मुंबई ने जीता टॉस, राजस्थान पहले करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है. राजस्थान पहले बल्लेबाजी करेगी. सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर होगी.
The post मुंबई ने जीता टॉस, राजस्थान पहले करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11 appeared first on Prabhat Khabar.
Farah Khan: बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी में छलक पड़े फराह खान के आंसू, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
Farah Khan: फराह खान (Farah Khan) इस समय बेहद खुश और इमोशनल हैं। उनके तीनों बच्चे दिवा, आन्या और जार ने हाई स्कूल ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है। इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो फराह ने सोशल मीडिया पर शेयर किए, जो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं।
ग्रेजुएशन सेरेमनी में पहुंचीं फराह
फराह खान अपने बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल हुईं। उनके तीनों बच्चे धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पास आउट हुए हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो और तस्वीरों में फराह बच्चों के साथ बेहद खुश नजर आईं। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ कई खास पल कैमरे में कैद किए।
नीता अंबानी और पीवी सिंधु भी दिखी
ग्रेजुएशन समारोह की तस्वीरों में नीता अंबानी और पी. वी. सिंधु भी नजर आईं। दोनों ने फराह के बच्चों को सर्टिफिकेट दिए और उनके साथ तस्वीरें भी क्लिक कराई।
इन तस्वीरों को फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं।
फराह ने लिखा इमोशनल पोस्ट
फराह खान ने पोस्ट शेयर करते हुए एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा कि समझ नहीं आता कि बच्चों की परवरिश करना ज्यादा मुश्किल है या फिर उन्हें अपने सपनों के लिए उड़ान भरने देना।
उन्होंने लिखा, “वे जितनी ऊंची उड़ान भरना चाहें, भर सकते हैं। उनके लिए घर का घोंसला हमेशा इंतजार करता रहेगा।” फराह ने मजाकिया अंदाज में यह भी लिखा कि तस्वीर खींचते समय तीनों बच्चों और पति को एक फ्रेम में लाना लगभग नामुमकिन था।
2008 में बनी थीं मां
जानकारी के लिए बता दें कि फराह खान ने साल 2004 में सतीश कुंदर से शादी की थी। शादी के चार साल बाद फराह साल 2008 में आईवीएफ के जरिए ट्रिपलेट्स बच्चों की मां बनी थी। आज उनके बच्चे बड़े हो चुके हैं और ग्रेजुएशन पूरा कर चुके हैं। ऐसे में फराह का इमोशनल होना फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़े- दिवाली से पहले आएगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’? मेकर्स के नए प्लान ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















