Responsive Scrollable Menu

NEET Exam पर Arvind Kejriwal की हाथ जोड़कर अपील, सभी CM छात्रों के लिए बसें Free करें

अरविंद केजरीवाल ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों से एक खास अपील की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों समेत अन्य सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से कहा है कि वे अपने-अपने राज्यों में नीट की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए सरकारी बस सेवा को पूरी तरह मुफ्त कर दें।

पंजाब के बाद इन राज्यों ने भी किया ऐलान

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की थी कि नीट देने वाले छात्रों को बस किराए में पूरी राहत दी जाएगी। केजरीवाल और भगवंत मान ने एक वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी थी। पंजाब सरकार के इस फैसले के बाद अब हरियाणा और बिहार के मुख्यमंत्रियों ने भी अपने राज्यों में छात्रों के लिए मुफ्त बस सेवा का ऐलान कर दिया है।

आप सुप्रीमो ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर करीब एक मिनट का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने सभी मुख्यमंत्रियों से हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा, "सभी मुख्यमंत्रियों से मेरी प्रार्थना है कि कृपया 21 जून को नीट की दोबारा परीक्षा देने वाले सभी छात्रों के लिए बस यात्रा पूरी तरह मुफ्त कर दें।"
 

इसे भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: 13 दिन बाद आज अंतिम संस्कार, Delhi AIIMS की Postmortem रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज?


केजरीवाल ने बिहार और हरियाणा सरकार की तारीफ की

केजरीवाल ने वीडियो में आगे कहा, "मुझे यह देखकर बेहद खुशी हुई कि बिहार और हरियाणा ने इस मामले में पंजाब सरकार की राह अपनाई है। मुझे उम्मीद है कि बाकी राज्यों के मुख्यमंत्री भी ऐसा ही कदम उठाएंगे।" बता दें कि नीट परीक्षा को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'एक्स' पर लिखा कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों की सुविधा के लिए बिहार की सभी सरकारी बसों में सफर पूरी तरह मुफ्त रहेगा।


इसे भी पढ़ें: जयशंकर का America को दो टूक, आतंकवाद पर Zero Tolerance, वैध यात्रियों के Visa में न हो देरी


एनजीओ और सामाजिक संस्थाओं से मदद की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, राज्य के सभी मठ-मंदिरों और गैर-सरकारी संगठनों से भी एक खास अपील की है। उन्होंने कहा है कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य मुख्य जगहों पर परीक्षा देने वाले छात्रों और उनके माता-पिता के लिए पीने के पानी और सत्तू आदि के खाने-पीने की व्यवस्था में सहयोग करें। उन्होंने सभी छात्रों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

हरियाणा में दो दिनों तक मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा

दूसरी तरफ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नीट के छात्रों के लिए 20 और 21 जून को हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। छात्र बस में अपना नीट एडमिट कार्ड दिखाकर फ्री में सफर कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की सफलता सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है। उन्होंने सभी छात्रों को पूरे मन से परीक्षा देने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Continue reading on the app

Twisha Sharma Case: 13 दिन बाद आज अंतिम संस्कार, Delhi AIIMS की Postmortem रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज?

ससुराल में संदिग्ध हालत में जान गंवाने वाली ट्विशा शर्मा की मौत के 13 दिन बाद आज भोपाल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर करीब शाम 5 बजे अंतिम क्रियाएं की जाएंगी। इससे पहले दिल्ली एम्स के चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम भोपाल में ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम कर रही है। परिवार का कहना है कि सभी जरूरी मेडिकल प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शादी के महज पांच महीने बाद हुई मौत

शादी के सिर्फ पांच महीने बाद, बीती 12 मई को ससुराल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद से यह मामला लगातार चर्चा में है। इतने दिन बीत जाने के बाद भी ट्विशा का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया था। ट्विशा के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के ऊंचे रसूख के कारण मामले के असली तथ्यों को सामने नहीं आने दिया गया। इसी वजह से परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। मध्य प्रदेश कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम रविवार सुबह भोपाल पहुंची। ट्विशा के भाई आशीष शर्मा ने बताया कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद तय समय पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 

इसे भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: भोपाल कोर्ट ने पति समर्थ को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, सुनवाई के दौरान भाई मेजर हर्षित समेत परिजन भी अदालत पहुंचे


7 दिन की पुलिस रिमांड पर पति समर्थ

इस मामले के मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह को पुलिस ने 10 दिनों तक फरार रहने के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद भोपाल की एक अदालत ने आरोपी पति को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान समर्थ ने पुलिस के सामने कई दावे किए हैं। उसका कहना है कि कुछ समय से ट्विशा के व्यवहार में बदलाव आ गया था और वह बेंगलुरु जाने के बजाय अजमेर में ही रहना चाहती थी।
 

इसे भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: पुलिस हिरासत में ट्विशा का पति समर्थ सिंह, डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम करेगी दिल्ली AIIMS की टीम


पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां इस हाई-प्रोफाइल मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही हैं। पुलिस को अब एम्स के डॉक्टरों द्वारा किए गए दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ, ट्विशा के माता-पिता और भाई की प्रशासन से बस एक ही मांग है कि उनकी बेटी की मौत के सच को सामने लाया जाए और उसे न्याय मिले।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: जसप्रीत बुमराह का कितने सालों बाद हुआ ऐसा बुरा हाल? आखिरी मैच से इसलिए हुए बाहर

जसप्रीत बुमराह के लिए IPL 2026 सीजन सबसे खराब रहा और वो एक-एक विकेट के लिए तरस गए. इसके चलते उन्हें आखिरी मैच में नहीं खिलाया गया और वो उन्होंने ये सीजन अपने करियर के सबसे खराब आंकड़ों के साथ खत्म किया. Sun, 24 May 2026 16:46:53 +0530

  Videos
See all

Twisha Sharma Last Rites LIVE: ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार | Giribala | Samarth | Supreme Court #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T11:40:22+00:00

विकास के दावों को मुंह चिढ़ाती और कलेजा कंपा देने वाली ये Video Madhya Pradesh के Khargone की हैं #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T11:42:37+00:00

Twisha Death News: द्विशा का री पोस्टमार्टम हुआ पूरा| Bhopal AIIMS | Re-postmortem | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T11:37:54+00:00

Delhi: देश के अलग अलग राज्यों को सांस्कृति झलक #TumMainEkRakt #HinduEktaYatra #Adivasi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T11:41:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers