Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

बिहार में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा ऐलान, एक्स्ट्रा क्लास के लिए शिक्षकों को मिलेगा नकद इनाम

Bihar News: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और शिक्षकों की समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार ने कमर कस ली है. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के एक विशेष कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों के हित में कई बड़े ऐलान किए हैं. शिक्षा मंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि बिहार सरकार पूरी तरह से शिक्षकों के साथ खड़ी है. उन्होंने घोषणा की कि आगामी एक सप्ताह के भीतर शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों और शिक्षक संघ के नेताओं के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी. इस बैठक में शिक्षकों की हर छोटी बड़ी समस्या पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और उनका तत्काल स्थायी निदान निकाला जाएगा. सरकार का लक्ष्य है कि शिक्षक बिना किसी मानसिक तनाव के बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सकें.

एक्स्ट्रा क्लास लेने वाले शिक्षकों को जल्द मिलेगा वित्तीय इंसेंटिव

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री को शिक्षकों की ओर से अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. इस अभिनंदन समारोह में जब शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को अपनी मांगों का एक लंबा चौड़ा मांग पत्र सौंपा, तो मंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि अगर मुझे मालूम होता कि इतना मोटा मांग पत्र मिलने वाला है तो मैं अपने साथ पूरा मंत्रालय ही उठाकर ले आता. उन्होंने मंच से वादा किया कि सरकार शिक्षकों की हर जायज मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी. इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा नीतिगत फैसला साझा करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में अब एक्स्ट्रा क्लास लेने वाले शिक्षकों को सरकार विशेष इंसेंटिव यानी प्रोत्साहन राशि देगी, जिसके लिए जल्द ही एक नई नीति लेकर आ रही है. इससे शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और वे बच्चों पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे.

स्कूल के समय में नहीं चलेंगे कोचिंग संस्थान

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कार्यक्रम में मौजूद सभी शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चे किसी भी हाल में पढ़ाई के लिए निजी स्कूलों का रुख न करें, इसका संकल्प हर शिक्षक को लेना होगा. उन्होंने कड़े लहजे में साफ किया कि राज्य में स्कूल की टाइमिंग के दौरान कोई भी प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट नहीं चलाया जा सकेगा. अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बच्चों की कमजोरियों को दूर करने के लिए सरकारी स्कूलों के भीतर ही एक्स्ट्रा क्लासेस की व्यवस्था की जाएगी ताकि गरीब बच्चों को बाहर पैसे न खर्च करने पड़ें. उन्होंने शिक्षकों से निवेदन किया कि वे सिर्फ गुरु न रहें, बल्कि बच्चों के अभिभावक बनकर चौदह करोड़ आबादी वाले बिहार की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरें.

सीएसआर फंड से सुधरेगी स्कूलों की सूरत

बिहार में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को सरकार की पहली प्राथमिकता बताते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने हाल ही में नीति आयोग के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है. इसके अतिरिक्त, वे बहुत जल्द देश के सभी प्रमुख बैंकों के प्रमुखों के साथ भी बैठक करने जा रहे हैं. सरकार की योजना है कि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी यानी सीएसआर फंड के माध्यम से सरकारी स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और बुनियादी स्थिति को पूरी तरह से चमकाया जाए. स्कूलों में आधुनिक लैब, पीने का साफ पानी और बेहतर शौचालय जैसी सुविधाएं दी जाएंगी.

जुलाई में लॉन्च होगा पहला मॉडल स्कूल

शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम में आगे बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी प्रावधानों को बिहार में सख्ती से लागू किया जा रहा है. सरकार हर जिले में बेहतरीन स्कूल तैयार करने पर काम कर रही है. इसी कड़ी में आगामी जुलाई महीने में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राज्य के पहले अत्याधुनिक मॉडल स्कूल को भव्य तरीके से लॉन्च करेंगे. यह मॉडल स्कूल निजी स्कूलों को टक्कर देगा और इसमें बच्चों को हर तरह की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. सरकार की इन कोशिशों से आने वाले दिनों में बिहार के सरकारी स्कूलों की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी.

