Responsive Scrollable Menu

Health Alert: महिलाओं में Bloating हो सकता है Ovarian Cancer का संकेत, ये लक्षण न करें नजरअंदाज

अक्सर महिलाओं में ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या काफी देखने को मिलती है। कई बार इसे गैस, बाहर का खाना, तनाव, हार्मोनल बदलाव या पीरियड्स से जोड़कर देखा जाता है। आमतौर पर कभी-कभार पेट फूलना चिंता की बात नहीं होती, लेकिन अगर पेट लगातार फूलता रहे और लंबे समय से ठीक न हो, तो इसे गलती से भी इग्नोर न करें। यह शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है।

पेट फूलना क्या ओवरी कैंसर का संकेत है ?

खासतौर पर महिलाओं को यह समझना जरुरी है कि पेट फूलना कई बार अंडाशय यानी ओवरी के कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। बार-बार पेट फूलना कैंसर का संकेत नहीं हो सकता है, बल्कि यह समस्या कई दिनों या हफ्तों तक बनी रहे, तो डॉक्टर से जांच कराना बेहद जरुरी है। शुरुआती स्टेज पर कैंसर का पता लगाना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि इसके लक्षण बेहद ही सामान्य होते हैं। 

ब्लोटिंग में शरीर क्या संकेत देता है

-पेट या पेल्विक एरिया में दर्द
-पेट भारी लगना
-भूख कम लगना
-थोड़ा खाने पर पेट भर जाना
-बेवजह वजन बढ़ना या घटना
-बार-बार पेशाब आना
-कब्ज
-थकान

हमेशा पेट फूलना कैंसर नहीं हो सकता है

यह बिल्कुल सच है कि हर बार पेट फूलना कैंसर नहीं होता। कुछ मामलों में पेट फूलने का कारण गैस, कब्ज, तनाव, हार्मोनल बदलाव, तला-भुना मसालेदार भोजन या पीरियड्स हो सकते हैं। लेकिन समस्या तब होती है, जब महिलाएं बिना ध्यान रखें इसे सामान्य मान लेती है, लक्षण कब से महसूस हो रहे हैं, कितनी बार होते हैं, इन सब पर ध्यान देना काफी जरुरी है।

किन महिलाओं को ओवरी कैंसर का खतरा ?

जिन महिलाओं के परिवार में ओवरी, ब्रेस्ट या कोलोरेक्टल कैंसर का इतिहास रहा है, उनमें जोखिम बढ़ सकता है। इसके साथ ही बढ़ती उम्र, मोटापा, सिगरेट की लत, एंडोमेट्रियोसिस और कुछ आनुवंशिक बदलाव भी खतरा बढ़ जाता है। वहीं, जिन महिलाओं के परिवार में कैंसर का इतिहास नहीं रहा है, उन लोगों को यह बीमारी हो सकती हैं, इसलिए हमेशा जागरुक रहना जरुरी है।

शरीर के बदलावों पर ध्यान दें

महिलाएं अपने शरीर में होने वाले बदलावों पर ध्यान दें। अचानक से कपड़े कमर पर तंग लगने लगें, पेट लगातार फूला रहे या खानपान बदलने के बाद भी समस्या बनीं रहती है, तो महिला की जांच जरुरी है। महिला को पेल्विक टेस्ट, अल्ट्रासाउंड या कुछ ब्लड टेस्ट करने होते हैं। इनसे बीमारी का जल्दी पता लगाया जा सकता है।

हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं

महिलाओं का अपनी सेहत पर ध्यान देना जरुरी है। बैलेंस डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज, पर्याप्त पानी पीना, सिगरेट से परेहज करना और वजन को कंट्रोल में रखना शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके साथ ही रेगुलर हेल्थ चेकअप कर सकते हैं।

30 साल की उम्र के बाद महिलाओं को समय-समय पर अपनी जांच, सोनोग्राफी और जरूरी टेस्ट कराने चाहिए। यदि बीमारी का पता लग जाए तो इलाज आसान हो सकता है और गंभीर उपचार की जरुरत कम पड़ सकती है। 

Continue reading on the app

एआई बिकनी वीडियो पर भड़कीं एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत:फेक कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही

