Responsive Scrollable Menu

मेहनत रंग लाई तो खुशी से झूम उठा किसान, खेत में लगाने लगा गुलाटियां, VIDEO वायरल

मेहनत रंग लाई तो खुशी से झूम उठा किसान, खेत में लगाने लगा गुलाटियां, VIDEO वायरल

Continue reading on the app

फिंच ने श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी को सराहा, बोले- मुश्किल समय में बनाए टीम के लिए रन

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के कप्तान श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी की तारीफ की है। अय्यर ने शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 101 रनों की नाबाद पारी खेलकर पीबीकेएस को 7 विकेट से जीत दिलाई।

Continue reading on the app

  Sports

भारत के सबसे तेज धावक बने गुरिंदरवीर सिंह: 100 मीटर दौड़ 10.09 सेकंड में पूरी की, उसेन बोल्ट हैं प्रेरणा

रांची में आयोजित फेडरेशन कप में पंजाब के धावक गुरिंदरवीर सिंह ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने 100 मीटर दौड़ मात्र 10.09 सेकंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे अब भारत के सबसे तेज धावक बन गए हैं। विश्व के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड 9.58 सेकंड का है। उसैन बोल्ट गुरिंदरवीर सिंह की प्रेरणा हैं।

शानदार प्रदर्शन के बाद गुरिंदरवीर सिंह ने कहा, "लोग पहले सोचते थे कि भारतीयों के जीन्स कमजोर होते हैं, कि भारतीय 100 मीटर की दौड़ नहीं लगा सकते और स्प्रिंटिंग में कोई भविष्य नहीं है। मैं बस सबको गलत साबित करना चाहता हूं। भारतीयों के जीन्स बहुत मजबूत हैं और यह तो बस शुरुआत है।"

बीमारी के कारण खराब हुआ था प्रदर्शन 
कभी पेट की गंभीर बीमारी और लगातार गिरते प्रदर्शन से जूझ रहे गुरिंदरवीर ने संघर्ष, मेहनत और वापसी की ऐसी कहानी लिखी, जिसने पूरे देश को प्रेरित कर दिया। उसैन बोल्ट से प्रेरित होकर ट्रैक पर उतरने वाले इस एथलीट ने अब भारतीय एथलेटिक्स में नया अध्याय जोड़ दिया है।

कॉमनवेल्थ गेम में जगह पक्की
जानकारी के अनुसार, 29 वें नेशनल सीनियर फेडरेशन कप में धावक गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर दौड़ मात्र  10.09 सेकंड में पूरी की। उन्हें स्वर्ण पदक मिला। राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के साथ ही उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। खेल विशेषज्ञों के मुताबिक यह प्रदर्शन भारत की स्प्रिंटिंग क्षमता में बड़े बदलाव का संकेत है, जो आने वाले एशियन, कॉमनवेल्थ और ओलंपिक स्तर पर मजबूत चुनौती पेश कर सकता है।

आसान नहीं थी राह
गुरिंदरवीर सिंह का सफर चुनौतियों से भरा रहा है। कुछ समय पहले उन्हें पेट में अल्सर की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा था। इस समस्या के कारण वह कुछ भी खा-पी नहीं पा रहे थे और उनका वजन काफी कम हो गया था। इसके चलते उनके दौड़ने के समय (टाइमिंग) में भी काफी गिरावट आ गई थी। 

साल 2022 में गुरिंदरवीर के का सबसे अच्छा रिकॉर्ड गिरकर 10.93s पर आ गया था। 2023 में वापसी के बाद, उन्होंने साल का अपना सबसे तेज समय 10.50s निकाला। लेकिन बीते साल ही उन्होंने 10.33s के समय के साथ फेडरेशन कप में गोल्ड मेडल जीता। 

हालांकि, दौड़ के दौरान +2.5 m/s की तेज हवा के कारण उस प्रदर्शन को नियमों के अनुसार अमान्य घोषित कर दिया गया था। जून 2024 में नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में उन्होंने 10.32s का समय निकालकर अमलान और अनिमेष कुजूर को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

Sun, 24 May 2026 17:15:38 +0530

  Videos
See all

Twisha Death News: द्विशा का री पोस्टमार्टम हुआ पूरा| Bhopal AIIMS | Re-postmortem | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T11:37:54+00:00

Samarth Case Update: समर्थ को घटना स्थल पर ले जाएगी पुलिस! Crime Scene Recreation | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T11:45:14+00:00

Delhi: देश के अलग अलग राज्यों को सांस्कृति झलक #TumMainEkRakt #HinduEktaYatra #Adivasi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T11:41:36+00:00

Twisha Sharma Last Rites LIVE: ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार | Giribala | Samarth | Supreme Court #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T11:40:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers