“सर्वसमाज का हित केवल बसपा में सुरक्षित..” पार्टी बैठक में बोलीं मायावती, राज्य में पांचवीं बार सरकार बनाने के मिशन का ऐलान किया
बेरोजगारी और आर्थिक दबाव का बोझ झेल रही जनता का जीना मुहाल हो चुका है। रोटी, कपड़ा और मकान के लिए संघर्ष कर रहे आम आदमी को अब भविष्य की चिंता भी खाए जा रही है। ऐसे माहौल में राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज़ हो गई है। इसी बीच, राजधानी लखनऊ में मॉल एवेन्यू स्थित अपने आवास पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय बैठक बुलाई। यह बैठक कोई सामान्य मंथन नहीं था, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों का बड़ा शंखनाद था, जहां संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संदेश दिया गया।
इस अहम बैठक में बसपा के युवा चेहरे आकाश आनंद और आनंद कुमार भी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को विशेष रूप से बुलाया गया था, ताकि संदेश जमीनी स्तर तक पहुंचे और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हो सके। बैठक के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में बहन मायावती ने सीधे शब्दों में कहा कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, जनाधार बढ़ाने और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर गंभीरता से काम किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि जनता विरोधी और छलावे की राजनीति ने लोगों का आत्मसम्मान के साथ जीना दूभर कर दिया है, अब जनता ऐसी राजनीति से त्रस्त है।
यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने के मिशन पर बसपा
बसपा सुप्रीमो ने प्रदेश में पांचवीं बार सरकार बनाने के मिशन का ऐलान किया। उन्होंने दावा किया कि बदलते राजनीतिक हालात और चुनावी चुनौतियों के बावजूद, प्रदेश में बसपा के पक्ष में जनरुझान बढ़ रहा है। उनका लक्ष्य साफ है: प्रदेश में ‘सर्वजन हिताय’ की सरकार फिर से स्थापित करना। मायावती ने बिना किसी का नाम लिए विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनता से बड़े-बड़े वादे तो किए जाते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही सरकारें अपने वादों और घोषणाओं को भूल जाती हैं। ऐसी छलावा और विभाजनकारी राजनीति से जनता का भला कैसे होगा? उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोगों को जागरूक करें, क्योंकि उनका वोट ही उनका सबसे बड़ा अधिकार और हथियार है।
मायावती ने जनता की नब्ज़ पकड़ी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी का दानव, महंगाई की मार, नए-नए नियम-कानूनों का शिकंजा और आर्थिक दबावों ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। उन्होंने सरकारों से सीधे अपील की कि वे रोजगार, रोटी, शांति-सौहार्द और कानून व्यवस्था जैसे बुनियादी मुद्दों पर ध्यान दें। उन्हें याद आया अपना शासनकाल। मायावती ने कहा कि बसपा सरकार के दौरान, कानून व्यवस्था और सर्वजन हिताय की नीति से प्रदेश में एक बेहतर माहौल बना था। जनता को उसी ‘बसपा मॉडल’ पर फिर से भरोसा करने की जरूरत है, जहां हर वर्ग को सम्मान मिला।
ब्राह्मण और कमजोर वर्गों को बसपा शासन में मिला उचित सम्मान: मायावती
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि वर्ष 2007 की तरह, सर्वसमाज को सम्मान और भागीदारी देने का काम बसपा ने किया था। मायावती का दावा था कि ब्राह्मण समाज समेत कमजोर तबकों को बसपा शासन में उचित सम्मान मिला और आज भी सर्वसमाज का हित केवल बसपा में ही सुरक्षित है। बैठक में पार्टी संगठन की प्रगति रिपोर्ट पर भी गहन चर्चा हुई। बूथ स्तर तक नेटवर्क मजबूत करने की रणनीति पर काम करने का निर्देश दिया गया, ताकि कोई भी कोना अछूता न रहे और बसपा का संदेश हर घर तक पहुंच सके।
IAS Transfer: एक साथ 30 से अधिक आईएएस अफसर इधर से उधर, मिली नई जिम्मेदारी, तबादला सूची जारी
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने एक साथ 36 आईएएस अफसरों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। जिला दंडाधिकारी, निदेशक, सीईओ, अपर सचिव समेत कई पदों की प्रभार में बदलाव हुआ है। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग द्वारा जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।
आईएएस अधिकारी छवि रंजन को निदेशक खेलकूद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह कार्यकारी निदेशक झारखंड खेल प्राधिकरण रांची पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। शशि प्रकाश झा, अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड को प्रबंध निदेशक, झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इन्फ्रस्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के पद पर नियुक्त किया गया है। विशेष सचिव, जल एवं स्वच्छता विभाग पद पर जीशान कमर को नियुक्त किया गया है।
गढ़वा के जिला दंडाधिकारी बदले गए
गढ़वा के जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त पद पर पशुपति नाथ मिश्रा को नियुक्त किया गया है, जो पहले उप विकास आयुक्त गढ़वा पद पर कार्यरत थे। अनन्य मित्तल को स्थानांतरित करके मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं जिला दंडाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त पद पर कार्यरत राजीव रंजन को प्रशासक स्वर्ण रेखा परियोजना जमशेदपुर पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार
- सुनील कुमार सिंह को विशेष सचिव, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग झारखंड पद पर नियुक्त किया गया है।
- विजय कुमार गुप्ता को प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल हजारीबाग पद पर नियुक्त किया गया।
- फैज अक अहमद मुमताज को अपर सचिव, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग पर की जिम्मेदारी दी गई है।
- भोर सिंह यादव, निदेशक कृषि को स्थानांतरित पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग पद पर नियुक्त किया गया है।
- वरुण रंजन को एमडी झारखंड (जेईएमसीएल) पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- सत्येंद्र कुमार को अपर सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग पद पर नियुक्त किया गया है।
- नमन प्रियेश लकड़ा को पर्यटन का नया निदेशक बनाया गया है।
- झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परीक्षा नियंत्रक पर की जिम्मेदारी अंजली यादव को सौंपी गई है। साथ ही उन्हें अपर सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग पद पर नियुक्त किया गया है।
- विद्यानंद शर्मा पंकज को कृषि निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है।
- रॉबिन टोप्पो को पशुपालन का नया निदेशक बनाया गया है।
झारखंड आईएएस तबादला सूची यहाँ देखें
IAS 1
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News

















.jpg)