फेक एआई से बने वीडियो और तस्वीरों को लेकर साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत भड़क गई हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी कई एआई-जनरेटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ वह कानूनी और साइबर क्राइम कार्रवाई शुरू कर रही हैं। रुक्मिणी ने शनिवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक नोट शेयर कर लिखा, ‘मेरी टीम और मैंने सोशल मीडिया पर कुछ एआई से बनाई गई तस्वीरें देखी हैं, जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि वो मेरी हैं। मैं साफ कहना चाहती हूं कि ये तस्वीरें पूरी तरह फर्जी और बनाई गई हैं। इस तरह की एडिटेड तस्वीरें बनाना और फैलाना बहुत गैरजिम्मेदाराना है। यह किसी की प्राइवेसी का बड़ा उल्लंघन भी है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। इन तस्वीरों को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी और साइबर क्राइम कार्रवाई शुरू की जा रही है। मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि ऐसे कंटेंट को शेयर न करें और न ही उसे बढ़ावा दें।’ पहले भी कई सेलिब्रिटी एआई-जनरेटेड कंटेंट का शिकार हो चुके हैं, जिनमें रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ और कीर्ति सुरेश शामिल हैं। कौन हैं रुक्मिणी वसंत? रुक्मिणी वसंत साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तेजी से उभरती हुई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कन्नड़, तमिल और तेलुगु फिल्मों में पहचान बनाई है। रुक्मिणी ने साल 2019 में कन्नड़ फिल्म ‘बिरबल’ से फिल्मों में डेब्यू किया। हालांकि, उन्हें असली पहचान साल 2023 में आई फिल्म ‘सप्त सागरदाचे एलो’ के दोनों पार्ट्स से मिली। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया और उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद उन्होंने ‘बघीरा’, ‘भैरथी रनागल’ और तेलुगु फिल्म ‘अप्पुडो इप्पुडो एप्पुडो’ में काम किया। साल 2025 में वह तमिल फिल्मों ‘ऐस’ और ‘मधरसी’ में नजर आईं। इसी साल रिलीज हुई ‘कांतारा: चैप्टर 1’ उनके करियर की सबसे बड़ी और सफल फिल्म बनी। अब वह जल्द ही यश के साथ फिल्म ‘टॉक्सिक’ में भी नजर आएंगी। फेक तस्वीरें और एआई से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… AI से बना रश्मिका मंदाना का फेक वीडियो वायरल:अमिताभ बच्चन ने किया अलर्ट, बोले- दोषी के खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाए नवंबर 2023 में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक महिला लिफ्ट में एंटर करती नजर आ रही थी जो देखने में तो बिल्कुल रश्मिका जैसी लगती थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

वानखेड़े स्टेडियम में हाई-वोल्टेज ड्रामा... ध्रुव जुरेल की एक गलती और दासुन शनाका की 'कुर्बानी', क्या राजस्थान गंवा देगा प्लेऑफ का टिकट?

Dasun Shanaka run out controversy: मुंबई इंडियंस के खिलाफ 'करो या मरो' के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ उम्मीदों को बड़ा झटका लगा. शानदार लय में दिख रहे दासुन शनाका विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के साथ हुई एक भयानक गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हो गए. जुरेल ने शॉट खेलकर पहले रन के लिए कॉल किया, लेकिन फील्डर को देखकर पैर पीछे खींच लिए. तब तक शनाका आधी पिच पार कर चुके थे और दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पर जा पहुंचे. जिसके बाद शनाका को रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा. Sun, 24 May 2026 16:57:38 +0530

  Videos
See all

Twisha Sharma Last Rites LIVE: ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार | Giribala | Samarth | Supreme Court #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T11:40:22+00:00

Twisha Death News: द्विशा का री पोस्टमार्टम हुआ पूरा| Bhopal AIIMS | Re-postmortem | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T11:37:54+00:00

Delhi: देश के अलग अलग राज्यों को सांस्कृति झलक #TumMainEkRakt #HinduEktaYatra #Adivasi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T11:41:36+00:00

Samarth Case Update: समर्थ को घटना स्थल पर ले जाएगी पुलिस! Crime Scene Recreation | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-24T11:45:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers