Responsive Scrollable Menu

पहलगाम- आतंकियों तक चीन के रास्ते पहुंचा गो-प्रो कैमरा:अमेरिका में बना था, इससे हमले की रिकॉर्डिंग; NIA चार्जशीट में खुलासा

कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में नया खुलासा हुआ है। चार्जशीट के मुताबिक आतंकियों ने जिस गो-प्रो कैमरे का इस्तेमाल किया था। वह अमेरिका में बना था और चीन के रास्ते आतंकियों तक पहुंचा था। हमले की जांच कर रही NIA ने 15 दिसंबर 2025 को चार्जशीट दाखिल की थी। इसकी डिटेल्स अब सामने आई हैं। NIA का मानना ​​है कि इस गो-प्रो कैमरा के जरिए आतंकियों के मददगारों का नेटवर्क पता चल सकेगा। यह हाई-टेक कैमरा पिछले जुलाई में हमले के बाद दाचीगाम के जंगलों में हुई एक मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों से बरामद किया गया था। जांच एजेंसी के मुताबिक आतंकी संगठन हमलों को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरे और एक्शन डिवाइस का इस्तेमाल तेजी से कर रहे हैं। बाद में उस फुटेज को प्रोपेगैंडा और डर फैलाने के लिए करते हैं। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम से 6km दूर बैसरन घाटी में आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट्स की मौत हुई थी। 16 लोग घायल हुए थे। लोगों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया गया था। NIA ने अमेरिकी कंपनी गो-प्रो से पूछा, जवाब दिया- ये चीन भेजा था इस डिवाइस का पता लगाने के लिए, NIA ने अमेरिका स्थित निर्माता कंपनी GoPro Inc. से संपर्क किया। अपने जवाब में, कंपनी ने पुष्टि की कि वह खास कैमरा यूनिट चीन में एक कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूटर को भेजी गई थी। एनआईए इस बारे में जांच कर रह है कि यह डिवाइस चीनी डिस्ट्रीब्यूटर से आतंकियों के हाथों में कैसे पहुंची। जांच अधिकारियों को शक है कि ये खरीददारी खुफिया चैनल के माध्यम से की गई। जिसमें बिचौलिए या सरकार से जुड़े लोगों शामिल हो सकते हैं। NIA चार्जशीट में और क्या-क्या खुलासा… पहलगाम हमले के 3 गुनहगार ढेर हो चुके NIA के मुताबिक पहलगाम आतंकी हमले में शामिल पाक आतंकी फैसल जट्‌ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ जिब्रान भाई और हमजा अफगानी को सुरक्षा बलों ने 28 जुलाई, 2025 को ढेर कर दिया था। भारत के टॉप वांटेड में शामिल आतंकी लंगड़ा पर 10 लाख का इनाम है। इन्हीं के पास से गो-प्रो कैमरा मिला था। पहलगाम हमले का बदला भारत का ऑपरेशन सिंदूर भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए 6-7 मई की रात 1:05 बजे पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक की। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। भारत ने 24 मिसाइलें दागीं थीं। इसमें 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। हमले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद चीफ मौलाना मसूद अजहर की फैमिली के 10 सदस्य और 4 सहयोगी मारे गए थे। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 13 मिनट, 26 कत्ल; वीडियो में देखिए आतंकी कहां से आए, कहां गए कश्मीर की हरी-भरी बायसरन घाटी, उसकी खूबसूरती को निहारते टूरिस्ट, गोलियां, चीखें, बचने-बचाने की कोशिशें और 26 कत्ल, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम अटैक की कहानी बस इतनी ही है, लेकिन असर इतना बड़ा कि भारत-पाकिस्तान जंग के मुहाने पर खड़े हो गए। पहलगाम में तीन आतंकी आए और हमेशा का दर्द देकर चले गए। पढ़िए पूरी खबर…

Continue reading on the app

IPL 2026 Playoff Schedule: मिल गई प्लेऑफ की चारों टीमें, कब, कहां और किन टीमों में होगी भिड़ंत, नोट कर लें डेट

IPL 2026 Playoff Schedule: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है. इस सीजन में टॉप-4 के लिए चली कांटे की टक्कर के बाद आखिरकार खिताबी जंग के लिए चार महारथी मिल गए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) ने प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है. अंकतालिका में जहां विराट कोहली की RCB टॉप पर रही, वहीं रियान पराग की राजस्थान रॉयल्स ने चौथे स्थान के रूप में आखिरी पायदान हासिल किया. अब इन चारों टीमों के बीच 26 मई से खिताबी मुकाबला जीतने की अंतिम लड़ाई शुरू होगी. आइए जानते हैं कौन सी टीम किस पायदान पर रही और कब, कहां इनके बीच महामुकाबले खेले जाएंगे.

Continue reading on the app

  Sports

रणजी ट्रॉफी विजेता क्रिकेटर ने 39 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, दिल का दौरा पड़ने से निधन

SL Akshay Dies: कर्नाटक के 39 वर्षीय पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का रविवार को मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. 2014-15 की रणजी विजेता टीम के सदस्य रहे अक्षय ने कर्नाटक के लिए कई मैच खेले थे. संन्यास के बाद वह राज्य की अंडर-19 टीम के समर्पित कोच के रूप में जुड़े हुए थे. Sun, 24 May 2026 22:09:40 +0530

  Videos
See all

क्रेन बुलाकर बचाई गई घोड़े की जान #meerut #horse #manhole #viralvideo #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T17:15:09+00:00

Viral Video: पहाड़ों में खाई में गिरी तेज रफ्तार कार #viralvideo #shorts #viral #shortsvideo #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T17:15:05+00:00

Top Headlines Of The Day: Marco Rubio Interview | | US-Iran Talks | US-India Deals | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T17:15:07+00:00

Kangana Ranaut: बांद्रा में दिखीं बॉलीवुड क्वीन कंगना #bollywood #shorts #entertainment #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T17:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers