Responsive Scrollable Menu

Twisha Sharma Case: सवालों के घेरे में मौत, AIIMS की जांच के बाद Bhopal में हुआ अंतिम संस्कार

मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर उनके भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार से पहले, रविवार को ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एम्स अस्पताल के चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने ट्विशा के शव का दूसरा पोस्टमार्टम पूरा किया।

फूट-फूटकर रो पड़े माता-पिता

श्मशान घाट पर अपनी लाडली बेटी के अंतिम संस्कार के दौरान ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा और मां रेखा खुद को संभाल नहीं पाए और फूट-फूटकर रो पड़े। इस दुखद मौके पर परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों ने भी ट्विशा को नम आंखों से अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दी।


इसे भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: 13 दिन बाद आज अंतिम संस्कार, Delhi AIIMS की Postmortem रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज?


क्या है पूरा मामला?

बीती 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में स्थित ससुराल के घर में ट्विशा शर्मा का शव फंदे से लटका हुआ मिला था। इस घटना के बाद ट्विशा के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी तरफ, ट्विशा के ससुराल वालों का दावा है कि उन्हें नशे की लत थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने 22 मई को आदेश जारी किया था, जिसके बाद एम्स दिल्ली के चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम रविवार को दूसरा पोस्टमार्टम करने भोपाल पहुंची थी।

Continue reading on the app

Taiwan Strait में नहीं थम रही चीनी ड्रैगन की दादागिरी, 24 घंटे में दर्जनों Warships-Jets Active

दुनिया की निगाहें इन दिनों जहां अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव पर टिकी हुई हैं, वहीं दूसरी तरफ ताइवान को भी चीन के हमले का डर सता रहा है। ताइवान के आस-पास चीन की सैन्य गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। आए दिन ताइवान के क्षेत्र में चीनी लड़ाकू विमान और युद्धपोत देखे जा रहे हैं, जिससे इलाके में तनाव काफी बढ़ गया है।

क्या है पूरा मामला?

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी कि स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे तक चीन के चार लड़ाकू विमान और छह नौसैनिक जहाज ताइवान के आस-पास सक्रिय पाए गए। मंत्रालय के मुताबिक, इन चार में से तीन चीनी लड़ाकू विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी व दक्षिण-पूर्वी एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन में घुस गए।
 

इसे भी पढ़ें: Iran पर जल्द होगा Big Announcement? अमेरिकी मंत्री Marco Rubio बोले- आखिरी फैसला Donald Trump लेंगे


चीनी गतिविधियों पर ताइवान की पैनी निगाह

चीनी सेना की इस हरकत के बाद ताइवान की सेना भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि देश की सेनाएं पूरे घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रही हैं और स्थिति को देखते हुए उचित जवाबी कार्रवाई की गई है।

शनिवार को भी चीन ने की थी घुसपैठ की कोशिश

आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को भी चीन की तरफ से बड़े स्तर पर सैन्य हलचल देखी गई थी। तब ताइवान के आस-पास चीन के 16 विमानों और 8 नौसैनिक जहाजों का पता चला था। उन 16 विमानों में से 13 ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार कर उकसाने वाली कार्रवाई की थी।
 

इसे भी पढ़ें: भारत-अमेरिका दोनों देशों में मौजूद हैं बेवकूफ लोग, USA में Racism पर बोले Marco Rubio


ताइवान और चीन के बीच विवाद की वजह

दरअसल, ताइवान पर चीन का दावा एक बेहद पुराना और जटिल मुद्दा है। बीजिंग का हमेशा से यह दावा रहा है कि ताइवान चीन का ही एक हिस्सा है और वह इसे अपने में मिलाना चाहता है। दूसरी तरफ, ताइवान खुद को एक पूरी तरह आजाद देश मानता है। ताइवान की अपनी लोकतांत्रिक सरकार, अलग सेना और खुद की मजबूत अर्थव्यवस्था है। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, ताइवान की यह स्थिति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस का एक बड़ा मुद्दा बनी हुई है और इसी वजह से दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Playoff Schedule: मिल गई प्लेऑफ की चारों टीमें, कब, कहां और किन टीमों में होगी भिड़ंत, नोट कर लें डेट

IPL 2026 Playoff Schedule: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है. इस सीजन में टॉप-4 के लिए चली कांटे की टक्कर के बाद आखिरकार खिताबी जंग के लिए चार महारथी मिल गए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) ने प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है. अंकतालिका में जहां विराट कोहली की RCB टॉप पर रही, वहीं रियान पराग की राजस्थान रॉयल्स ने चौथे स्थान के रूप में आखिरी पायदान हासिल किया. अब इन चारों टीमों के बीच 26 मई से खिताबी मुकाबला जीतने की अंतिम लड़ाई शुरू होगी. आइए जानते हैं कौन सी टीम किस पायदान पर रही और कब, कहां इनके बीच महामुकाबले खेले जाएंगे. Sun, 24 May 2026 20:24:29 +0530

  Videos
See all

‘कॉकरोच पार्टी’ पर क्या बोले BJP प्रवक्ता? #congress #rahulgandhi #bjp #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T15:36:16+00:00

‘कबड्डी-कबड्डी’ कहते मैदान में उतरे मांडविया #mansukhmandviya #kabaddi #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T15:36:17+00:00

Bihar News : बीजेपी में शामिल होंगे खेसारी लाल यादव ? #khesarilalyadav #biharnews #biharpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T15:37:12+00:00

Jodhpur Police की सरकारी गाड़ी से शराब ट्रांसपोर्ट, कैमरे के सामने झुकी पुलिसकर्मी की नजरें #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T15:38:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers