जिंदगी से ही तोड़ लिया रिश्ता…मायके से नहीं आ रही थी पत्नी, युवक ने कर लिया सुसाइड
'गर्मी काफी ज्यादा थी...', हारने के बाद बहानेबाजी करने लगे हार्दिक पांड्या, दिया अटपटा सा बयान
Hardik Pandya Statement: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस का सफर प्लेऑफ स्टेज पर ही खत्म हो गया है. हार्दिक पांड्या एंड कंपनी ने अपना आखिरी लीग मैच वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के साथ खेला. इस मैच में मुंबई इंडियंस को 206 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन पूरी टीम मिलकर 175 के स्कोर तक ही पहुंच सकी और घरेलू दर्शकों के सामने 30 रन से मैच हार गई. मुंबई के लिए IPL 2026 का सीजन बेहद निराशाजनक रहा है. पहले ही टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी थी और फिर आखिरी लीग मैच में घरेलू दर्शकों के सामने खेले गए मैच में भी हार का सामना करना पड़ा. तो आइए जानते हैं कि आरआर के हाथों मिली करारी हार के बाद कैप्टन हार्दिक पांड्या ने क्या-क्या कहा...
"मुझे लगता है कि हमने गेंद से 10-15 रन ज्यादा दे दिए. गर्मी भी काफी थी, गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. लक्ष्य हासिल किया जा सकता था, हमने पावरप्ले में बहुत सारे विकेट गंवा दिए और उसके बाद मैच पिछड़ गया. जब मैं बल्लेबाजी करने आया तो लगा कि पिच अच्छी चल रही है. दोनों पारियों में पिच एक जैसी थी. गेंद बल्ले पर आ रही थी. बस अपनी लय बनाए रखनी थी और अच्छे क्रिकेटिंग शॉट्स खेलने थे. डेथ ओवर हमेशा मुश्किल होते हैं और मेरा मानना है कि अगर आप उन 5 ओवरों में 1-2 चौके रोक लें, तो आप हमेशा 12-15 रन से पीछे रह जाएंगे. बदकिस्मती से हम ऐसा नहीं कर पाए. आखिरी 5 ओवरों में 73 रन ने भी हमें मैच हरा दिया."
हार्दिक से जब उनसे उनकी स्ट्रेचिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "सब ठीक है. मैं बल्लेबाजी करता हूं, गेंदबाजी करता हूं, फील्डिंग करता हूं, स्किपिंग करता हूं."
ये भी पढ़ें: IPL 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, वानखेड़े स्टेडियम में जोफ्रा आर्चर ने दिखाया कमाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















