अगले कुछ घंटों में आ सकती है अच्छी खबर… ईरान डील पर मार्को रुबियो का बड़ा दावा
Gujarat Govt: गुजरात सरकार की योजना से बच्चों को मिली नई आवाज, CM भूपेंद्र पटेल ने लाभार्थियों से की मुलाकात
Gujarat Govt: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को साइंस सिटी में 20 बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया. ये 20 बच्चे राज्य सरकार की कॉक्लियर इम्प्लांट एक्सटर्नल स्पीच प्रोसेसर रिप्लेसमेंट योजना के लाभार्थी है. इन सभी बच्चों को योजना के तहत सुनने और बोलने की क्षमता दी गई है. मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए बच्चों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया.
इस दौरान, बच्चों के अभिभावकों ने महंगे कॉक्लियर इम्प्लांट उपकरण मुफ्त उपलब्ध कराने के लिए गुजरात सरकार का आभार जताया।. साथ ही RBSK टीम, स्वास्थ्य विभाग और सोला सिविल अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने इस योजना को सफलतापूर्वक लागू किया.
મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ પટેલે રાજ્ય સરકારના કોકલીયર ઈમ્પ્લાન્ટ એક્સ્ટર્નલ સ્પીચ પ્રોસેસર રિપ્લેસમેન્ટ પ્રોગ્રામનો લાભ મેળવનારાં 20 બાળકો સાથે અમદાવાદના સાયન્સ સિટી ખાતે સહજ અને વાત્સલ્યસભર સંવાદ સાધ્યો હતો. વાણી મળ્યા પછી મુખ્યમંત્રીશ્રી સાથે વાત કરવાની તક મળતાં માસૂમ… pic.twitter.com/2QcLdY6GkJ
— CMO Gujarat (@CMOGuj) May 23, 2026
बच्चों के स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य के लिए पूरी तरह से संवेदनशील राज्य सरकार
सीएम ने लोगों से अपील की है कि समाज में अगर ऐसे कोई जरूरतमंद बच्चे हों तो उन्हें इस योजना की जानकारी दें और लाभ दिलाने में उनकी मदद करें. राज्य सरकार बच्चों के स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य के लिए पूरी तरह से संवेदनशील है और काम कर रही है.
एक्वाटिक गैलेरी भी लेकर गए CM
इस खास मौके पर मुख्यमंत्री बच्चों को साइंस सिटी की प्रसिद्ध एक्वाटिक गैलेरी भी लेकर गए. रंग-बिरंगी मछलियों और समुद्री जीवों को देखकर बच्चे बहुत उत्साहित नजर आए. सीएम ने बच्चों के साथ दोस्ताना अंदाज में बातचीत की और उनका उत्साह बढ़ाया. सीएम ने बच्चों का दुलार भी किया.
गुजरात सरकार की ये पहल सिर्फ बच्चों को आवाज ही नहीं दे रही है बल्कि उनके परिवारों को आर्थिक और मानसिक राहत भी पहुंचा रही है. कार्यक्रम सरकार की मानवीय और जनहितकारी सोच का मजबूत उदाहरण बनकर सामने आई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















.jpg)