यह भी पढ़ें: Bihar News: सैटेलाइट टाउन से लेकर पुलिस दीदी तक, 30 दिन में लिए सम्राट चौधरी ने बिहार बदलने वाले ये बड़े फैसले

Continue reading on the app

Cannes Red Carpet पर ग्लैमर नहीं, सनातन की गूंज! Radha Look में Sanya Thakur ने बटोरी सुर्खियां

बिहार की बेटी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा। 27 साल की एक्ट्रेस सान्या ठाकुर ने राधा रानी से प्रेरित लुक में रेड कार्पेट पर एंट्री ली, यह सिर्फ फैशन ही नहीं बल्कि भारत की संस्कृति को विदेशी मंच पर खूबसूरत तरीके से प्रदर्शन किया गया है।  इस समय सोशल मीडिया पर सान्या ठाकुर की काफी चर्चा हो रही है। सान्या की तस्वीरें जब सामने आई तो लोग उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। इस लुक को सान्या ने बखूबी से स्टाइल किया है। सिर से लेकर पैरों तक कृष्णा रंग में रगी हैं।

कान्स में लहंगे में नजर आई सान्या

कान्स में सितारों ने ग्लैमरस लुक से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इस बार कई भारतीय हस्तियां अपने लुक्स में कोई न कोई एलिमेंट देसी टच देकर कान्स में छा गई है। इस बीच, बिहार की एक्ट्रेस सान्या सबसे अलग लुक में पहुंची, जैसे शायद ही किसी ने कभी किया होगा। एक्ट्रेस ने राधा रानी प्रेरित लुक में एंट्री ली है। 

सान्या ने हैवी एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा वियर किया है, जिसमें भारतीय संस्कृति और कृष्ण भक्ति झलक रही है। हर कोई बांसुरी, मोर पंख और चेहरे पर प्यारी-सी मुस्कान सहित पूरे अंदाज को धार्मिक चित्र जैसा खूबसूरत बना दिया है।

जूलरी से निखरी लुक की सुंदरता

एक्ट्रेस ने बारीकी से इस लुक को स्टाइल किया है। इसको खूबसूरत बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। सान्या ने माथा पट्टी, बड़े झुमके और हाथों में रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनी है, जो इस लुक में चार चांद लगा रही हैं। लहंगे के कलरफुल पैटर्न को कॉम्प्लिमेंट कर रही है। वही, गले में डेलिकेट नेकलेस, आलता लगे हाथों में गोल्डन चांद डिटेल वाले हाथ फूल बेहद सुंदर नजर आ रहे हैं। नथ लगाकर उन्होंने फाइनल टच दिया है, जो उनके इस लुक और भी सुंदर बना दिया है।

सबसे अलग अंदाज लगा सान्या

कान्स फिल्म फेस्टिवल में जलवे बिखरने वाली सान्या ने भारतीय संस्कृति को अच्छे से कान्स में पेश किया है। इंटरनेशनल मंच पर उन्होंने मॉर्डन ग्लैमर की जगह एथनिक और आध्यात्मिक थीम को चुना है, जिसने उनके अंदाज को और खास बना दिया है। उन्होंने इस लुक को हर एक डिटेल पर खास ध्यान दिया है। लहंगे का सुंदर कलर, आलता, जूलरी और बांसुरी तक हर एक चीज को अच्छे से स्टाइल किया है। इसलिए उनका यह लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। 

Continue reading on the app

  Sports

ऐसे कौन आउट होता है… बल्लेबाज भागा आगे लेकिन बैट रह गया पीछे, अजीब तरीके से गंवाया विकेट, Video

Ryan Higgins Hit Wicket: टी20 ब्लास्ट 2026 के 14वें मैच में एक अनोखी घटना देखने को मिली. इस मुकाबले में मिडलसेक्स के रायन हिगिंस हिट विकेट आउट हुए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. Sun, 24 May 2026 20:50:11 +0530

  Videos
See all

Twisha Antim Sanskar News: भोपाल में पंचतत्व में विलीन हुईं ट्विशा, हर आंख हुई नम! Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T16:15:16+00:00

Iran America War Update Live: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Netanyahu |Trump |World War |Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T16:12:23+00:00

Twisha Sharma Case Updates: ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, मौत का कौन जिम्मेदार? | Bhopal Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T16:08:46+00:00

Rashtravad: कांग्रेस नेता के बयान पर सवाल, बातों-बातों में फराज किदवई ये क्या बोल गए ? | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T16:15:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers