कंफर्म! Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 4 जून को होगा लॉन्च, मिलेगी OLED डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी
Motorola पिछले कुछ समय से भारतीय बाजार के लिए अपने नए Edge सीरीज स्मार्टफोन को टीज कर रही थी। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 4 जून को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन से जुड़े कई संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं।
इसके मुताबिक, हैंडसेट में क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले, 6500mAh की बड़ी बैटरी और ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जानिए आने वाले डिवाइस के संभावित फीचर्स और अन्य सभी डिटेल्स।
Motorola Edge 70 Pro+ के फीचर्स (संभावित)
लीक्स के मुताबिक Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8-इंच की 1.5K क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकती है। यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी, जिससे स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
इसके अलावा स्क्रीन में 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने की भी उम्मीद है। डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने पहले ही इसके कई रियर पैनल फिनिश टीज़ किए हैं, जिनमें Satin-Luxe, Sculpted Wood और ट्विल-इंस्पायर्ड टेक्सचर शामिल हैं। फोन को ब्राउन, रेड और टील जैसे कई कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP 3.5x पेरिस्कोप कैमर दिए जा सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं सॉफ्टवेयर के तौर पर यह Hello UX आधारित Android 16 पर काम करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस डिवाइस के लिए तीन बड़े Android अपडेट्स भी दे सकती है।
बैटरी और चार्जिंग
Motorola Edge 70 Pro+ में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कंपनी ने वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट की भी पुष्टि की है, जो इसे रेगुलर Edge 70 Pro मॉडल से अलग बनाता है।
संभावित कीमत और उपलब्धता
लॉन्च के बाद Motorola Edge 70 Pro+ को भारत में Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत भारत में 50,000 रुपये से कम हो सकती है।
रूस ने यूक्रेन पर ओरेश्निक मिसाइल से हमला किया:यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम; जेलेंस्की बोले- रूसी पागल हो चुके हैं
रूस ने रविवार को यूक्रेन पर कई मिसाइलों और ड्रोनों से हमला किया जिसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और कई दर्जन लोग घायल हैं। हमलों का निशाना यूक्रेन की राजधानी कीव के आसपास के इलाके थे। रूस ने कहा कि यह हमला यूक्रेनी हमलों के जवाब में किया गया। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक हमलेमें ओरेशनिक हाइपरसोनिक मिसाइल का भी इस्तेमाल हुआ। यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है। यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि रूस ने रातभर में 55 मिसाइलें और सैकड़ों ड्रोन दागे। एयर डिफेंस सिस्टम कुछ मिसाइलों को नहीं रोक पाया। जेलेंस्की ने रूस पर जानबूझकर नागरिक इलाकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने टेलीग्राम पर लिखा कि रूसी हमलों में पानी सप्लाई करने वाली एक फैसिलिटी को नुकसान पहुंचा, एक बाजार जल गया और कई घरों व स्कूलों पर हमला हुआ। जेलेंस्की ने कहा कि रूसी पागल हो चुके हैं। रूस के हमले से जुड़ीं 7 फोटोज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















