मोदी ने केंद्रीय मंत्री के बेटे को गोद में उठाया:टेबल पर खड़ा करके दुलारा, बेटी को कॉपी दी; राम मोहन नायडू फैमिली संग पहुंचे थे
केंद्रीय सिविल एविशन मंत्री राम मोहन नायडू ने शनिवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। नायडू परिवार संग दिल्ली में सेवा तीर्थ भवन पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान पीएम ने नायडू के दोनों बच्चों को दुलार किया। पीएम ने बेटे को गोद में उठाया फिर टेबल पर खड़ा कर दिया। इसके बाद नायडू की बेटी मोदी के पास पहुंची तो पीएम ने उससे एक कॉपी ली और उसमें कुछ लिखकर हाथ में थमा दी। इसके अलावा 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत नायडू की मां ने मोदी को पौधा भी गिफ्ट किया।
छात्र ने टीचर को मारा जोरदार मुक्का, पेट पकड़कर कराहने लगे गुरुजी
छात्र ने टीचर को मारा जोरदार मुक्का, पेट पकड़कर कराहने लगे गुरुजी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






