Amit Shah: 150वीं बिरसा जयंती पर दिल्ली में जनजातीय सांस्कृतिक महासंगम, गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार 24 मई को दिल्ली के लाल किले के मैदान में जनजातीय सुरक्षा मंच (JSM) द्वारा आयोजित "जनजातीय सांस्कृतिक समागम" में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम आरएसएस से जुड़े संगठन द्वारा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। JSM पिछले कई वर्षों से धर्मांतरित आदिवासियों को अनुसूचित जनजाति (ST) की सूची से हटाने का अभियान चला रहा है।
आयोजकों के अनुसार, देश के 500 से ज्यादा जनजातीय समुदायों के डेढ़ लाख से अधिक लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इनमें 75 हजार लोग ट्रेन से दिल्ली आ रहे हैं, जबकि आसपास के राज्यों से 200 बसों से लोग पहुंचेंगे। कार्यक्रम का मुख्य नारा है - "तू मैं एक रक्त, वनवासी-ग्रामवासी-नगरवासी, हम सब भारतवासी
आयोजकों ने इसे आदिवासी पहचान और राष्ट्रीय एकता का सांस्कृतिक समागम बताया है। प्रतिभागी पारंपरिक परिधान में आएंगे। दिल्ली में स्वयंसेवकों ने 20 समितियों के जरिए आवास, भोजन, परिवहन और चिकित्सा व्यवस्था की है। पांच अलग-अलग जगहों पर ठहरे लोग पारंपरिक वेशभूषा और लोक संस्कृति के साथ भव्य शोभा यात्रा निकालकर लाल किले पहुंचेंगे।
कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए जाएंगे। सबसे बड़ा मुद्दा धर्मांतरण के बाद भी ST आरक्षण का लाभ लेना है, जिससे मूल आदिवासी खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं। इसके अलावा फर्जी ST प्रमाण पत्र, आदिवासी जमीनों पर कब्जा, लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे विषय भी चर्चा में रहेंगे।
आयोजकों का कहना है कि कुछ विदेशी ताकतें और मिशनरी संगठन आदिवासियों को उनकी सांस्कृतिक जड़ों से अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। नक्सल प्रभाव कम होने और अमित शाह के बस्तर दौरे के बाद सरकार इस कार्यक्रम के जरिए आदिवासी समाज में विश्वास और आत्मगौरव का संदेश देना चाहती है।
At least 82 killed in Chinese coal mine explosion. #China #BBCNews
Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
BBC News













.jpg)








