Responsive Scrollable Menu

अब बारिश में सिर्फ पकोड़े मत खाइए, ट्रेडिंग करके लाखों कमाइए 

Mumbai Rainfall Futures: क्या बारिश से भी हो सकती है कमाई? भारत में पहली बार शुरू हो रही है 'मुंबई रेनफॉल फ्यूचर्स' ट्रेडिंग. जानिए यह नया सिस्टम कंपनियों के कैसे काम आएगा.

The post अब बारिश में सिर्फ पकोड़े मत खाइए, ट्रेडिंग करके लाखों कमाइए  appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

चीन में भारी बारिश और बाढ़ का कहर, कई लोगों की मौत, चोंगकिंग में लेवल-तीन इमरजेंसी लागू

Heavy Rain in China: दक्षिण-पश्चिम चीन की चोंगकिंग नगर पालिका के योंगचुआन ज‍िले में भारी बारिश के बाद दस से ज्यादा लोग लापता हो गए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार देर रात पश्चिमी चोंगकिंग के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई. जिले के गुआनकोवान और हानजियागोउ गांव में क्रमशः 296.7 मिमी और 256.9 मिमी तक बेहद भारी बारिश दर्ज की गई.

भारी बारिश के बाद कई इलाकों में भूस्खलन

मौसम विभाग के हवाले से स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि हाल की भारी बारिश के बाद लगातार हो रही तेज बारिश से भूस्खलन, जमीन धंसने और मलबा बहने जैसी प्राकृतिक आपदाओं का खतरा काफी बढ़ गया है. स्थिति को देखते हुए, चोंगकिंग प्रशासन ने रविवार सुबह सात बजे योंगचुआन ज‍िले में भू-आपदा के लिए लेवल-तीन इमरजेंसी लागू कर दी. स्थानीय विभाग राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं.

हुनान प्रांत के शिमेन काउंटी में 7 लोगों की मौत

वहीं, मध्य चीन के हुनान प्रांत के शिमेन काउंटी में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है, जबकि 14 लोग अब भी लापता हैं. स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार, आगे की जांच में पांच और लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है. फिलहाल खोज और बचाव अभियान जारी है. तेज बारिश 17 मई की सुबह सात बजे शुरू हुई थी.

इलाके के 23 कस्बे प्रभावित

यह इस साल शिमेन काउंटी में आई पहली बड़ी बारिश है. चांगदे शहर के आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, अब तक 23 कस्बे और इलाके इससे प्रभावित हुए हैं. राहत और बचाव कार्य के साथ-साथ टूटी हुई सड़कों और दूसरी जरूरी सुविधाओं को ठीक करने का काम भी जारी है, ताकि प्रभावित लोगों तक रोजमर्रा की जरूरत की चीजें पहुंचाई जा सकें.

चीन के राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग ने बुधवार को बताया कि हुनान प्रांत में बाढ़ के बाद राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से 5 करोड़ युआन (करीब 73.1 लाख अमेरिकी डॉलर) की आपात सहायता दी गई है. हुनान के कई इलाकों में भारी बाढ़ से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है. लगातार बारिश की वजह से शिमेन काउंटी में पहले ही पांच लोगों की मौत और 11 लोगों के लापता होने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद अब यह संख्या और बढ़ गई है.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

  Sports

Rajasthan Royals Enter IPL 2026 Playoff: मुंबई को हराकर प्ले ऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, पंजाब और केकेआर का सपना हुआ चकनाचूर

Rajasthan Royals Enter IPL 2026 Playoff: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है.करो या मरो मैच में राजस्थान ने मुंबई के जबड़े से जीत छीन ली. राजस्थान ने सातवीं बार प्लेऑफ का टिकट कटाया है. रियान पराग की कप्तानी वाली टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी. राजस्थान ने मुंबई को 30 रन से हराया. राजस्थान अब एलिमीनेटर में अब हैदराबाद से भिड़ेगी. Sun, 24 May 2026 19:56:29 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala Live: दो हफ्तों में PM Modi ने दिखा दियासब्र और संकल्प से ही सिद्धि!! | Iran Vs US #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T14:43:11+00:00

Twisha Sharma Case Update: ट्विशा शर्मा के दोबारा Post-Mortem में क्या निकला? | Bhopal | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T14:45:12+00:00

West Bengal News: Suvendu Adhikari को Humayun Kabir का चैलेंज.. त्योहार पर रिवेंज ? | Bakri Eid 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T14:43:44+00:00

PM Modi Viral: बच्चों को पुचकारते हुए पीएम मोदी की तस्वीरें वायरल ! #shorts #ytshorts #pmmodiviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T14:44:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers