Responsive Scrollable Menu

S. Jaishankar से वार्ता के बाद बोले Marco Rubio- भारत संग ऐतिहासिक Trade Deal जल्द होगी

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने रविवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौता जल्द अंतिम रूप ले सकता है। रूबियो ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के लिए लाभकारी और टिकाऊ होगा तथा दोनों के पारस्परिक हितों को आगे बढ़ाएगा। रूबियो ने यह टिप्पणी विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ व्यापक वार्ता के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, दुर्लभ खनिज, ऊर्जा और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

अमेरिकी विदेश मंत्री की यह पहली भारत यात्रा ऐसे समय हो रही है जब पिछले एक वर्ष में व्यापार और शुल्क नीतियों को लेकर दोनों देशों के संबंधों में तनाव देखा गया था। रूबियो ने कहा, ‘‘हमने काफी प्रगति की है और मुझे लगता है कि अमेरिका और भारत के बीच ऐसा व्यापार समझौता होगा जो लंबे समय तक कायम रहेगा, यह दोनों पक्षों के लिए लाभकारी होगा और राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखेगा।’’ उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की व्यापार नीति किसी विशेष देश को निशाना बनाने के लिए नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य वैश्विक व्यापार व्यवस्था के प्रति अमेरिका के दृष्टिकोण को संतुलित करना है। रूबियो ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने यह नहीं कहा कि भारत के साथ व्यापार को लेकर तनाव पैदा किया जाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका की व्यापार व्यवस्था में असंतुलन है और इसे ठीक करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल भारत तक सीमित नहीं है और दुनिया के लगभग हर देश के साथ बातचीत में व्यापार असंतुलन का विषय सामने आया है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल बहुत जल्द भारत आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के व्यापार संबंधी मुद्दे यूरोपीय संघ जैसे सहयोगी देशों के साथ भी रहे हैं।

रूबियो ने कहा, ‘‘भारत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और अमेरिका का प्रमुख व्यापारिक साझेदार भी है। ऐसे बड़े और व्यापक व्यापारिक संबंध वाले देश के साथ व्यापार असंतुलन को दूर करने की प्रक्रिया अधिक जटिल और व्यापक है।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका का उद्देश्य ऐसे व्यापारिक समझौते करना है जो अमेरिका के साथ-साथ उसके व्यापारिक साझेदारों के लिए भी लाभकारी हों।

Continue reading on the app

KKR vs DC IPL 2026 Match Live Score: आखिरी लीग मैच में दिल्ली का कोलकाता से मुकाबला, केकेआर की जीत पर नजर

KKR vs DC IPL 2026 Match Live Score: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच में कोलकाता के पास प्लेऑफ में पहुंचने का आखिरी मौका है। कोलकाता 13 मैचों में 13 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है। दूसरी ओर दिल्ली शनिवार को पंजाब की जीत के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। दिल्ली 13 मैचों में 12 पॉइंट्स के साथ 8वें स्थान पर है

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के वो 5 क्रिकेटर्स... जिन्हें देखकर भारतीय फैंस का खौल उठता है खून, किसी ने गला काटने की दी धमकी तो कोई मेढ़क की तरह उछला

5 overseas cricketers villain for team india fans: भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक जज्बा है जहां खिलाड़ियों को भगवान माना जाता है. लेकिन जहां इस खेल में बेपनाह मोहब्बत मिलती है, वहीं कुछ ऐसे पल भी रहे हैं जिन्होंने भारतीय प्रशंसकों के दिलों को गहरी ठेस पहुंचाई. मैदान पर की गई बदतमीजी, अहंकार और खेल भावना के विपरीत बर्ताव के कारण दुनिया के कुछ महान खिलाड़ी भारतीय फैंस की नजरों में विलेन बन गए. आइए जानते हैं इतिहास के उन 5 दिग्गज क्रिकेटर्स के बारे में, जिन्हें भारतीय फैंस आज तक माफ नहीं कर पाए हैं. Sun, 24 May 2026 18:33:21 +0530

  Videos
See all

Twisha Sharma Last Rites: पंचतत्व में विलीन होती ट्विशा को देखता रहा भाई | Viral | Bhopal #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T14:13:11+00:00

White House Firing News: American President Donald Trump की जान के पीछे कौन पड़ा? | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T14:08:48+00:00

Twisha Sharma Last Rites: ट्विशा के भाई ने किया अंतिम संस्कार | Viral Video | N18S | Bhopal #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T14:11:18+00:00

Gurugram Census Ground Report: तपती धूप में सेंसस करने वाले टीचर्स की कहानी | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T14:05:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers