Responsive Scrollable Menu

रणवीर सिंह संग काम करना चाहती हैं बॉबी देओल की हीरोइन, जाहिर की खास इच्छा

आज के दौर में फिल्म इंडस्ट्री तेजी से बदल रही है. अब कलाकार सिर्फ ग्लैमरस भूमिकाओं तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि ऐसे किरदार निभाने की इच्छा रखते हैं जिनमें भावनात्मक गहराई, आध्यात्मिक जुड़ाव और दमदार अभिनय की गुंजाइश हो.

Continue reading on the app

भाजपा बोली- राहुल का मोदी सरकार गिराना, सपने देखने जैसा:'टूलकिट गैंग' की फितरत सब जानते; राहुल बोले थे- एक साल में मोदी की विदाई तय

राहुल गांधी के केंद्र सरकार गिरने की भविष्यवाणी करने को लेकर भाजपा ने रविवार को पलटवार किया। महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राहुल का बयान दिन में सपने देखने जैसा है। वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल का बयान एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है। जिसमें कांग्रेस, अन्य विपक्षी दल और टूलकिट गैंग शामिल हैं। ये लोग मिलकर भारत को अस्थिर करने का सपना देख रहे हैं। दरअसल राहुल गांधी शनिवार को कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की सलाहकार परिषद की एक बैठक में शामिल हुए थे। सूत्रों के मुताबिक राहुल ने बैठक में कहा कि एक साल के अंदर केंद्र सरकार गिर जाएगी। पीएम मोदी की विदाई तय है। पीयूष गोयल बोले- भारत में आग लगाने की साजिश कामयाब नहीं होगी भाजपा ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर देश में अराजकता फैलाकर मोदी सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। BJP ने दावा किया कि राहुल गांधी विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने X पर पोस्ट में लिखा- राहुल गांधी और उनके 'साथी' पूरे देश में 'हिंसा भड़काने' की कोशिश कर रहे हैं। भारत के प्रति उनकी नफरत इतनी गहरी है कि वे देश में कुछ भी सकारात्मक होते हुए देख ही नहीं सकते। इस देश के लोग समझदार हैं। वे राहुल गांधी, विपक्ष और उस 'टूलकिट गैंग' की असली फितरत को पूरी तरह समझते हैं, जो राष्ट्रीय हितों के खिलाफ काम कर रहा है। बार-बार, लोगों ने इन तत्वों को करारा जवाब दिया है। भारत को आग के हवाले करने की 'INDI गठबंधन' की साजिश कभी कामयाब नहीं होगी। 'टूलकिट गैंग' शब्द भारत में खास तौर पर 2021 किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आया। उस समय स्वीडन की सोशल एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने 'Toolkit Document' नाम का एक डॉक्यमेंट शेयर किया था। ग्रेटा को विपक्ष ने काफी समर्थन दिया था। भाजपा ने आरोप लगाया कि टूलकिट गैंग अभियान चलाने, नैरेटिव बनाने या विरोध प्रदर्शन को ऑनलाइन बढ़ाने का काम करता है। संबित पात्रा बोले- आपके विदेशी आका देश को नुकसान नहीं पहुंचा सकते भाजपा सांसद संबित पात्रा ने भी कांग्रेस नेता पर देश में दंगे भड़काकर मोदी सरकार को सत्ता से हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। पात्रा ने कहा- राहुल गांधी की टिप्पणियों से यह बिल्कुल साफ हो गया है कि वह भारत में लोकतंत्र को खत्म करने के इरादे से, जॉर्ज सोरोस जैसे अपने आकाओं और विदेशी कंपनियों के इशारे पर एक विदेशी एजेंडा चला रहे हैं। देश की जनता समझदार है। भारत के लोगों में एक आध्यात्मिक चेतना है। क्या आप भारत के लोगों को उकसाकर दंगे भड़का पाएंगे? नहीं, राहुल जी। आपने देखा ही है कि पश्चिम बंगाल और असम (विधानसभा चुनावों) में क्या हुआ। भारत में संविधान का राज चलता है और लोकतंत्र की जीत होती है। यह भारत के 140 करोड़ लोगों की सरकार है। आपके विदेशी आका, जिनमें सोरोस भी शामिल हैं, इस देश को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकते। 23 मई: राहुल की बैठक में 3 बड़ी बातें; बोले- कांग्रेस पार्टी मुस्लिम शब्द से परहेज न करे -------------------------

Continue reading on the app

  Sports

ऐसे कौन आउट होता है… बल्लेबाज भागा आगे लेकिन बैट रह गया पीछे, अजीब तरीके से गंवाया विकेट, Video

Ryan Higgins Hit Wicket: टी20 ब्लास्ट 2026 के 14वें मैच में एक अनोखी घटना देखने को मिली. इस मुकाबले में मिडलसेक्स के रायन हिगिंस हिट विकेट आउट हुए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. Sun, 24 May 2026 20:50:11 +0530

  Videos
See all

Jodhpur Police की सरकारी गाड़ी से शराब ट्रांसपोर्ट, कैमरे के सामने झुकी पुलिसकर्मी की नजरें #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T15:38:14+00:00

‘कबड्डी-कबड्डी’ कहते मैदान में उतरे मांडविया #mansukhmandviya #kabaddi #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T15:36:17+00:00

‘कॉकरोच पार्टी’ पर क्या बोले BJP प्रवक्ता? #congress #rahulgandhi #bjp #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T15:36:16+00:00

Bihar News : बीजेपी में शामिल होंगे खेसारी लाल यादव ? #khesarilalyadav #biharnews #biharpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T15:37:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers