार शून्य पर आउट हुए रोहित राजस्थान के खिलाफ 4 गेंद में बिना खाता खोले आउट हुए। इसी के साथ वे IPL में संयुक्त रुप से सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने बार ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी की। दोनों 19 बार शून्य पर आउट हुए हैं। इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक और सुनील नरेन 18 बार के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 2. एक IPL सीजन में किसी मैदान पर दूसरा सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बना वानखेड़े स्टेडियम पर रविवार को राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 205 रन बनाए। इस मैदान पर इस सीजन यह दसवां 200+ स्कोर है। यह एक सीजन में एक मैदान पर दूसरा सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर का स्कोर है। इससे पहले 2025 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 11 बार यह कारनामा हुआ था। 3. रिकेल्टन ने इस सीजन 38 छक्के लगाए रायन रिकेल्टन ने राजस्थान के खिलाफ 12 रन की पारी में एक सिक्स लगाया। इसके साथ ही वह एक IPL सीजन में मुंबई के लिए संयुक्त रुप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस सीजन 38 सिक्स लगाए। सूर्या ने 2025 में मुंबई के लिए 38 छक्के लगाए थे। 4. बिना फिफ्टी पांचवा सबसे बड़ा टोटल बना राजस्थान ने वानखेड़े स्टेडियम में 8 विकेट खोकर 205 रन बनाए। इस पारी में टीम का कोई भी बल्लेबाज फिफ्टी नहीं लगा सका। यह बिना किसी 50+ स्कोर के IPL का पांचवा सबसे बड़ा टोटल है। इस लिस्ट में मुंबई पहले नंबर पर है, जिन्होंने 2024 में दिल्ली के खिलाफ 5 विकेट खोर 234 रन बनाए थे। यहां से टॉप-10 मोमेंट्स… 1. सूर्या ने पेपर का प्लेन बनाकर उड़ाया वानखेड़े स्टेडियम में रिलायंस की मुहिम के तहत काफी बच्चे मैच देखने पहुंचे थे। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ग्राउंड पर कागज से प्लेन बनाकर उड़ाते दिखाई दिए। 2. सूर्यवंशी सीजन में दूसरी बार बिना बाउंड्री लगाए आउट पहली पारी के पांचवे ओवर में वैभव सूर्यवंशी बिना बाउंड्री लगाए सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए। दीपक चाहर की पहली गेंद पर सूर्यवंशी डीप प्वाइंट पर नमन धीर को कैच दे बैठे। यह सीजन में दूसरी बार है, जब सूर्यवंशी बिना बाउंड्री लगाए आउट हुए। वे इससे पहले 21 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहली गेंद पर ही शून्य पर आउट हुए थे। उस मैच में राजस्थान को हार मिली थी। 3. तिलक ने बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा पावरप्ले की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा ने बाउंड्री लाइन पर जबरदस्त कैच पकड़ा। अल्लाह गजनफर ने फ्लाइटेड गेंद डाली, जिसपर रियान पराग ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से बड़ा शॉट खेला। बाउंड्री पर खड़े तिलक ने छलांग लगाई और गेंद को लपका, हालांकि बैलैंस जाता देख उन्होंने गेंद को हवा में उछाल दिया। इसके बाद बाउंड्री लाइन के थोड़ा अंदर आकर कैच पूरा किया। 4. शनाका ने 100 मीटर का सिक्स लगाया पारी के आठवें ओवर में शनाका ने लंबा छक्का लगाया। गजनफर ने आठवें ओवर की चौथी गेंद मिडिल स्टंप पर फ्लाइटेड गेंद डाली, जिसे शनाका ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से 100 मीटर का सिक्स जड़ दिया। 5. शनाका, जुरेल के एक एंड पर पहुंचे, रनआउट हुए पहली पारी के 11वें ओवर में शनाका और जुरेल के बीच अजीब स्थिति बनी। कोर्बिन बॉश के ओवर की तीसरी गेंद पर जुरेल ने पॉइंट के पीछे खेलकर रन के लिए कॉल किया। नॉन-स्ट्राइकर शनाका तेजी से दौड़े, लेकिन थोड़ी ही देर बाद जुरेल वापस अपनी क्रीज में पहुंच गए। शनाका जुरेल के एंड तक गए थे, फिर उन्हें वापस लौटना पड़ा। इस दौरान शार्दुल ठाकुर के थ्रो पर बॉश ने गिल्लियां बिखेर दी। दोनों बल्लेबाजों के बीच गलतफहमी से शनाका रनआउट हो गए। 6. जडेजा कैच आउट हुए, गेंद नो बॉल थी राजस्थान की पारी के आखिर ओवर में रवींद्र जडेजा और शार्दुल के बीच खूब टांग खिंचाई हुई। दरअसल ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा कवर पर कैच आउट हो गए थे। पवेलियन लौट रहे जडेजा को शार्दुल ने चिढ़ाया, लेकिन फिर साइरन बजा और नो-बॉल हो गई। इसके बाद जडेजा उसी अंदाज में शार्दूल के पीछे गए। ओवर की अगली दो गेंद पर जडेजा ने चौका जड़ा और फिर शार्दूल को परेशान किया। 7. रोहित बिना रन बनाए आउट हुए रोहित शर्मा राजस्थान के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके। रनचेज के पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने उन्हें पवेलियन भेजा। ओवर की चौथी गेंद आर्चर ने आउट स्विंग डाली और रोहित गेंद को गलत लाइन में खेल गए। बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट के पीछे गई, जहां विकेटकीपर जुरेल ने दाईं ओर डाइव लगाकर कैच लपका। रोहित की पारी 4 गेंद तक ही चली। 8. बल्ले से लगकर गेंद सूर्या के हेलमेट पर लगी मुंबई की पारी के छठवें ओवर में सूर्या के हेलमेट पर गेंद लगी। गेंदबाज बृजेश शर्मा ने ओवर की चौथी गेंद फुल-टॉस फेंकी। सूर्या पैडल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे उनके हेलमेट की ग्रिल पर जा लगी। बॉल लगने के बाद सूर्या पिच पर ही गिर गए। राजस्थान के खिलाड़ी हाल जानने के लिए उनके पास इकट्ठा हो गए। मैदान पर फिजियो आए, उन्होंने कंकशन जांच पूरी की और फिर खेल शुरु हुआ। 9. सूर्या का कैच बृजेश ने छोड़ा मुंबई की पारी के आठवें ओवर में 27 रन बनाकर खेल रहे सूर्या का कैच छूट गया। गेंदबाज यश राज पुंजा ने ओवर की चौथी गेंद फुल लेंथ डाली। सूर्या ने शॉट खेला, लेकिन गेंद सही से बैट पर नहीं लगी। मिड-विकेट पर खड़े बृजेश ने जंप लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ से छिटक गई। 10. हार्दिक का शून्य पर कैच छूटा, अगली दो गेंद पर सिक्स जड़ा यश पुंजा का 12वां ओवर काफी रोमांचक रहा। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर विल जैक्स को कैच आउट कराया। इसकी अगली गेंद पर उन्होंने हार्दिक को भी फंसा लिया था। कवर्स के ऊपर रियान पराग ने छलांग लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उनके हाथ से लगने के बाद गेंद जमीन पर गिर गई। इसके बाद की हार्दिक ने अगली दो गेंद पर लगातार सिक्स लगाए। -------------------------------------------- मैच की पूरी खबर भी पढ़ें… राजस्थान IPL के प्लेऑफ में पहुंची:सीजन की टॉप-4 टीमें तय; मुंबई 30 रन से हारी, आर्चर ने 3 विकेट लिए IPL में रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन ही बना सकी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

रणजी ट्रॉफी विजेता क्रिकेटर ने 39 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, दिल का दौरा पड़ने से निधन

SL Akshay Dies: कर्नाटक के 39 वर्षीय पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का रविवार को मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. 2014-15 की रणजी विजेता टीम के सदस्य रहे अक्षय ने कर्नाटक के लिए कई मैच खेले थे. संन्यास के बाद वह राज्य की अंडर-19 टीम के समर्पित कोच के रूप में जुड़े हुए थे. Sun, 24 May 2026 22:09:40 +0530

  Videos
See all

Twisha Sharma Case Updates: ट्विशा शर्मा के मौत का कौन है जिम्मेदार? | Bhopal Police | Aaj Tak LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T16:40:34+00:00

Bengal Government का एक फैसला 8 राज्यों के लिए बना 'गुड न्यूज'? | Anjana Om Kashyap | Chicken’s Neck #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T16:36:31+00:00

Top Headlines Of The Day: Marco Rubio Interview | | US-Iran Talks | Donald Trump | PM Modi | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T16:40:03+00:00

Kangana Ranaut: बांद्रा में स्पॉट हुईं कंगना रनौत #bollywood #mumbai #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T16:32:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers